श्रीलंका में भारी बारिश.
कोलंबो । भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भारी बारिश के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया कि मौसम की खराब स्थिति के कारण सोमवार सुबह तक तीन लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने बताया कि देश में सात अक्टूबर से भारी बारिश शुरू हुई और सोमवार सुबह तक देश भर के 12 जिलों में बारिश से उत्पन्न आपदाओं के कारण 34,492 परिवारों के 134,484 लोग विस्थापित हुए हैं। श्रीलंकाई सिंचाई विभाग ने पांच मुख्य नदियों के सात स्थानों पर बाढ़ की चेतावनी दी है। श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, साबरागमुवा, उत्तर-पश्चिमी औ
Read moreपाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक मौत, कई घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक धार्मिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को नागरिक एवं मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
सिंध रवादारी मार्च (एसआरएम) के प्रदर्शनकारी ईशनिंदा के संदिग्ध शाहनवाज कुनभर की हत्या और ‘‘सिंध में चरमपंथ’’ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। उसी समय धार्मिक-राजनीतिक पार्टी ‘तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान’ (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं ने केपीसी में घुसने की कोशिश की।
पुलिस और अर्धसैनिक रेंजर ने टीएलपी प्रदर्शनकारियों को रोका और उन
Read moreइजराइल ने ईसाई इलाके में बरसाए बम, हमले में 21 की मौत, 8 घायल
बेरूत। उत्तरी लेबनान में इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल का ये हमला त्रिपोली के एक ईसाई इलाके ऐतोउ में हुआ। इजराइल ईसाई इलाके में हमला नहीं करता है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐतोउ में एक अपार्टमेंट में दक्षिण लेबनान से पलायन कर आए लोग रह रहे थे। त्रिपोली लेबनान के सुरक्षित इलाके में गिना जाता है। हालांकि, इजराइल ने पिछले हफ्ते पहली बार यहां एक शरणार्थी कैंप पर बमबारी की। इजराइली सेना ने इस हमले पर कुछ नहीं कहा है। इससे कुछ ही घंटे पहले इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि बेरूत समेत हर उस
Read moreएससीओ बैठक में पीएम मोदी आते तो अच्छा होता, उनसे करता मुलाकात: नवाज
इस्लामाबाद। एससीओ बैठक में शामिल होने पीएम मोदी आते तो ज्यादा अच्छा होता, मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे मुलाकात करूंगा। पाकिस्तान में 15 अक्टूबर यानी मंगलवार से एससीओ की बैठक से पहले ये बात पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कही। पाकिस्तान ने अगस्त में पीएम मोदी को एससीओ का न्योता भेजा था, लेकिन दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों के चलते विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।
जयशंकर वहां 24 घंटे बिताएंगे। विदेश मंत्री पाकिस्तान जाने पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि वहां जाने का मकसद सिर्फ एससीओ बैठक है, दोनों देशों के रिश्तों पर कोई भी बातचीत नहीं होगी। भा
Read moreसूडान की राजधानी खार्तूम में हवाई हमले
खार्तूम। सूडान के दक्षिणी खार्तूम के एक मुख्य बाजार में हवाई हमले में कम से कम 23 नागरिक मारे गए और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय स्वयंसेवक और गैर-सरकारी समूहों ने यह जानकारी दी। यह घटना तब हुई जब युद्धक विमानों ने शनिवार दोपहर खार्तूम में अल-सूक अल-मरकजी (केंद्रीय बाजार) पर बमबारी की। बयान में कहा गया, “घायलों को इलाज के लिए बशीर, एलराज़ी और अलराकी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। कुछ की हालत गंभीर है।” सैन्य सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) ने 26 सितंबर को राजधानी खार्तूम में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के खिलाफ एक
Read moreअमेरिका में भारतीय परिवारों ने मनाया दशहरा
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा देशभर में जिस उत्साह के साथ मनाया गया उसकी एक झलक सात समंदर पार अमेरिका में भी देखने को मिली। यहां के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने बच्चों को त्यौहारों की सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे के उद्देश्य से दशहरा पर्व का धूमधाम से आयोजन किया। अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में इंडो-अमेरिकन्स केटी संस्था द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम की पूरी तैयारियां जेपी मॉर्गन चेस बैंक में कार्यरत गुना निवासी आलोक दुबे की पत्नि शैली पाठक ने की। शैली भी गुना के मठकरी कॉलोनी की रहने वाली हैं और विवाह के बाद अपने पति आलो
Read moreभारतीय रेस्तरां प्रबंधक की हत्या में पाकिस्तानी को उम्रकैद
लंदन। इसी साल 14 फरवरी को दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के रीडिंग में साइकिल से घर लौटने के दौरान, रेस्तरां प्रबंधक को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में पाकिस्तानी नागरिक शाजेब खालिद को आरोपी पाया गया था। इसके बाद ब्रिटेन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। रीडिंग क्राउन अदालत में सुनवाई के बाद भारतीय मूल के 36 वर्षीय विग्नेश पट्टाभिरामन की हत्या के मामले में पिछले महीने इस पाकिस्तानी नागरिक को दोषी करार दिया गया था और इस सप्ताह की शुरुआत में अदालत ने उसे सजा सुनाई गई है। ब्रिटेन में भारतीय मूल के रेस्तरां संचालक की हत्या करने के जुर्म में एक पाकिस्
Read moreइजरायल के उप प्रवक्ता ने भारत को इजरायल का विश्वसनीय साथी बताया
येरुशलम। इजरायल और ईरान के बीच के विवाद ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस विवाद में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी निकलकर सामने आए। जिनमें से एक भारत है। हाल ही में इजरायल के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता एलेक्स गैंडलर ने भारत को इजरायल का अहम और विश्वसनीय साथी बताया। इस बयान ने भारत की पश्चिम एशिया में संभावित मध्यस्थ भूमिका की कयासों को और मजबूत कर दिया। एलेक्स ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि लोगों के स्तर पर भी रिश्तें मजबूत हैं। इजरायल भारत को एक ऐसी आवाज के रूप में देखता है जो पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण है। इस समय की चुनौतियों के ब
Read moreइजराइली सेना ने यूनिफिल बेस पर किया हमला, भारत ने की निंदा
बैरूत। भारत ने लेबनान-इजराइल सीमा पर बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की है। इजराइली सेना ने यूनिफिल के बेस पर हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जब इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नकूरा में यूनिफिल के मुख्य बेस पर एक ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर हमला किया। यूनिफिल यानी यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स इन लेबनान, एक शांति सेना है जो लेबनान और इजराइल के बीच शांति बनाए रखने का काम करती है।
भारत ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि संयुक्त परिषद की पवित्रता का सम्मान सभी को करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। करीग 600 भारतीय सैनिक यूएन
Read moreराष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला
वाशिंगटन। अमेरिका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। सर्वेक्षणों में कभी ट्रंप कुछ अंकों से आगे हो जाते हैं तो कभी कमला हैरिस बढ़त बना लेती हैं। अब जो नया सर्वेक्षण सामने आया है वह दर्शा रहा है कि कमला हैरिस को बढ़त हासिल है। हम आपको बता दें कि कमला हैरिस को खासकर मध्यम वर्ग और उपनगरों के निवासियों के बीच काफी समर्थन मिल रहा है। हालांकि ट्रंप और कमला के बीच अंतर ज्यादा नजर नहीं आ रहा है इसलिए देखना होगा कि आने वाले सप्ताहों में दोनों का चुनाव प्रचार कैसे आगे बढ़ता है। हम आपको बता द
Read more