शिवराज को कृषि, खट्टर को आवास,जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Posted on: 10 June 2024 Share

पीएम मोदी की कैबिनेट में मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली और कैबिनेट की पहली बैठक आज हुई। इसमें मोदी सरकार 3.0 के मंत्रालयों का ऐलान किया गया है। नितिन गडकरी को एक बाऱ फिर से सड़क परिवहन मंत्री बरकरार रखा गया है। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को राज्य मंत्री बनाया गया है। मनोहर लाल खट्टर को पावर मिनिस्ट्री दी गई है। उनके साथ श्रीपद नाईक राज्य मंत्री बनाया गया है। अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री भी खट्टर के पास रहेगी। इसमें उनके साथ तोखन साहू राज्य मंत्री के रूप में रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भी दिया गया है। सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी को वुमन एंड चाइल्ड डेवलमेंट, अश्विनी वैष्णव को रेल के अलावा सूचना प्रसारण मंत्री मिला है। रवनीत सिंह बिट्टू को एमओएस माइनॉरिटी अफेयर्स मिला है। गजेंद्र शेखावत को संस्कृति और टूरिज्म मंत्रालय मिला है। उनके साथ सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है। किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय मिला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्री बनाया गया है। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय मिला है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय मिला है। गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री दी गई है।