संविधान कराता है गौरव और स्वाभिमान के साथ हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और सभी सेनानियों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज संविधान निर्माताओं के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। हमारा संविधान गौरव और स्वाभिमान के साथ हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध भी कराता है।
मुख्यम
Read moreगणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जन्मस्थली में आकर उन्हें प्रणाम करना सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता (बाबा साहेब) डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लिये सबसे बड़ा त्यौहार है। बाबा साहेब के कारण ही हमारा गणतंत्र दुनिया में पहली बार जाना और पहचाना गया। बाबा साहेब की जन्मस्थली पंच तीर्थों में से एक प्रमुख स्थल है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब की जन्मस्थली में आकर उन्हें प्रणाम करना सौभाग
Read moreसभी जिला मुख्यालयों पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिसस
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राष्ट्र ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण एवं कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने देवास, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सागर, जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्र
Read moreमध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में सहयोगी होगा जापान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में जापान सहयोगी की भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जापान की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुँचकर यहाँ आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को देखा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इस दौरान प्रत्येक माह उद्योगों की स्थापना और निवेश को प्रोत्साहित करने की
Read moreराज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायक श्री कालूराम बामनिया एवं साथियों ने निर्गुण भक्ति रस की स्वर लहरियों को प्रवाहित किया। संत कबीर, गोरखनाथ, बन्नानाथ, मीराबाई आदि के भजनों की प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन का वादन किया।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्व
Read moreदुनिया को युद्ध की नहीं, महात्मा बुद्ध के शांति मार्ग की जरूरत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है। भगवान बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति का मार्ग है। यह मार्ग हमें मन की शांति, करूणा, प्रेम, अपनत्व और विश्व बंधुत्व की ओर ले जाता है। मुख्यमंत्री ने बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनका संदेश दुनिया में शांति और सद्भाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भोपाल के चूना भट्टी क्षेत्र में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों द्वारा चयनित विभूतियों को "अंतर्राष्ट
Read moreलोक कला, संस्कृति के संरक्षण, प्रोत्साहन के लिए गण और तंत्र मिलकर कार्य करें: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ें बहुत मजबूत हैं और सदियों से संरक्षित है। इसलिए, हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोक-संस्कृति, कलाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रयासों के लिए गण और तंत्र मिलकर कार्य करे। राज्यपाल श्री पटेल लोकरंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
राज्यपाल श्री पटेल ने रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों को राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संस्कृति विभ
Read moreइंदौर का देश का वेटलैण्ड शहर बनना हमारे लिये गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के नाम एक ओर उपलब्धि तब जुड़ गई जब रामसर कन्वेंशन द्वारा इंदौर शहर को प्रतिष्ठित वेटलैण्ड सिटी घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की इस उपलब्धि को देश और प्रदेश की उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश केलिए गौरव का क्षण है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था रामसर द्वारा शनिवार को 31 वेटलैण्ड शहरों की सूची जारी की गई है। इसमें उन शहरों को सम्मानित किया गया है जो अपने वेटलैंडस का संरक्षण करने के साथ-साथ शहरी विकास में भी उत्कृष्ट योगदान देते हैं। इसमें पहली बार देश के 2 शहरों इंदौर और उदयपुर को भी शामिल क
Read moreसतत विकास लक्ष्यों पर केपेसिटी बिल्डिंग वर्कशाप 23 जनवरी को
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय" केपेसिटी बिल्डिंग वर्कशाप ऑन मानीटरिंग फ्रेमवर्क ऑफ स्स्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स कंपाइलेशन ऑफ इनवायरमेंट एकाउंट्स एण्ड जेण्डर स्टैटिस्टिक्स" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन (MoSPI) और मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। वर्कशाप 23-24 जनवरी को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन हॉल में सुबह 10 बजे शुरू होगी। उद्घाटन-सत्र में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव योजना श्री संजय कुमार शुक्ल, संयुक्त राष्ट
Read moreऔद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट"के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से
Read more