ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 नई दिल्ली में

Posted on: 02 August 2024 Share

ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 1 से 4 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट कराते अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 07 पदक अपने नाम किये।

मंत्री श्री सारंग ने की की सराहना

 नई दिल्ली में आयोजित की जा रही ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 में खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सराहना करते बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि 8 से 12 मई 2024 तक देहरादून में आयोजित कैडेट जूनियर एवं अन्डर-21 सीनियर नेशनल कराते चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश ओवर ऑल राष्ट्रीय चैम्पियन बना था। सभी विजेता खिलाडी अकादमी के प्रशिक्षक, श्री हर्षित विश्वकर्मा, सहायक प्रशिक्षक श्री दीपक सिंह नरवरिया, श्री कुलदीप कांदिल और श्री पलाश समाधिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम इस प्रकार है –

इवेंट

खिलाड़ी का नाम

मैच के दौरान प्रदर्शन

पदक

सीनियर पुरूष व्यक्तिगत काता

रक्षांश आम्रवंशी

1st राउण्ड-तमिलनाडू को 4-1 से परास्त किया।

2nd राजस्थान को 4-1 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- मेघालय को 3-2 से परास्त किया।

फाइलन राउण्ड- पश्चिम बंगाल को 5-00 से परास्त किया।

स्वर्ण

सीनियर महिला व्यक्तिगत काता

मुस्कान मांझी

1st राउण्ड- छत्तीसगढ़ को 3-1 से परास्त किया

2nd राउण्ड -मणिपुर को 4-1 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- उत्तरप्रदेश को 5-00 से परास्त किया।

फाइनल राउण्ड- अरूणाचल प्रदेश ने 3-2 से परास्त किया।

रजक

सीनियर पुरूष

चिराग पवार

1st राउण्ड- दिल्ली को 5-00 से परास्त किया।

2nd राउण्ड- मध्यप्रदेश को 5-00 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- उसम रायफल ने 3-2 से परास्त किया।

कांस्य

सीनियर महिला-50 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते

निधि सोलंकी

1st राउण्ड- केरल को 9-00 से परास्त किया।

2nd राउण्ड- उत्तराखंड को 6-00 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- पंजाब को 3-2 से परास्त किया।

फाइनल राउण्ड- मेघालय को 4-1 से परास्त किया।

स्वर्ण

सीनियर महिला-55 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते

अंशिता रावत

1st राउण्ड- उत्तरप्रदेश 9-1 से परास्त किया।

2nd राउण्ड- दिल्ली को 6-2 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- महाराष्ट्र को 3-2 से परास्त किया।

फाइनल राउण्ड- पंजाब को 3-2 से परास्त किया।

स्वर्ण

सीनियर पुरूष-55 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते

अनुज गोस्वामी

1st राउण्ड- उत्तराखंड 9-1 से परास्त किया।

2nd राउण्ड- आंध्रप्रदेश को 5-00 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- दिल्ली को 8-2 से परास्त किया।

फाइनल राउण्ड- हरियाणा ने 6-2 से परास्त किया।

रजत

सीनियर पुरूष-84 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते

आयुष सोंधिया

1st राउण्ड- महाराष्ट्र को 7-5 से परास्त किया।

2nd राउण्ड- बिहार को 9-00 से परास्त किया।

3rd राउण्ड- हरियाणा को 8-2 से परास्त किया।

फाइनल राउण्ड- उत्तरप्रदेश से पेनल्टी के कारण परास्त हुये

रजत