गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, IMD ने जारी किया चेतावनी
उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे गर्मी जोर पकड़ रही है। शनिवार से यूपी से लेकर राजधानी दिल्ली में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। हालांकि आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने से तापमान में भी लगातार इजाफा होगा। अगले छह दिनों के दौरान मौसम के इस तल्ख मिजाज में बदलाव के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी के आसार आईएमडी ने अगले दो दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, यूपी और बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Read more
सुप्रिया सुले का गुस्सा, एयर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर की केंद्रीय मंत्री से जवाबदेही की अपील
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी के लिए एयर इंडिया की आलोचना की और केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से एयरलाइनों को जवाबदेह ठहराने के लिए सख्त नियम लागू करने का आग्रह किया। सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी उड़ान AI0508 में 1 घंटे और 19 मिनट की देरी हुई
एक्स पर पोस्ट कर सुले ने दी प्रतिक्रिया सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा "मैं एयर इंडिया की उड़ान AI0508 में यात्रा कर रही थी, जिसमें 1 घंटे और 19 मिनट की देरी हुई। यात्रियों को प्रभावित करने वाली देरी की निरंतर प्रवृत्ति का हिस्सा। यह अस्व
Read moreचंद्रबाबू नायडू का तिरुमला मंदिर पर बड़ा फैसला, मंदिर क्षेत्र में सिर्फ हिंदू ही करेंगे काम
आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि तिरुमला मंदिर में केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही नौकरी दी जाएगी। अगर अन्य धर्मों के लोग यहां काम कर रहे हैं तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत किए बिना उन्हें दूसरी जगहों पर ट्रांसफर किया जाएगा। सीएम नायडू ने घोषणा की भारत के अन्य राज्यों में भी तिरुमला के मंदिर बनाए जाएंगे। हम इसके लिए सभी राज्यों के सीएम को पत्र भेजेंगे।
मुमताज होटल की मंजूरी रद्द सीएम नायडू ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए एक पवित्र धागा बांधा गया है। उन्होंने आगे कहा कि विदेशों में बसे हिंदू भी चाहते हैं कि वहां
Read moreपीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 3 सालों में करीब 259 करोड़ खर्च
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में बीते तीन सालों में करीब 259 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसकी जानकारी मोदी सरकार की ओर से राज्यसभा में दी गई है। बीते तीन सालों के दिए ब्यौरे के अनुसार पीएम मोदी ने कुल 38 यात्राएं की हैं। इनमें अमेरिका, जापान सहित कई देश शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से इस संबंध में सवाल पूछा गया था। कांग्रेस सांसद का सवाल था कि बीते तीन सालों में भारतीय दूतावासों ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं की व्यवस्था में कितना खर्च किया। साथ ही होटल, ट्रांसपोर्ट सहित अलग-अलग खर्चों की जानकारी मांगी गई। विदेश मंत्रा
Read moreमौसम का हाल: बिहार में बारिश, यूपी-मध्य प्रदेश में तेज हवाएं, दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी
देशभर में इस वक्त मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पारा अभी से चढ़ने लगा है, हालांकि मार्च का महीना खत्म होने में 10 दिन बचे हैं। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आज दिल्ली-नोएडा में हल्की हवा चल सकती है, लेकिन तापमान 32 डिग्री बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तक राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो वहां पर मौसम काफी कूल बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से वहां पर तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है
Read moreभारत ने 7 हजार करोड़ की डील में ATAGS तोपें खरीदी, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने भारतीय सेना के लिए 7,000 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दे दी है. इस डील के तहत 307 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और 327 गन टोइंग वाहन खरीदे जाएंगे. यह कदम स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और भारतीय सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय है.
ATAGS तोपें 155mm/52-कैलिबर की हैं और 45-48 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम हैं. इन्हें DRDO ने डिजाइन और विकसित किया है. इनका निर्माण भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से किया जाएगा. भारत फोर्ज को 60% तोपों का निर्माण करने का जिम्मा मिला है क्योंक
Read moreटीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत पर, BCCI ने किया कैश प्राइज की घोषणा
BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए खजाना खोला है. BCCI ने पूरी टीम के लिए कैश प्राइज की घोषणा की है. यह रकम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेगी. BCCI ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी.
खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयन समिति को मिलेगा इनाम BCCI ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए कहा, ''भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत पर 58 करोड़ र
Read moreचंद्रयान-3 की सफलता के बाद चंद्रयान-5 मिशन की शुरुआत, केंद्र ने दी हरी झंडी
चेन्नई। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए महत्वाकांक्षी चंद्रयान-5 मिशन को हाल ही में मंजूरी दी है। नारायणन ने एक कार्यक्रम में कहा कि चंद्रयान-5 मिशन के तहत चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर ले जाया जाएगा।
चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलोग्राम का रोवर प्रज्ञान चंद्रमा पर गया था। चंद्रयान मिशन के तहत चंद्रमा की सतह का अध्ययन किया जा रहा है। 2008 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित चंद्रयान-1 ने चंद्रमा का रासायनिक, खनिज और फोटो-भूवैज्ञानिक डाटा जुटाया था। 2019 में लांच किया गया चंद्रयान-2 मिशन 98 प्रतिश
Read moreगर्मी और तूफान के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, IMD ने बताया कब आएगा बारिश का दौर
देशभर में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) 19 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अलर्ट दिया है। इसके असर से जहां 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान और बारिश, बर्फबारी होगी। वहीं 9 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है। ओडिशा में बहुत अधिक गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी हुई है, क्योंकि राज्य में अभी से तापमान 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले हफ्ते से गर्मी सताने लगेगी। आज 17 मार्च को राजधानी में आसमान साफ है और हवाएं भी नहीं चल रहीं। कल 18 मार्च को हल्के बादल छाने और तेज
Read moreहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2025-26 का वार्षिक बजट विधानसभा में पेश किया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य का वार्षिक बजट विधानसभा में पेश किया. ये बजट वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने के अलावा धार्मिक और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देगी. उन्होंने कहा कि ये साल वित्तीय चुनौतियों से भरा है, क्योंकि राजस्व घाटा अनुदान कम कर दिया गया है. जीएसटी मुआवजा रोक दिया गया है. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया रहा है.
इसके अलावा चाय बागानों को पर्यावरण के अनुकूल स्थानों के रूप में विकसित किया ज
Read more