भारतीय तटरक्षक बल के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण है वंदनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामुदायिक तटों और महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को सुरक्षा प्रदान कर भारतीय तट रक्षक देश की समृद्धि में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। "वयम् रक्षाम:" के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर देश की तटीय सीमाओं की रक्षा के लिए समर्पित भारतीय तटरक्षक बल (इंडिया कोस्ट गार्ड) के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण वंदनीय है।
Read moreकेंद्रीय बजट समावेशी और प्रगतिशील: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को समावेशी और प्रगतिशील केंद्रीय बजट (वर्ष 2025-26) प्रस्तुत करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना और कर सुधारों में व्यापक कदम उठाए गए हैं, जो सभी वर्गों को लाभान्वित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस-2025 में आने वाले निवेशकों और उद्योगपतियों का किया हार्दिक स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली "ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट 2025" में भारत समेत विश्व के अनेक देशों से आने वाले निवेशकों, उद्योगपतियों और कम्पनियों का हृदय से स्वागत किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों, अलौकिक पर्यटन स्थल, कुशल औद्योगिक नीतियों एवं निवेश की असीम संभावनाओं से युक्त मध्यप्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनंत संभावनाओं से समृद्ध "अपना हृदय प्रदेश -मध्यप्रदेश" में सभी अतिथियों का हृदय की गहराईयों से स्वागत है, अभिनंदन है।
Read moreजापान के सहयोग से मध्यप्रदेश को बनाएंगे आइडियल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा (28-31 जनवरी) पूरी कर शनिवार (1 फरवरी) की शाम स्वदेश लौट आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा में उन्होंने जापानी निवेशकों और उद्योगपतियों को भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापानी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है और कई प्रमुख कंपनियां आगामी समिट में हिस्सा लेंगी। उन्होंने जापान के विभिन्न उद्योगपतियों, निवेशकों के साथ बिजनेस टू बिजनेस (बी-टू-बी) और जाप
Read moreदेश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव करेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को अनेक जापानी कम्पनियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं के अवसरों की जानकारी दी। जापान के विदेश मंत्रालय में उप मंत्री श्री हिसाशी मात्सुमोतो ने कहा कि जापान भारतीय राज्यों, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेगा। जेट्रो के अध्यक्ष श्री सुसुमु काताओका ने कहा कि जापानी कम्पनियों के लिये मध्यप्रदेश ने निवेश को साझा करने और नई साझेदारियां स्थ
Read moreप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ नई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जापान ऐतिहासिक रूप में गौतम बुद्ध की परंपरा से जुड़ा है और भारत गौतम बुद्ध की धरती है। भारत और जापान का सदियों से परस्पर संबंध रहा है। प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक जापान का समृद्ध इतिहास रहा है। विनाशकारी भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान द्वारा दिखाई गई उद्यमशीलता को नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस जीवटता से जापान ने विश्व में विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान
Read moreजेल के अंदर भी बाहर भी सुधार के हो प्रयास: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जेल के अंदर सुधारात्मक सेवाओं के साथ ही जेल के बाहर भी समाज सुधार के प्रयासों की पहल की जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि अपराधों की प्रकृति, परिस्थतियों और स्वरूप के विश्लेषण से प्राप्त जानकारियों के आधार पर समाज के साथ संवाद के कार्यक्रम तैयार करे। अपराध घटित नहीं हो, इस दिशा में सामुदायिक जनजागृति के प्रयास किए जाने चाहिए।
राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में गृह, विधि, जेल विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जेल में शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता के द्
Read moreआर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की होगी पहल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान दौरे के दूसरे दिन विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे। भारत की जापान के साथ आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की पहल होगी। यह दिन प्रदेश में निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए समर्पित रहेगा।
परिवहन और अधोसंरचना में सहयोग पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहली बैठक ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष श्री यूजी फुकासावा के साथ होगी। यह बैठक टोक्यो के इम्पीरियल होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। इसमें रेलवे और परिवहन क्षेत्र में तकनी
Read moreदेश को सशक्त और समृद्ध बनाने में नागरिक दें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान : राज्यपाल श्री पटेल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नागरिकों से आह्वान किया है कि वें एक सशक्त और समृद्ध देश बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। संविधान से मिले अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों का अपने आचरण और व्यवहार में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करें। स्वतंत्रता सेनानियों, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रदेश में गण और तंत्र, समान भाव, समर्पण और लगन से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्म-निर्भर भारत की परिकल्पना को मूलमंत्र बनाक
Read moreचीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना से हम गौरवान्वित हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
76वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में इस बार कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की झांकी ने देशवासियों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया 'एक्स' पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि चीतों का आगमन न केवल हमारे इको-टूरिज्म को प्रोत्साहन देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। 'चीतों की ऐतिहासिक वापसी' पर आधारित झांकी ने न केवल राज्य की समृद्ध जैव विविधता को उजागर किया, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई 'चीता पुनर्वास परियोजना' की सफलता को भी उत्कृष्टता से रेखांकित क
Read more