राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांगी
दिल्ली: वक्फ संशोधन बिल 2025 को संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी, लेकिन अब तक इसका विरोध नहीं थमा है. वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अब तक 6 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं, जिन पर जल्द सुनवाई की उम्मीद है. सोमवार (7 अप्रैल, 2025) को राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है, जिस पर मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भी सुनवाई का आश्वासन दिया है.
6 याचिकाओं पर जल्द होगी सुनवाई एडवोकेट कपिल सिब्बल याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से कोर्ट में पे
Read moreसीडीएस ने अंतरिक्ष संस्कृति विकसित करने पर दिया जोर, कहा- एक नए क्षेत्र के रूप में उभर रहा है
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (डीएससी) जनरल अनिल चौहान ने अंतरिक्ष संस्कृति के विकास का जोरदार आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मानवता एक ऐसे युग की कगार पर है, जहां अंतरिक्ष युद्ध एक नए क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। इसलिए, अंतरिक्ष संस्कृति विकसित की जानी चाहिए। इसमें सिद्धांत, अनुसंधान और समर्पित युद्ध विद्यालय शामिल हैं। सीडीएस अनिल चौहान ने दिल्ली में भारतीय रक्षा अंतरिक्ष संघ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन के दौरान कहा कि भविष्य में सेना का अपना अंतरिक्ष युद्ध विद्यालय भी होगा। अतीत में, समुद्री संस्कृति, स्पेनिश, अंग्रेजी या डच ने दुनिया पर अपना दबदबा बनाया। इसके बाद, एयरोस
Read moreनौकरी घोटाले में ED को झटका, लालू यादव के सहयोगी की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार
भारतीय रेलवे में कथित भूमि अधिग्रहण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी और कारोबारी अमित कत्याल को जमानत दिए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और राजेश बिंदल की पीठ ने कहा कि वह दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने के लिए इच्छुक नहीं है। पीठ ने कहा, 'कोई बड़ी मछली नहीं। मुख्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आप केवल छोटी मछलियों के पीछे क्यों पड़े हैं? क्या आप उनके पीछे जाने स
Read moreपेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी, 8 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम
पेट्रोल-डीजल: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बड़ी खबर है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है।नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है जिसके चलते यह डिसिशन लिया गया है।
Read moreमप्र समेत 8 राज्यों में अगले 6 दिन हीट वेव
नई दिल्ली । देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में तेज गर्म का मौसम बना रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीट वेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, केरल में भी तेज बारिश के आसार है। आईएमडी ने इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के दूस
Read moreअभी दिल्ली से सीधे श्रीनगर नहीं, कटरा में बदलनी होगी ट्रेन
जम्मू । देशभर में कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। अब सभी को जम्मू से कश्मीर तक चलने वाली वंदे भारत का इंतजार है, जोकि अप्रैल माह से चलने वाली है। पीएम मोदी 19 अप्रैल को जम्मू के कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के चलने से यात्री महज तीन घंटे में ही कश्मीर घाटी पहुंच जाएंगे, जबकि पहले यहां पहुंचने में सात से आठ घंटे लगते थे। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से वंदे भारत ट्रेन गुजरेगी। यह चेयर कार है। यह कश्मीर तक हाल ही में तैयार हुए उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट पर दौड़ेगी। इसी प्रोजेक्ट पर रियासी सेक
Read moreपीएम मोदी ने किया नया पंबन रेल ब्रिज राष्ट्र को समर्पित
रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग शक्ति और समुद्री अवसंरचना में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। पीएम मोदी ने रामेश्वरम-तांबरम के बीच एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी भी दिखाई और 8300 करोड़ रुपए से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। श्रीलंका से लौटते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रामसेतु के दर्शन किए। उन्होंने इसे दिव्य संयोग बताया, क्योंकि उसी समय अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हो रहा था। रामेश्वरम पहुंच
Read moreवक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में वोटिंग, पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट
मोदी सरकार वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को लोकसभा में पास कराने में सफल रही है. निचले सदन में बिल पर बुधवार को वोटिंग हुई. पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े. बीजेपी भले ही बिल को पारित कराने में कामयाब रही, लेकिन इसमें विपक्ष की ताकत भी दिख गई. बात चाहे राज्यों के चुनाव हों या संसद में अडानी का मुद्दा…विपक्ष इनपर बिखरा हुआ था. लेकिन मुसमलानों के वक्फ वाले मुद्दे पर पूरा विपक्ष कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा. इस मुद्दे ने वो कर दिखाया है जो राहुल गांधी, अखिलेश यादव और शरद पवार हाल में हुए राज्यों में चुनाव में नहीं कर पाए थे.
शुरू से ही विपक्ष की आक्रामक बैटिंग वक्फ संशोधन विधे
Read moreलोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा, गृहमंत्री ने संपत्तियों के आंकड़ों पर किया खुलासा
लोकसभा में बुधवार देर रात तक चली चर्चा के बाद रात 2 बजे वक्फ बिल पास कर दिया गया। बिल पर तय 8 घंटे से 4 घंटे ज्यादा बहस हुई। आज इस बिल को राज्यसभा में दोपहर 1 बजे पेश किया जाएगा। राज्यसभा में चर्चा का समय 8 घंटे तय किया गया है। हालांकि विपक्ष की मांग पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। इस बीच वक्फ की संपत्ति को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में आइये जानते हैं देश में वक्फ संपत्ति की शुरुआत कब से हुई।
ऐसे हुई वक्फ संपत्ति की शुरुआत भारत में वक्फ संपत्ति का इतिहास 12वीं सदी के अंत में दो गांवों से शुरू हुई। अब यह बढ़कर 39 लाख एकड़ तक पहुंच गई है। भारत में वक्फ बोर्डों के तहत भूमि
Read moreचेन्नई हवाई अड्डे पर बढ़ी उड़ानों की संख्या, 206 समर स्पेशल उड़ानें शुरू होंगी
गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चेन्नई हवाई अड्डे ने “समर स्पेशल” पहल के तहत 206 नई उड़ानों की घोषणा की है। रोजाना लगभग 50,000 यात्री चेन्नई हवाई अड्डे से यात्रा करते हैं, लेकिन अब यह संख्या 55,000 से अधिक होने की संभावना है और आने वाले हफ्तों में यह 60,000 तक पहुंच सकती है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वृद्धि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चेन्नई से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की है। एयर इंडिया ने श्रीलंका के लिए अपनी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी है जब
Read more