मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चैन सिंह चौहान के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

Posted on: 05 September 2024 Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा श्री चैन सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री चैन सिंह जी का बुधवार को निधन हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. श्री चैन सिंह चौहान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. चैन सिंह के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।