मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने पर केन्द्र सरकार का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ 2024 में केन्द्र सरकार के माध्यम से प्रदेश में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरक दिलवाने के फलस्वरूप किसानों को समय पर उर्वरक प्रदाय हो जाने के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्र में कहा कि माह अक्टूबर 2024 की मांग अनुसार डीएपी 3.75 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 2 लाख मीट्रिक टन एवं यूरिया 6 लाख मीट्रिक टन का आवंटन मध्यप्रदेश को प्राप्त हो गया है, जिसमें स्वदेशी उर्वरकों का आवंटन भी पर्

Read more

कोयंबतूर के निवेशकों का दल भोपाल आया

सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन कुमार काश्यप से मंत्रालय में आज कोयम्बतूर से आए निवेशकों ने भेंट की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत माह कोयम्बतूर में निवेशक रोड शो कर मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।

मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने कोयंबटूर से आए निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एमएसएमई विभाग के अधिकारियों के साथ इन निवेशकों की बैठक कराई और निर्देश दिए कि निवेशकों को राज्य शासन की उद्योग मित्र नीतियों से अवगत कराएं।

Read more

कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिये समयमान वेतनमान योजना लागू

राज्य शासन द्वारा कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिये एक जनवरी, 2016 से समयमान वेतनमान योजना लागू की गई है। वित्त विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गये हैं।

राज्य शासन की सिविल सेवाओं के लिये 14 अगस्त, 2023 से राज्य की सिविल सेवाओं के लिये जारी चतुर्थ समयमान वेतनमान योजना राज्य में कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिकों के लिये एक जुलाई, 2023 अथवा इसके बाद की तिथि से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समयमान वेतनमान की पात्रता होगी।

राज्य की सिविल सेवाओं के लिये समयमान वेतनमान अंतर्गत जारी समस्त नियम ए

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा है कि "जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत को एक नयी शक्ति एवं ऊर्जा से भर देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय शास्त्री , राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अंतिम सांस तक एक निष्काम कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

Read more

राज्यपाल श्री पटेल ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर राजभवन में आयोजित सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। परिसर के रहवासियों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की।

राज्यपाल श्री पटेल , गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रात: राजभवन कर्मचारी आवास परिसर में आयोजित सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजभवन क

Read more

खिलाड़ी करें पदक की तैयारी, आप की चिन्ता होगी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने की तैयारी करें, आगे की चिन्ता हम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में पेरिस ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक-2024 के चैम्पियन खिलाड़ियों को सम्मान राशि एवं शासकीय सेवा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ओलम्पिक में भारतीय हॉकी का गौरव लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के गौरव विवेक सागर ने अपना अहम योगदान दिया है और हमें गौरवान्वित किया है। म

Read more

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 685 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन और 'अमृत' योजना में 685 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान का समापन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना था। पूरे प्रदेश में 42,000 से अधिक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सफाई मित्रों का सम्मान किया गया और 2 लाख से अधिक सफाई मित्रों और उ

Read more

गलत परंपराओं को दूर करने का काम हम सबको मिलकर करना होगा : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

 

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि गलत परंपरा को दूर करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। जमाना बहुत बदल चुका है। भेदभाव को दूर करने के लिए सभी में सद्भावना का विकास होना चाहिए। मंदसौर जिले के ग्राम डिगावमाली में अस्पर्शयता निवारणार्थ सद्भावना शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सद्भावना को आगे बढ़ाना होगा। खून सभी का एक जैसा ही होता है, सभी कार्य मन से करने होंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जो भी व्यक्ति शोषित है, कमजोर है, पीड़ित है उसको आगे की पंक्ति में लाने का काम सरकार ने किया है। सभी ने मनुष्य के रूप में जन्म लिया है। परमात्

Read more

गैर-बासमती चावल पर प्रतिबंध हटाने से मप्र के किसानों, निर्यातकों की आय में होगी वृद्धि

केंद्र सरकार के गैर-बासमती चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय देश के चावल उत्पादकों को भरपूर राहत देने वाला साबित होगा। मध्यप्रदेश के चावल उत्पादक किसानों को लाभ होगा। पिछले 10 सालों में 2015 से वर्ष 2024 तक 12,706 करोड़ रूपये का चावल निर्यात हुआ है। सबसे ज्यादा 3634 करोड़ का चावल निर्यात इसी साल हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय की 28 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात के लिए 490 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पारबॉइल्ड और ब्रा

Read more

मंत्री श्री शुक्ला ने राष्ट्रपिता गांधी की जयंती पर लगाई झाडू

नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने बुधवार को मेहगांव गल्लामण्डी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर झाडू लगाई। उन्होंने स्वच्छता पखवाडे के समापन पर लोगों को स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलायी। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने भी मंगल भवन गल्ला मण्डी प्रांगण में झाडू लगाई।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर 2024 से आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाडा आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दिन, प्रतिदिन, सालभर बराबर

Read more