बीजिंग। चीन ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण हितों को ध्यान में रखकर भारत के साथ काम करने को तैयार है | चीन ने आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विजयी होने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी | उन्होंने कहा कि चीन अपने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों एवं उनकी जनता के मौलिक हितों के वास्ते भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। साल 2020 में पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में गिरावट आई है। गतिरोध को हल करने के लिए दोनों पक्षों ने अब तक कोर कमांडर स्तर की 21 दौर की वार्ता की है।