हिट एण्ड रन नवीन कानूनी प्रावधान के संबंध में हड़ताल को समाप्त करने के लिये बैठक हुई
माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में हिट एण्ड रन के संबंध में नवीन कानूनी प्रावधान के विरोध में की जा रही हड़ताल को समाप्त करने के लिये ट्रक एवं स्कूल बस यूनियन ऑपरेटर्स के साथ अपर मुख्य सचिव गृह, सचिव परिवहन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई।
अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित नवीन कानूनों के संबंध में यूनियन के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि धारा 106 (2) भारतीय न्याय संहिता में जुर्माने की राशि को विशिष्ठ रूप से वर्णित नहीं किया गया है, 7 लाख या 10 लाख संबंधी जुर्माने की राश
Read moreलोकहित में की गई सेवाएं अमूल्य हैं - उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि शासकीय सेवा से सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की सेवाएं अमूल्य हैं। जितना समय और विशेषज्ञता नागरिकों की सेवाओं का समाधान करने में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाई उसे पैसों से गिना नहीं जा सकता। श्री देवड़ा आज यहां मंत्रालय परिसर में वर्ष 2023 में मंत्रालयीन सेवा से सेवानिवृत हुए शासकीय सेवकों के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि यदि पेंशन आदि ऐसे काम जिनमें प्रशासनिक बाधाओं के कारण देर लग रही हो इसके लिये हर प्रकार से मदद की जाएगी। श्री देवडा ने कहा कि यह न समझें रिटायर हो गये हैं। मन से कोई र
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना और प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को अपना कार्य लगन और मेहनत से करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी से मिले तो उसकी अच्छी बातों को अपनी डायरी में जरूर लिखें और उस पर अमल करने की कोशिश करें।
Read moreबढ़ते हुए नगरीय क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती हुई वृद्धि और नगरीय प्रसार के मद्देनजर विश्लेषण कर उसके अनुसार भविष्य के लिये योजना बनाये। नये बनने वाली जल योजनाओं और वर्तमान में संचालित जल योजनाओं के बेहतर उपयोग की पुख्ता व्यवस्था करें। पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल निगम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग परस्पर समन्वय से कार्ययोजना बनाकर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जल के बढ़ते उपयोग से कस्बों और गाँवों में निकलने वाले अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अपशिष्ट जल से गंदगी न फ
Read moreउद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाए - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उद्योग लगवाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास करें। उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाए। इसके कार्य के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड और बघेलखंड जैसे क्षेत्रों के औद्योगिक विकास के लिए स्थानीय सुविधा अनुसार कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए आकर्षित करने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में स्
Read moreराज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 का हुआ शुभारंभ
संचालक, खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता ने अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 27वाँ युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश और नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में 2 एवं 3 जनवरी, 2024 को रविन्द्र भवन में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सभी 7 संभागों के लगभग 200 प्रतिभागी प्रतिभागिता कर रहे हैं। युवा उत्सव में भाषण, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य का आयोजन इस 27वें युवा उत्सव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन
Read more