
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व बनाई जाने वाली मंत्रियों की नई टीम में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हुए हैं। एनडीए की इस सरकार में 24 राज्यों में अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि ने पीएम मोदी के तीसरी कार्यकाल की मजबूत ताकत बनने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की उन्हें शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी के बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने शपथ लिया जिसमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। नरेंद्र मोदी के ठीक बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ग्रहण किया। राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने शपथ ग्रहण किया। अमित शाह 2019 में पहली बार देश के गृह मंत्री बने थे। वह निवर्तमान सरकार में गृह मंत्री थे। अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार संसद के रूप में दिल्ली पहुंचे हैं। अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने शपथ लिया। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ते हैं। वह 2014 से लगातार केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। यह तीसरा मौका है जब वह नरेंद्र मोदी के सरकार में मंत्री पद संभालने जा रहे हैं।
भाजपा नेता जेपी नड्डा ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता मनोहर लाल ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।