ताइवान में भूकंप का कहर: 6.4 तीव्रता से धरती कांपी, 27 घायल, सुनामी का अलर्ट
ताइपे। ताइवान में मंगलवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़े पैमाने पर दहशत फैला दी। भूकंप के कारण 27 लोग घायल हो गए हैं, और एक इमारत के जमींदोज होने से कई लोग मलबे में फंस गए। भूकंप आने के बाद कहा गया है कि ताइवान की 2.34 करोड़ की आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ताइवान में भूकंप मंगलवार रात 12:17 बजे आया, जबकि अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। भूकंप का केंद्र ताइवान के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में बताया गया है। ताइनान के नानक्सी जिले में एक इमारत पूरी तरह जमीदोज हो गई,
Read moreलॉस एंजेलिस के जंगल में लगी आग, 30 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला
वाशिंगटन। लॉस एंजेलिस में जंगल में लगी आग से आसपास के इलाके में दहशत पैदा हो गई है। यह आग तेजी से फैल रही है जिससे लोग और प्रशासन दोनों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षित रहने के लिए करीब 30 हजार लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है क्योंकि उनके घर आग की चपेट में आ सकते हैं। वहीं अमेरिका की बाइडेन सरकार ने आग पर जल्द से काबू पाने के आदेश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा जान-माल का नुकसान न हो। आग की चपेट में आने वाले इलाकों के आसपास के लोगों को आग से बचने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। अभी तक आग की वजह से कितनी सं
Read moreअमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में आईएसआईएस के आतंकी ने किया हमला
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में नए साल के पहले दिन हुए आतंकी हमले ने अमेरिका को हिला कर रख दिया. टेक्सास के रहने वाले 42 साल के शम्सुद्दीन जब्बार ने एक तेज़ स्पीड वाले पिकअप ट्रक से भीड़ को कुचल दिया. ये एक आईएसआईएस (ISIS) समर्थक था. इस हमले में 15 लोग मारे गए और 35 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने जब्बार को मार गिराया. एफबीआई ने उसकी कार से आईएसआईएस का झंडा और विस्फोटक बरामद किया.
इस हमले के ठीक बाद, लास वेगास में ट्रंप होटल के सामने एक टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट हुआ. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है. हाला
Read moreपाकिस्तान में आतंकी हमला, नए साल के पहले दिन दहला, 3 की मौत; 11 घायल
पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में बुधवार को तीन अलग-अलग आतंकी घटनाओं में एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले के दरबन इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
यहां भी हुए आतंकी हमले
पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना दक्षिण वजीरिस्तान जिले के आजम वारसाक इलाके में हुई, जहां मोटरसाइकिल में रखे बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक
Read moreमशहूर लेखिका बाप्सी सिधवा का 86 साल में अमेरिका में हुआ निधन
दक्षिण एशियाई साहित्य की अग्रणी लेखिका बाप्सी सिधवा का अमेरिका के ह्यूस्टन में निधन हो गया है। बाप्सी सिधवा 86 साल की थीं। बाप्सी सिधवा को उनके प्रतिष्ठित उपन्यास 'आइस कैंडी मैन' के लिए जाना जाता है। बाप्सी सिधवा के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है।
बाप्सी के भाई फिरोज भंडारा ने बताया कि तीन दिनों तक बाप्सी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाप्सी का अंतिम संस्कार ह्यूस्टन में किया जाएगा। 11 अगस्त, 1938 को पाकिस्तान के कराची में जन्मीं बाप्सी सिधवा पाकिस्तान के एक प्रमुख पारसी परिवार से ताल्लुक रखतीं थी। अपने जन्म के कुछ समय बाद ही वे लाहौर चलीं गईं, जहां उ
Read moreपरमाणु हमले के बाद दुनिया के लिए मिसाल बने हिरोशिमा के लोग, नोबेल सम्मान
जापान में अमेरिकी परमाणु बम विस्फोटों में जिंदा बचे लोगों को मंगलवार को नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा। सालों तक परमाणु-विरोधी अभियान चलाने और दुनिया को अपने निशान दिखाने के बाद भी उनके मन में अपने साथ हुए भेदभाव की दर्दनाक यादें बरकरार हैं।
1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिकी बमबारी के बाद जापान के आत्मसमर्पण और द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद, हमलों में जिंदा बचे कई लोगों को समाज ने त्याग दिया था।
भेदभाव का शिकार हुए ये लोग रेडिएशन संबंधित पूर्वाग्रह के कारण उनके लिए नौकरी ढूंढना मुश्किल हो गया और जिसका असर उनकी शादी पर भी दिखाई दिया। इस वजह से टोक्यो
Read moreखैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने 17 आतंकियों को मार गिराया
खैबर पख्तूनख्वा। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से आतंकियों और सुरक्षाबलो के बीच में जंग का मैदान बना है। इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को वहां आतंकियों ने के खिलाफ दो बड़े अभियान चलाए। इन दोनों हमलों में कुल सत्रह आतंकी ढेर किए गए हैं। वहीं, कराची हवाईअड्डे पर हमले के मामले में सिंध सरकार ने 2 संदिग्धों की जांच के लिए पूछताछ दल गठित किया है। इन संदिग्धों ने पिछले महीने कराची हवाई अड्डे के पास एक चीनी काफिले पर आत्मघाती हमले में कथित तौर पर मदद की थी।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मारे गए 17 आतंकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दो अल
Read moreमेलोनी सरकार का बड़ा फैसला, इटली में सरोगेसी को अब कहा जाएगा 'यूनिवर्सल क्राइम'
इटली सीनेट ने सरोगेसी पर बैन लगाने वाले कानून को पारित कर दिया है। इस देश में सरोगेसी पहले से ही अवैध है और 2004 से ही है, ऐसे में यह नया कानून बैन को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाता है। बताया जा रहा है सरोगेसी पर नए कानून के बाद से इसे 'यूनिवर्सल क्राइम' कहा जा रहा है।
बैन का वर्णन करने के लिए ''अपराध" (रीटो यूनिवर्सल) शब्द के इस्तेमाल ने और अधिक चिंता बढ़ा दी है। यह भाषा इतने गंभीर माने जाने वाले अपराधों के लिए इतालवी आपराधिक संहिता के शब्दों की याद दिलाती है कि वे मूल्य का उल्लंघन करते हैं। इसलिए यह शब्द सरोगेसी को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के बराबर रखता है।
फ्रांस
Read moreइजराइली दूतावास के पास गोलीबारी करने वाले को जॉर्डन पुलिस ने किया ढेर
अम्मान। जॉर्डन में इजराइली दूतावास के पास पुलिस दल पर गोलीबारी करने के आरोपी को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि दूतावास के पास गोलीबारी की घटना में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के जॉर्डन की राजधानी अम्मान के रबियाह इलाके में हुई। मीडिया रिेपोर्ट में जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय के बयान में कहा गया है कि एक व्यक्ति क्षेत्र में गोलीबारी कर रहा था सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने पर हमलावर का पीछा किया और उसे घेर लिया, जिसके बाद उसने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसम
Read moreपीएम मोदी से बोले ब्राजील के राष्ट्रपति, भारत के जी-20 अनुभव से बहुत कुछ सीखा
रियो डी जेनेरियो। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि ब्राजील ने दो दिवसीय जी-20 रियो शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत के अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी की दूसरे और अंतिम दिन की बैठक के शुरुआत में म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट में द्विपक्षीय बैठक में उनका स्वागत किया। बैठक के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिय
Read more