अंतर्राष्ट्रीय

भारत और रुस के बीच 9 समझौतें हुए

मॉस्को। भारत और रुस के बीच 9 समझौतें हुए हैं। ये सिर्फ समझौते नहीं हैं बल्कि दोनों देशों की दोस्ती के पक्के गवाह हैं। दोनों देशों ने आपसी व्यापार को साल 2030 तक 100 अरब डॉलर से अधिक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। अमेरिकी ऐतराज के बावजूद दुनिया ने पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मजबूत दोस्ती देखी। पीएम मोदी ने पुतिन से चर्चा के दौरान कहा कि हम दोनों देश पिछले 21 साल से ऐसे ही मिल रहे हैं लेकिन, इस बार पूरी दुनिया इस मुलाकात के अलग-अलग अर्थ निकाल रही है। पीएम मोदी ने यूक्रेन मसले पर शांति की सलाह भी दी, जिसे पुतिन ने गंभीरता से लिया। पीएम नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय हा

Read more

रूस यात्रा पर मास्‍को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई से 9 जुलाई तक रूस की यात्रा पर हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। दोनों नेता 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने पर बातचीत होगी। रूस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। एक बैठक के बाद वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे। मॉस्को पहुंचने पर प

Read more

श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट का फैसला, समय पर होंगे राष्ट्रपति चुनाव

श्रीलंका में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के अध्यक्ष आर.एम.ए.एल. रत्नायके ने बताया कि देश में 17 जुलाई के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति चुनाव देर से कराने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है जिसे पांच सदस्यों की पीठ ने अटॉर्नी जनरल की दलीलों के आधार पर आगे बढ़ने की अनुमति दिए याचिका खारिज कर दी है। दरअसल पिछले हफ्ते, एक व्यक्ति ने मौलिक अधिकारों के लिए एक याचिका दायर की, जिसमें न्यायालय से संविधान में अनुच्छेद 30(2) और 82 से संबंधित राष्ट्रपति के कार्यकाल में अस्पष्टता पर स्पष्टीकरण दिए जाने तक चुनाव को रोकन

Read more

युद्ध के मैदान पर कोई समाधान नहीं : भारत

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2022 में शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली मॉस्को यात्रा है। इस दौरान वह राष्ट्रपति पुतिन से मिले और अनौपचारिक बैठक भी की। आज यानी मंगलवार को भारत और रूस के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।भारत ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने का आह्वान किया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय पक्ष रूसियों को यह बताएगा कि 'युद्ध के मैदान में कोई समाधान नहीं है' और 'बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है।'ये टिप्पणियां अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की सोमवार को की गई प्रतिक्रिया के बाद

Read more

तूफान बेरिल ने टेक्सास के तटीय हिस्सों में मचाई तबाही, दो की मौत

तूफान बेरिल ने सोमवार को तड़के टेक्सास के तटीय शहर माटागोर्डा में तेज हवाओं व भारी बारिश के साथ तबाही मचाई है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने बताया है कि मौसम का श्रेणी 5 तूफान पहले कैरिबियन के कुछ हिस्सों में तबाही मचाई थी, अब इसके तेजी से कमजोर होने की उम्मीद है।तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण महत्वपूर्ण तेल बंदरगाहों को बंद कर दिया गया और 1300 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई। दक्षिण-पूर्व टेक्सास में 20 लाख से अधिक घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो गई।पिछले सप्ताह जमैका, ग्रेनेडा और सेंट विंसेंट और ग्रेनेड

Read more

नाटो शिखर सम्मेलन पर आया अमेरिका का बयान

वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने नाटो शिखर सम्मेलन की कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका नाटो गठबंधन और विश्व भर के मित्र देशों के बीच साझेदारी को प्रोत्साहित कर रहा है, विशेष रूप से उन देशों के साथ जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हैं। पहले नाटो शिखर सम्मेलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए 38 विभिन्न देशों के नेता वाशिंगटन में एकत्र हुए हैं। इसमें यूक्रेन, जापान, न्यूजीलैंड और कोरिया गणराज्य सहित सभी नाटो सहयोगियों के साथ-साथ नाटो साझेदारों के नेता भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, 'राष्ट्रपति ने नाटो गठबंधन

Read more

विपक्ष के नेता ऋषि सुनक ने किया शैडो कैबिनेट का ऐलान

ब्रिटेन में आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार के बाद से बड़े बदलाव से गुजर रही है। वहीं देश में अंतिरम तौर पर नेता विपक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं ऋषि सुनक ने अपनी शैडो कैबिनेट भी नामित की है। जो मंगलवार को संसद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही हाउस ऑफ कॉमन्स में उनकी जगह लेंगे। बता दें कि देश के आम चुनाव में 44 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय नेता ऋषि सुनक की पार्टी को कुछ हाई-प्रोफाइल इस्तीफों और टोरी सांसदों के गायब रहने के कारण पिछले सप्ताह के सबसे बड़ी चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव को लेबर पार्टी ने भारी बहुमत से जीता है। वहीं ऋषि सुनक के

Read more

कनाडा में रक्षा खर्च में कटौती से निशाने पर आए जस्टिन ट्रूडो

वॉशिंगटन। नाटो के 32 सदस्य देशों में कनाडा अलग-थलग पड़ गया है। अमेरिका के एक मीडिया चैनल ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि कनाडा अपने घरेलू रक्षा खर्च को तय सीमा तक खर्च नहीं कर पा रहा है। इसके चलते कनाडा की सेना के कई उपकरण पुराने हो गए हैं और कनाडा की सरकार में अभी रक्षा खर्च प्राथमिकता में भी नहीं है। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो नाटो की बैठक में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। राष्ट्रपति जो बाइडन की अध्यक्षता में नाटो की अहम बैठक वॉशिंगटन में हो रही है। नाटो की बैठक में प्रधानमंत्री ट्रूडो नाटो में कनाडा के योगदान पर बात

Read more

त्रिशंकु संसद में फ्रांस का अगला पीएम कौन संशय बरकरार

फ्रांस में संसदीय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कराया गया। मतदान के बाद आए नतीजों में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी रेनेसां को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में वामपंथी गठबंधन न्यू पॉपुलर फ्रंट (एनएफपी) ने सबसे अधिक सीटें जीत ली हैं। मरीन ले पेन की दक्षिणपंथी पार्टी दूसरे और राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी रेनेसां तीसरे स्थान पर रही। इन नतीजों के बाद फ्रांस राजनीतिक अनिश्चितता में फंस गया है, क्योंकि कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने के करीब नहीं पहुंच पाई है। फ्रांस में त्रिशंकु संसद के कारण राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। मौजूदा प्रधानमंत्री गैब्रिएल एत्तल

Read more

जेलेंस्की ने दुनिया से रूस के हमले रोकने की अपील की

रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है। रूस ने अलग-अलग शहरों कीव, द्निप्रो, क्रिवी रीह, स्लोव्यांस्क, क्रामाटोरस्क में विभिन्न प्रकार की 40 से अधिक मिसाइलें दागी। अपार्टमेंट की इमारतें, बुनियादी ढाँचा और बच्चों का एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के एक मध्य शहर कीर्वी रीह में रूस के मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत और 31 घायल हो गए। रूस ने कीव में बच्चों के एक अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। अधिकारी ने बताया कि वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि जितने संभव हो सके उत

Read more