देश बदलने का प्रतीक विकसित भारत संकल्प यात्रा
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। एक समय था जब सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को चक्कर लगाने पड़ते थे। आज स्थिति बदल गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब सरकार खुद चल कर हितग्राहियों के घर पहुँच रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति और परिवार को मिले, यह सुनिश्चित कर रही है। यात्रा के प्रति आमजन का उत्साह अभूतपूर्व है। श्री पटेल आज देवास जिले के गंधर्वपुरी ग्राम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, जिला, जनपद और ग्राम पंचायत के जनप्रति
Read moreपात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तीर्थ यात्रा कराने के समान : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर के ग्राम ढिकनिया एवं बाबूखेडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना तीर्थ यात्रा करवाने के समान है। हर कमजोर व्यक्ति का ध्यान सरकार रखती है और प्रदेश सरकार हरसंभव मदद कर रही है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हर परिवार को शुद्ध पानी मिले, इसके लिए जल जीवन मिशन बनाया गया। इस मिशन से घर-घर में नल से पानी मिलेगा। आयुष्मान कार्ड बनवाया गया जिससे बीमार व्यक्ति कहीं पर भी अपना फ्री में इलाज करवा सकता है। सरकार ने हर मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति की है। प्रधानमंत्री
Read moreप्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से युवा दिवस, मकर संक्रान्ति और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियों की बैठक ली। इस अवसर पर इंदौर से जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और भोपाल से मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि अंतरित की जायेगी। पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। साथ ही मकर संक्रान्ति पर्व के दौरान भी विभिन्न कार्यक्रमों क
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अखिल भारतीय अखाडा परिषद् द्वारा पंचायती निरंजनी अखाडा हरिद्वार में “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखाडा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज, शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद जी महाराज, आवाहन पीठाधीश्वर अवधूत अरूण गिरीजी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद जी महाराज सहित अन्य पूज्य संत मौजूद थे।
Read moreनई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और मानवीय मूल्यों की स्थापना पर केंद्रित है - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी युगों में हमारे देश में शिक्षा-दीक्षा को बहुत महत्व प्रदान किया गया। आज से 5 हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बाल रूप में कंस जैसी महाशक्ति का पराभव करने के बाद भी तत्कालीन समाज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा-दीक्षा होना चाहिए। परिणामस्वरूप श्रीकृष्ण उज्जैन स्थित आचार्य सांदीपिनी आश्रम पधारे। तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था 14 विद्या, 64 कला से परिपूर्ण थी। प्रत्येक शिष्य का सर्वांगीण विकास और उनमें मानवीयता के उत्कृष्ट मापदंडों की पुनर्स्थापना करना इस व्यवस्था का उद्देश्य था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्
Read moreडिजिटल प्रणाली लागू करने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को ‘‘गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई टी फोरम 2023‘‘ अवार्ड
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में सतर्कता जाँच गतिविधियों के संचालन में स्व-निर्मित एवं विकसित तकनीकी माध्यम डिजिटल पंचनामा एवं बिलिंग को वृहद स्तर पर तैयार कर सफलतापूर्वक लागू करने पर आई.टी. इनोवेशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आठवें “गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड’’ से पुरस्कृत किया गया है।
यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित आठवें गवर्नमेंट इंडिया पीएसयू आई.टी. फोरम-2023 अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। कंपनी की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी के अधि
Read moreपीएम मोदी, सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहे -राज्यपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सारे परिवारो की दिक्कते दूर करने का जिम्मा उठाया है, वह सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रताधारी वंचित ना रहें। उक्त आशय के विचार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को विदिशा जिले के ग्राम बागरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पहले गरीबो के बैंक खाते खुलवाकर उनके खातो में ही सीधे राशि जमा करने की पहल की है। अब उन्होंने कोई भी पात्रताधारी वंचित न रहे, की मुहिम छेड़ते हुए
Read moreमध्यभारत का पहला सुनियोजित शहर बनेगा जबलपुर - मुख्यमंत्री ड़ॉ.यादव
मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर रोजगार आधारित औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए पांच वर्षीय रोडमेप तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश और जिलों के उद्योगपतियों की जिला स्तर पर इन्वेस्टर समिट आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कई सेक्टर ऐसे है जहां निवेश और रोजगार के असीमित अवसर है। उन सेक्टरों पर फोकस किया जाएगा। उन्होने स्थानीय उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ड़ॉ. यादव ने आज जबलपुर में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने जनजातीय जिलों बालाघाट,
Read more15 जनवरी तक थानों की सीमाओं का करें निर्धारण- मुख्यमन्त्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलों में पुलिस थानों की सीमाओं का निर्धारण 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए। इसके लिए एसडीएम स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक में विचार-विमर्श कर थानों की सीमाओं के प्रारंभिक निर्धारण के बाद दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा। इस प्रकार 15 जनवरी तक सीमा निर्धारण संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में संभागस्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रभावी और आदतन गुंडे और बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन पर शिकंजा कसा जाना ज्यादा
Read moreमहाकौशल क्षेत्र की तीव्र प्रगति होगी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में तीव्र प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। संभाग के सभी जिलों में नए उद्योगों से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा और खुशहाली आएगी। खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन और अन्य संबंधित गतिविधियों से नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। करीब 800 करोड़ रूपए की लागत से एलिवेटेड कॉरीडोर विकसित होगा, जो प्रदेश का सबसे बड़ा कॉरीडोर होगा। महाकौशल क्षेत्र में जनसहयोग से विकास का कारवां आगे बढ़ेगा। प्रगति के कार्य निरंतर चलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जबलपुर में 409.53 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एव
Read more