अंतर्राष्ट्रीय

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी को बधाई दी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत में आम चुनाव में भाजपा की जीत पर अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई दी | नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावों में सफलता मिलने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और इजराइल के बीच दोस्ती नई ऊंचाई की ओर बढ़ती रहे, यही कामना है। बधाई हो।’’ दोनों देशों के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से मोदी इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जुलाई 2017 में इजराइल की यात्रा की थी। बाद में उन्होंने वेस्ट बैंक की भी यात्रा की थी और फलस्तीन के साथ भारत

Read more

इरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत, विदेश मंत्री भी नहीं बचे

ईरान से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ईरान में एक हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है जिसमें ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हुई है। समाचार एजेंसी रायटर्स ईरानी अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी साझा की है। दरअसल दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पास पहुंची रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच सकी है जिसके बाद बेहद कम उम्मीद है कि इस हादसे में कोई जीवित बचा होगा। 

इस हेलीकॉप्टर में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री यात्रा कर रहे थे। इसी बीच बर्फीले मौसम के कारण

Read more

पहले AI संवाद में अमेरिका ने कहा, China कर रहा है AI का दुरुपयोग

जिनेवा। जिनेवा में प्रौद्योगिकी को लेकर हुई बैठक के एक दिन बाद अमेरिका के अधिकारियों ने चीन द्वारा ‘‘कृत्रिम मेधा (एआई) के दुरुपयोग’’ को लेकर चिंता व्यक्त की तो वहीं बीजिंग के प्रतिनिधियों ने ‘‘प्रतिबंधों और दबाव’’ को लेकर अमेरिका की आलोचना की। उच्च-स्तरीय दूतों के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत में एआई के जोखिमों और इसे प्रबंधित करने के तरीकों को शामिल किया गया था। इस बातचीत के सारांश ने संकेत दिया है कि तेजी से आगे बढ़ने वाली प्रौद्योगिकी पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। यह द्विपक्षीय संबंधों में टकराव का एक और मुद्दा बन गया है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद क

Read more

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने कहा कि भारत को 2022 में 111 अरब डॉलर का प्रेषित धन प्राप्त हुआ जो दुनिया में सबसे अधिक है और इसी के साथ भारत 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने और बल्कि इसे पार करने वाला पहला देश बन गया है। ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ (आईओएम) ने मंगलवार को जारी अपनी विश्व प्रवासन रिपोर्ट, 2024 में कहा कि 2022 में प्रेषित धन प्राप्त करने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत, मेक्सिको, चीन, फिलीपीन और फ्रांस शामिल हैं। प्रेषित धन या ‘रेमिटेंस’ का आशय प्रवासियों द्वारा मूल देश में मित्रों और रिश्तेदारों को किये गए वित्तीय या अन्य तरह के हस्तांत

Read more

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने वरिष्ठ राजनयिक जू फेइहोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दोनों देशों की सेना के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध की वजह से रिश्तों में आई खटास और 18 महीने की असमान्य देरी से की गई है। चीन की ओर से फेइहोंग को भारत में चीन का राजदूत नियुक्त करने की अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को पुष्टि की है कि अफगानिस्तान और रोमानिया में चीन के राजदूत रहे फेइहोंग अब भारत में देश के नए राजदूत होंगे। फेइहोंग (60) के जल्द ही नयी द

Read more

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

सिंगापुर । दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन संबंधी तैनाती के तौर पर तीन भारतीय पोत सिंगापुर पहुंच गए हैं जो दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों को रेखांकित करता है। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि रियर एडमिरल राजेश धनखड़ के नेतृत्व में भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन सोमवार को सिंगापुर पहुंचे। दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा अपनी सैन्य आक्रामकता दिखाने के बीच भारतीय नौसेना ने कहा कि इन तीनों पोतों का सिंगापुर पहुंचना दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन संबंधी तैनात

Read more

वॉल्व की खराबी के बाद Boeing की पहली अंतरिक्षयात्री उड़ान को अगले सप्ताह तक टाला गया

बोइंग के एक रॉकेट में वॉल्व संबंधित खराबी के कारण उसकी पहली अंतरिक्षयात्री उड़ान को अगले सप्ताह के आखिर तक स्थगित कर दिया गया है। ‘यूनाइटेड लॉन्च अलायंस’ के एटलस-5 रॉकेट के ऊपरी चरण पर एक ऑक्सीजन दबाव-राहत वॉल्व कई बार खुला और बंद हुआ, जिससे तेज आवाज पैदा हुई और सोमवार रात को अंतरिक्षयान प्रक्षेपण की उल्टी गिनती रोक दी गई।

कंपनी के अभियंताओं ने मंगलवार को पता लगाया कि वॉल्व अपनी तय परिचालन सीमा से बाहर निकल गया है और अब उसे हटाना होगा। इसके बाद तय किया गया कि प्रक्षेपण 17 मई से पहले नहीं किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने वाले स्टारलाइनर कै

Read more

व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी

यूक्रेन में विनाशकारी युद्ध शुरू करके और अपने राजनीतिक विरोधियों को नष्ट करके सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद, व्लादिमीर पुतिन ने अपना पांचवां कार्यकाल शुरू करने के लिए मंगलवार को क्रेमलिन में एक शानदार उद्घाटन समारोह में रूसी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। चूंकि यूक्रेन संघर्ष को लेकर पश्चिमी देशों के साथ रूस का तनाव चरम पर है, इसलिए इनमें से कई देशों ने हाई-प्रोफाइल उद्घाटन में शामिल न होने का विकल्प चुना है। पहले से ही लगभग एक चौथाई सदी तक पद पर रहने वाले और जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले क्रेमलिन नेता, पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक समाप्त नही

Read more

Justice Chandrachud ने नेपाल के प्रधान न्यायाधीश बिश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ से मुलाकात की

काठमांडू। भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड ने शनिवार को यहां नेपाल के अपने समकक्ष बिश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ से मुलाकात की और दोनों पड़ोसी देशों के शीर्ष न्यायालयों के बीच सहयोग के तरीकों पर विचार विमर्श किया। उच्चतम न्यायालय के प्रवक्ता वेदप्रसाद उप्रेती ने बताया कि दोनों प्रधान न्यायाधीशों ने नेपाल एवं भारत के शीर्ष न्यायालयों के बीच संभावित सहयोग एवं आदान- प्रदान के बारे में चर्चा की। न्यायमूर्ति श्रेष्ठ ने प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के सम्मान में रात्रि भोज की मेजबानी की। इससे पहले प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने यहां पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए।&nbs

Read more

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

अमेरिका की वायुसेना ने एक प्रायोगिक एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया लेकिन इस जेट को मानव पायलट द्वारा नहीं, बल्कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा नियंत्रित किया गया और विमान में देश की वायुसेना के सचिव फ्रैंक केंडल सवार थे।

एआई सैन्य विमानन के क्षेत्र में सबसे बड़ी प्रगति में से एक है। भले ही इसकी प्रौद्योगिकी पूरी तरह से विकसित नहीं हुई है, लेकिन अमेरिकी वायुसेना ने साल 2028 तक एआई संचालित 1,000 से अधिक मानवरहित युद्धक विमानों को संचालित करने का लक्ष्य रखा है।

प्रायोगिक एफ-16 लड़ाकू जेट ने एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी थी। केंडल ने भविष्य के हवाई युद्ध में एआई संचालित युद

Read more