अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के राजनयिक ने पत्नी-बच्चों समेत दक्षिण कोरिया में ली शरण, क्यूबा में थे तैनात

सियोल। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के एक राजनयिक ने दक्षिण कोरिया में शरण ली है। एजेंसी ने दावा किया कि शरण लेने वाले राजनयिक क्यूबा में उत्तर कोरिया के राजनीतिक मामलों के सलाहकार थे। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने कहा कि क्यूबा में राजनीतिक मामलों के उत्तर कोरियाई सलाहकार के पलायन की मीडिया रिपोर्ट्स सच हैं। लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया के प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया था और बताया कि उत्तर कोरिया के राजनयिक री इल क्यू पिछले साल नवंबर म

Read more

जख्मी ट्रंप ने भरी हुंकार! बोले- हार नहीं मानूंगा,चुनाव प्रचार जारी रहेगा

वाशिंगटन। गोली लगने से लहुलुहान हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को हौंसला बढ़ाते हुए कहा है कि मैं खुद को सरेंडर नहीं करुंगा और चुनाव प्रचार लगातार चलता रहेगा। ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक संक्षिप्त ईमेल मैसेज में वादा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे अपना प्रेसिडेंट कैंपेन जारी रखेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं कभी भी सरेंडर नहीं करूंगा!डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो भाषण दे रहे हैं, तभी गोलियां चलने लगती हैं। डोनाल्ड ट्रंप अपने दाहिने हाथ से कान को ढकते हैं और ड

Read more

नाइजीरिया में स्कूल की इमारत गिरने से 22 छात्रों की हुई मौत

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक स्कूल की इमारत ढहने से 22 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार की सुबह तब हुआ जब बच्चों की क्लास चल रही थी। हादसे के बाद बचाव दल को मलबे में फंसे 100 से ज्यादा लोगों बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जब यह हादसा हुआ उस समय छात्र सेंट्स एकेडमी कॉलेज पहुंचे ही थे कि तभी स्कूल की इमारत भरभराकर ढह गई। मरने वाले छात्रों की उम्र 15 साल से कम बताई गई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुल इमारत ढहने के बाद मलबे में 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से

Read more

बाइडन का तिब्‍बत विवाद के शांतिपूर्ण हल पर जोर

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने तिब्बत विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने के लिए रिजॉल्व तिब्बत एक्ट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीन ने इस कानून को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी थी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से इस कानून पर हस्ताक्षर न करने को कहा था। हालांकि बाइडन ने चीन के विरोध को दरकिनार कर रिजॉल्व तिब्बत एक्ट पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया। 'रिजॉल्व तिब्बत कानून' में कहा गया है कि अमेरिका की नीति है कि तिब्बत मुद्दे को बिना किसी पूर्व शर्त के, बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। यह कानून तिब्बत के बारे में चीन के झूठ से निपटने की

Read more

नाटो ने की वॉशिंगटन शिखर सम्मेलन ने चीन की तीखी आलोचना

वाशिंगटन। नाटो वॉशिंगटन शिखर सम्मेलन ने बीजिंग की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि चीन अपनी साझेदारी और रूस के डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस के लिए बड़े पैमाने पर समर्थन के माध्यम से 'यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का निर्णायक समर्थक बन गया है। नाटो ने चीन पर यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में “निर्णायक सहायक” की भूमिका निभाने का आरोप लगाया, जो कि गठबंधन के बीजिंग और वैश्विक सुरक्षा के लिए उसकी “व्यवस्थित चुनौतियों” के प्रति रुख में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, एक चैनल ने रिपोर्ट किया। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा आयोजित एक शिखर सम्मेलन में, 32-सदस्

Read more

चीनी रॉकेट फेल होने से तीन मौसम उपग्रहों का हुआ नुकसान

चीन की कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए जा रहे कई रॉकेट अपने मिशन पर पहुंचने से पहले फेल हो रहे हैं। पिछले 12 दिनों दो बड़ी कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए गए रॉकेट फेल हो चुके हैं। एक ताजा घटना में एक चीनी रॉकेट स्टार्ट-अप को एक बार फिर रॉकेट लॉन्च की विफलता का सामना करना पड़ा है। जिसकी वजह से तीन मौसम उपग्रह नष्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हाइपरबोला एक - आईस्पेस की तरफ से बनाया गया 24 मीटर ऊंचा ठोस ईंधन वाला रॉकेट - गुरुवार को चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। इस लॉन्च के बाद रॉकेट का पहला, दूसरा और तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ, लेक

Read more

सऊदी अरब के विमान में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री

सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही विमान को तुरंत रोका गया और चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही विमान को तुरंत रोका गया और चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सऊदी एयरलाइन की उड़ान संख्या एसवी-792 रियाद से प

Read more

अमेरिकी सांसद बोले- चीन को आक्रामकता छोड़नी होगी

वॉशिंगटन। चीन की अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आ रही है। ये दावा किया है अमेरिका के भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने। चीन की अर्थव्यवस्था में नाटकीय गिरावट आ रही है और अब उसके पास दो ही विकल्प हैं या तो वह अपने पड़ोसियों के खिलाफ आक्रामकता जारी रखे या फिर अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करे और अपनी आक्रामकता को कम करे। राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि 'चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी आ रही है, और यह मंदी इस हद तक है कि चीन की अर्थव्यवस्था कई सेक्टर्स में अपस्फीति (वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में गिरावट) के कगार पर पहुंच सकती है। उपभोक्ताओं का अर्थव्यवस्था में विश्वा

Read more

इस साल पाक में छह महीने में ही रिकॉर्ड पत्रकारों की हत्या

इस्लामाबाद। सोचिए जिस देश में सच्चाई को सामने लाने वालों को ही मौत के घाट उतार दिया जा रहा है, वहां आमजन की क्या हालत होगी। आप सुनकर चौंक जाएंगे कि अभी तो यह साल बीता भी नहीं है और यहां अबतक सात पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल के शुरुआती छह महीनों में रिकॉर्ड संख्या में पत्रकार मारे गए हैं। सबसे हालिया घटना की बात करें तो जून में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष खलील जिब्रान की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, जिब्रान कार से कहीं जा रहे थे, तभी दो लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इन बदमाशों ने पहल

Read more

पीएम मोदी ने किया रूस में दो नए दूतावास खोलने का ऐलान

मॉस्को। मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रूसी सांस्कृतिक मंडली ने कार्यक्रम प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बाद प्रस्तुति देने वाली मंडली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। उन्होंने इस दौरान बताया कि वे रूस में दो नए दूतावास भी खुलने जा रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत में कलाकारों ने भारतीय गानों पर प्रस्तुति दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को में आयोजित 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। इस कार्यक्रम में

Read more