मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केरल के वायनाड में भूस्खलन में नागरिकों की असमय मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

Posted on: 30 July 2024 Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केरल के वायनाड में भूस्खलन में नागरिकों के असमय काल कवलित होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।