
राठौर समाज ट्रस्ट की अगुवाई में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में समाजजनों ने भगवान मदनमोहन का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामानुजाचार्य स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज, भागवताचार्य पंडित विष्णु भट्ट ने समाज में दान के महत्व को बताया। अन्नकूट महोत्सव संयोजक गोपाल राठौर ने बताया सुबह दस बजे अन्नकूट महोत्सव पर गुरु पूजन किया गया । इसके बाद भगवान मदनमोहन महाआरती बोली लगाई गई। श्री बुध्दि प्रकाश जी राठौर पिता स्व. रमेशचन्द्र जी सेठिया एवं दिलीप जी राठौर (ताल वाले) दुर्गा कालोनी ने सर्वाधिक एक लाख इक्कसौ रुपये बोली लगाई जो महाआरती के मुख्य यजमान बने व आरती की। भागवताचार्य पंडित श्री विष्णु भट्ट जी ने भूमि दान के महत्व को समाज जनों के सामने बताया। अतिथि विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन,भाजपा उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा,येन्द्र राठौर (बिल्डर), एम.आई.सी.सदस्य पार्षद बहन डॉ योगेश्वरी राठौर,पूर्व पार्षद अनिता सुरेश राठौर आदि थे। अध्यक्षता अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर (सामगी वाले) ने की। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा ने विधायक निधि से पांच लाख रुपए निर्माण कार्य हेतु घोषणा की। आपने बताया महोत्सव में बटुकों के मंत्रों की ध्वनि से परिसर गुंजायमान रहा साथ ही 56 भोग महकता रहा। स्वागत गेट पर महिला संगठन पदाधिकारियों ने समाजजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया साथ ही शहनाई वादन एवं नगाड़े की थाप पर अभिनन्दन किया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। महोत्सव में मिकी माउस, जंपिंग एवं चकरी झूले का आनंद बच्चों ने लिया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट विधि सलाहकार श्री मनोहरलाल राठौर वकील साहब व सचिव धर्मेन्द्र मगरवा ने किया। आभार सह संयोजक अर्जुन परिहार, निलेश राठौर ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी तेजकुमार राठौर,संरक्षक शिवनारायण राठौर,कोषाध्यक्ष मदनलाल राठौर,ट्रस्टीगण पुरुषोत्तम पटेल,सत्यनारायण सोलंकी,दिनेश सोलंकी,संतोष राठौर(डंफर),दिलीप राठौर(बिल्डर),दिनेश राठौर(आटो पार्टस),संजय राठौर(बजंरग नगर),युवा समाजसेवी आशीष राठौर(राजेन्द्र नगर),राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष राहुल राठौर,नगर सभा संरक्षक अरुण राठौर(पत्रकार),अध्यक्ष विजय राठौर (पीएचई ),सुरेश राठौर,छगनलाल राठौर(तांगे वाले),लक्ष्मीनारायण राठौर (MPEB),ओमप्रकाश राठौर(नगर निगम), पवन राठौर(एस.डी.एम.आफीस),शैलेंद्र राठौर( बिल्डर),राजेश राठौर (मायापुरी),राजेश राठौर(पोस्ट ऑफ), लक्ष्मीनारायण राठौर(शाजापुर वाले),शिवनारायण राठौर,दिनेश राठौर (मालीपुरा),रमेश राठौर (तालोंद वाले)सुरेश कामरेड,महेश सैनिक,मेहरबान सिंह, युवा संगठन से अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर(कृष्ण कालोनी),संतोष राठौर(पापड़ वाले),अशोक राठौर(नागेश्वर धाम),महामंत्री दिपक राठौर (बजंरग नगर),पंकज राठौर(सामगी वाले), राजेश राठौर(नागेश्वर धाम),अंकित राठौर),गौरव राठौर(अन्ना),मनोज राठौर (महावीर नगर),राजेश सोलंकी, आशीष राठौर (भावना मेडिकल),राजेश राठौर(दुर्गा कालोनी),गोलु राठौर,विवेक राठौर, राजेश परमार (मकड़ोन वाले),कपिल विजय राठौर (दोना पत्तल वाले), गोपाल राठौर (नागेश्वर धाम), हरिश राठौर(एडवोकेट),सुनील राठौर(एम.आर.),विक्रम राठौर (ग्राफिस),सुभाष राठौर,जीतू राठौर,बंशीलाल राठौर,महिला संगठन से दुर्गा देवी राठौर (चश्मे वाले),सचिव निर्मला चौहान,शारदा राठौर,संतोष राठौर,सुशीला राठौर(बुआ जी),अनिता राठौर(कांट वाले),पर्वती राठौर,सीमा राठौर,बृजबाला यक्षगेहलोत,अनुराधा राठौर,उषा वर्मा, पूर्णिमा राठौर,मीना राठौर राजू बाई राठौर,कृष्णा राठौर,दाखबाई राठौर,संगीता राठौर,लता राठौर, माधुरी राठौर,पिंकी राठौर,भावना राठौर आदी समाजजन उपस्थित थे।