उज्जैन

वीर महापुरूषों की गौरव गाथाओं का संकलन होगा उज्जैन के वीर भारत संग्रहालय में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में रविवार को कोठी महल पर युगयुगीन भारत के कालजयी महानायकों की तेजस्विता की महागाथा का वर्णन करने वाले "वीर भारत संग्रहालय" का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल भी कार्यक्रम में सम्‍मिलित हुए।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्‍जैन का इतिहास अत्‍यंत प्राचीन है। हर कल्‍प में उज्‍जयिनी का अपना इतिहास रहा है। प्राचीन भारत के वीर महापुरूषों की गौरव गाथा की जानकारी इस संग्रहालय में प्रदान की जाएगी। संग्रहालय का निर्माण भव्‍य स्‍तर पर किय

Read more

भारतीय संस्कृति पर केन्द्रित फिल्में आज भी हैं समसामयिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025  के अंतर्गत अंर्तराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न देशों से आए राजनयिकों के साथ सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लेखक सीमा कपूर की आत्मकथा “युं गुजरी है अब तलक”  का विमोचन भी किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव में धीरे-धीरे विभिन्न प्रकार के आयाम जुड़ रहे हैं। भारतीय संस्कृति की यह विशेषता रही है कि यहां के लोगों ने हर प्रकार की चुनौतियों और विषम परिस्थितियों में अपने आप को

Read more

जन्मदिन पर उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक से स्वागत व अभिनंदन किया। चिंतामन गणेश मंदिर स्थित महाकाल परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशाल जनसमूह ने स्वागत किया। इनमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे ,पुरूष सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमति कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश धाकड़ और अन्य जन प्रतिनिधि भी उ

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव के सपत्निक दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया।

पूजन, जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। पुजारी श्री मनीष उपाध्याय,श्री रोहित गुरु ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री रवि सोलंकी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला,श्री अभय यादव शाहिद अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Read more

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। यह सब बिंदु, क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पंचायत प्रतिनिधि, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जनपद क्षेत्र में सुव्यवस्थित वि

Read more

समयावधि में कार्य न करने वाली एजेंसियों पर ब्लेक लिस्ट और टर्मिनेशन की कार्रवाई हो : एसीएस डॉ. राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने कहा है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यरत एजेंसियों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर कार्य तीव्र गति से मापदण्ड व अनुबंध की शर्तों अनुसार करवाना सुनिश्चित करें। डिफॉल्टर एजेंसियों पर ब्लैक लिस्टेड करने के साथ व टर्मिनेशन की सख्त कार्रवाई की जाएं। एसीएस डॉ. राजौरा उज्जैन में संभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि पूर्व में प्रगतिरत रोड़ रिस्टोरेशन के कार्य पूर्ण न होने तक नई खुदाई के कार्य प्रारंभ न किए जाए और प्रत्येक पखवाड़े में जल जीवन मिशन की जानकारी बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को प्रदान करे

Read more

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की साधु-संतों से चर्चा कर कार्य योजना बनाएं : एसीएस डॉ.राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने उज्जैन सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य-योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाइन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्ययोजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए। बैठक में सिंहस्थ में वॉटर सप्लाई नेटवर्क की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि 200 एमएलडी

Read more

99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर ने जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी को देखा

गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा उज्जैन के महाकवि कालिदास संस्कृत अकादमी में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्रेमनारायण नागर द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर को राज्य सरकार द्वारा जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालयों के शुभारंभ की योजना की जानकारी दी गई। स्वंतत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को उचित सम्मान देने की सराहना की। उन्होंने सभी से देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ जीवनपर्यंत राष्ट्र सेवा करने को कह

Read more

राठौर समाज ने अन्नकूट महोत्सव के कार्यकर्ताओं और दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया

 उज्जैन । राठौर क्षत्रिय तेली समाज ट्रस्ट ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अन्नकूट महोत्सव में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले 75 कार्यकर्ताओं और 21 दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। यह आयोजन राठौर समाज धर्मशाला, कार्तिक चौक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं और देशभक्ति के रंग में डूबे प्रेरणादायक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर सामगी वाले ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी तेजकुमार राठौर, मनोहर लाल राठौर (वकील साहब), राजेन्द्र पर

Read more

सिंहस्थ-2028 में भीड़ प्रबंधन के लिए एआई का उपयोग किया जाएगा

उज्जैन। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत गत दिनों प्रयागराज कुम्भ पहुँचकर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। प्रयागराज से लौटने के पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी दी कि आगामी सिंहस्थ-2028 में भीड़ प्रबंधन के लिए एआई का उपयोग किया जाएगा। हेडकाउंट, ट्रैफिक अलर्ट और वाहनों की निगरानी के लिए एआई का उपयोग किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रयागराज कुम्भ के भ्रमण के लिए भेजा जाएगा ताकि वे वहां की जा रही व्यवस्थाओं को समझ सकें। स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिंहस्थ के दौ

Read more