मतदाता पर्ची के साथ 13 फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के लिए है जरूरी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि मतदाता जब मतदान करने जाएं तो मतदाता सूचना पर्ची के साथ 13 फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज जरूर लेकर जायें। क्यूआर कोड युक्त मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन मतदान के लिए एक फोटोयुक्त दस्तावेज जरूरी होगा।
श्री राजन ने बताया कि यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो 13 फोटोयुक्त वैकल्पि
Read moreमहात्मा गांधीजी के देश में लोकतंत्र लोगों के दिलों में जिंदा है, हमने ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा - इंटरनेशनल डेलीगेशन
भारतीय चुनाव व्यवस्था का अवलोकन और अध्ययन करने के लिये पाँच मई से भोपाल आये फिलीपीन्स और श्रीलंका के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल ने बुधवार को निर्वाचन सदन भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन से सौजन्य भेंट की। इंटरनेशनल डेलीगेशन ने 5 से 7 मई तक निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया के अवलोकन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि महात्मा गांधीजी के देश में लोकतंत्र यहां के लोगों के दिलों में जिंदा है। भारतीय चुनाव को एक पर्व की तरह मनाते हैं। हमने ऐसा उत्सवपूर्ण चुनाव कभी नहीं देखा। लोकतंत्र की मजबूती के लिये यहां के हर मतदाता की आस्था और उसकी अभिव्यक्ति अभिभूत कर द
Read moreबैतूल संसदीय क्षेत्र की मुलताई विधानसभा के 4 मतदान केन्द्रों में पुनर्मतदान के आदेश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्रमांक 129-अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 275-राजापुर, क्र. 276-दूदर रैयत, क्र. 279-कुंडा रैयत एवं क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई 2024 (शुक्रवार) को फिर से मतदान कराने के आदेश दिए हैं। यह मतदान 10 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 10 मई को सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए मतदान दल सामग
Read moreमतदाताओं को जागरूक करने व्यक्तिगत संपर्क पर दें विशेष जोर
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को इंदौर में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों की समीक्षा की।
श्री राजन ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाये। गॉव वार दल बनायें। सरल, सुगम, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण रूप से निर्विघ्न मतदान कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करें। गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर छाया, शीतल जल, बैठने की व्यवस्था, पंखे, ओआरएस सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मतदान दिवस पर स
Read more"सी-विजिल एप" पर उल्लंघन की मिली 4 हजार 292 शिकायतें
भोपाल :,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। नागरिकों से "सी-विजिल एप" पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आचार संहिता के 16 मार्च से 2 मई तक सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की 4 हजार 292 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है।
श्री राजन ने बताया कि मुख्य रूप से ग्वालियर में 513, सागर में 327, दमोह में 303, उज्जैन में 267, मुरैना में 231, राजगढ़ में 192, इंदौर में 182, रीवा में 168, कटनी में 131, खरगौन में 124, सीहोर में 120, भोपाल में 110, छतरपुर म
Read moreविद्युत संबंधी शिकायतों का उपाय एप पर समाधान
भोपाल , मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपाय एप पर विद्युत संबंधी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से होने वाले विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अपनी शिकायत का त्वरित समाधान कराएं। कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से इस एप को निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ ही शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं।
बि
Read more"चलें बूथ की ओर" अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी
लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत तीसरे और चौथे चरण के 31 जिलों में स्थित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर "चलें बूथ की ओर" अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के पालन में "चलें बूथ की ओर" अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों/गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। श्री राजेश कौल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विदिशा, भोपाल व बैतूल, श्री मनोज खत्री, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायसेन, खंडवा व बुरहानपुर, श्री विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बड़वानी, अलीराजपुर व झा
Read moreश्री अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
जनसम्पर्क विभाग के श्री अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क श्री संदीप यादव और संचालक श्री रौशन सिंह शामिल हुए।
विदाई समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क श्री यादव ने कहा कि सरकारी गतिविधियों के कारण शासकीय व्यक्ति अपनी व्यस्तता के चलते सामाजिक एवं रुचि की गतिविधियों में इच्छा होते हुए भी अनेकों बार शामिल नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि श्री खरे सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना योगदान देंगे। उन्होंने श्री खरे और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में स
Read moreहर वोट कीमती, लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य करें मतदान- श्री राजन
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे एवं चौथे चरण में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से संबंधित संसदीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में “चलें बूथ की ओर’’ अभियान प्रारंभ किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन बुधवार को सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज एवं कांकरखेड़ा में "चलें बूथ की ओर" अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर वोट कीमती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदान अवश्य करें। श्री राजन मतदाताओं को जागरूक करने के लिये ट्रैक्टर में बैठकर गांव में घूमे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करत
Read moreविकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी है विकसित भारत संकल्प
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज हमारा देश इतिहास के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां से वह अपने सामर्थ्य से आश्वस्त होकर भविष्य की ओर तेजी से छलांग लगाने को तैयार है| उन्होंने कहा की देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी ही विकसित भारत संकल्प यात्रा है| हर परिवार को विकसित करने की गारंटी को आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास “विकसित भारत संकल्प यात्रा” है| उन्होंने प्रबुद्धजन का आह्वान किया है कि वे यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने में अपना सर्वश्रेष
Read more