मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजस्थान के करौली में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Posted on: 01 July 2024 Share

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के करौली में हुई ट्रक और बोलेरो की दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। श्रद्धालु मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के थे। वे कैला देवी के दर्शन करने के लिए गए थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा महाकाल से मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।