खडग़े बोले - बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर संसद में चर्चा चाहता है विपक्ष, सरकार इच्छुक नहीं
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़ेे ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) यानी मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा पर संसद में चर्चा की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। खडग़ेे ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से इनकार करती है, तो इसे ऐसा माना जाएगा कि वह लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती। उन्होंने कहा कि एसआईआर पर चर्चा बेहद जरूरी है ताकि हर भारतीय नागरिक के मतदान के अधिकारों की रक्षा की जा सके। विशेष गहन पुनरीक्षण एक प्रक्रिया है जिसमें चुनाव आयो
Read moreकनाडा में कपिल शर्मा का कैफे बना टारगेट, गैंगस्टर ने कबूला हमला
नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे (Surrey) शहर में स्थित कैफे पर एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताता है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में बैठे कुछ युवक कैफे की ओर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। महज 9 सेकंड के इस वीडियो में 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं।
फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस भी इस घटन
Read moreभारतीय व्यापार को झटका, ट्रंप ने 50% टैरिफ पर किया साइन
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अब 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत द्वारा लगातार रूस से खरीदे जा रहे तेल के जवाब में यह 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ गया है। ट्रंप ने इस टैरिफ को लगाने के एक कार्यकारी आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी होगा, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिनों के बाद लागू होगा।
क्या कहा आदेश में
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह नया शुल्क आदेश जारी होने के 21 दिन बाद 12:01 AM (अमेरिकी समयानुसार) से प्रभावी होगा। हालांकि, जो सामान पहले ही जहाज पर लोड हो चुके होंगे और 17 सित
Read moreभारत ने पाकिस्तान के हाई कमीशन अधिकारी को 24 घंटे में निकाले जाने का दिया अल्टीमेटम
भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति (persona non grata) घोषित किया है और उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई, क्योंकि अधिकारी पर अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था, जिसे विदेश मंत्रालय ने राजनयिक गरिमा के खिलाफ माना।
पाकिस्तान उच्चायोग को डिमार्शे किया जारी बता दें कि भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग को एक डिमार्शे (औपचारिक राजनयिक पत्र) जारी कर सूचित किया कि उनके एक अधिकारी को “अवांछित व्यक्ति” घोषित किया गया है। उच्चायोग को स्पष्ट रूप से बताया गया क
Read moreट्रम्प का बयान: सीजफायर में मेरी भूमिका सिर्फ मदद तक सीमित थी
दोहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बयान देते दिखे, लेकिन इस बार वो अपने पिछले बयानों से पलट गए। गुरुवार को उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं की, लेकिन मैंने मदद जरुर की है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने पहले बयान के 5वें दिन कहा, कि मैं यह नहीं कहता कि यह सब मैंने किया है, लेकिन यह पक्का है कि पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान के बीच जो हुआ, मैंने उसे सैटल करवाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच और भी भयानक हो सकता था, आखिर दोनों ने अचानक एक दूसरे पर मिसाइल दागना शुरू कर दिया और हमने सब सै
Read moreढाका में 15 साल बाद पाक-बांग्लादेश के डिप्लोमैट्स आमने-सामने
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पॉश पद्मा स्टेट गेस्ट हाउस में एक ऐसी मुलाकात होने जा रही है, जिसने भारत की विदेश नीति से जुड़े हलकों में हलचल मचा दी है. लगभग 15 साल बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के टॉप डिप्लोमैट्स आमना बलोच और एमडी जाशिमुद्दीन एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठने वाले हैं.
ये मीटिंग ऐसे वक्त में होने जा रही है जब भारत बांग्लादेश के रिश्ते पहले जैसे मजबूत नहीं रहे हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान की बांग्लादेश में इस तरह की कूटनीतिक एंट्री को कई सवालों की नजर से भी देखा जा रहा है.
विदेश स्तर की बातचीत 15 साल बाद पाकिस्तानी विदेश सचिव आमना बलोच इस दौरान बांग्लादेश के
Read moreमोदी की दो दिवसीय थाईलैंड यात्रा, थाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता तय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक रवाना हो गए हैं। वह थाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर थाईलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड औ
Read moreदक्षिण कैरोलिना में जंगल की आग पर नियंत्रण पाने के लिए की आपातकाल की घोषणा
वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में जंगल की आग भड़क उठी है। गंभीरता को देखते हुए यहां की एक काउंटी में लोगों को अनिवार्य रूप से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर ने बढ़ती जंगल की आग के कारण आपातकाल की घोषणा की।
आपातकालीन दल उस क्षेत्र में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, जो अब भी तूफान हेलेन से उबर रहा है। यह क्षेत्र सितंबर में तूफान हेलेन से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। तूफान ने 8,046 किलोमीटर सड़कों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही पुलों और पुलियों को नुकसान पहुंचाया था।
पोल्क काउंटी में अनिवार्य निकासी की घोषणा उत्तरी
Read moreरूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर किया हमला, सात की मौत
कीव: रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए ताजा ड्रोन हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं ने इस बारे में जानकारी दी है। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने यूक्रेन में 147 ड्रोन दागे जिनमें से 97 ड्रोन को मार गिराया गया। यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के चलते 25 ड्रोन अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुंच पाए। रूस ने खार्कीव, सुमी, चेर्निहीव, ओडेसा और डोनेत्स्क क्षेत्रों के साथ-साथ राजधानी कीव में भी हमले किए हैं।
रूस ने किए ताबड़तोड़ हमले कीव के सैन्य प्रशासन ने बताया कि राजधानी पर हुए ड्रोन हमले में पांच साल के बच्चे सहि
Read moreलंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट 18 घंटे बाद खुला
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट 18 घंटे बाद खुल गया। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट यहां पर लैंड हुई। दरअसल एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में गुरुवार रात आग लग गई थी। जिससे एयरपोर्ट का ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। बंद के चलते 1350 फ्लाइट्स सस्पेंड हुई, जिनसे 2 लाख 91 हजार पैसेंजर्स प्रभावित हुए। आग वेस्ट लंदन के हेस में लगी थी। इस वजह से 5 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हुई। ब्रिटेन की काउंटर टेररिज्म पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सबस्टेशन पर लगी आग के पीछे किसी का कोई गलत इरादा तो नहीं था।
Read more