राष्ट्रीय

निजी कोयला खदान में 7 मजदूरों की मौत 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बीरभूम के खोराशोल ब्लॉक के वादुलिया में एक निजी कोयला खदान में सोमवार को हुए विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत हुई है। घटना में कई अन्य श्रमिक भी घायल हुए हैं, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (जीएमपीएल) में ब्लास्टिंग के दौरान खदान ढह गई, इससे यह हादसा और भी गंभीर हो गया है। लोगों ने बताया कि कोयला खनन के दौरान विस्फोट होने स

Read more

वायुसेना के एयर शो में भगदड़ पांच की मौत, 90 से ज्यादा घायल

चेन्नई। भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान हुई भगदड़ ने एयर शो देखने आए लोगों को एक त्रासदी का सामना करने पर मजबूर कर दिया। मरीन बीच पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए करीब 15 लाख लोग जुटे थे। जब एयर शो खत्म हुआ तो भीड़ में भगदड़ मच गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की मुख्य वजह चिलचिलाती धूप और गर्मी थी। मौसम की गंभीरता को देखते हुए लोग कई घंटों तक धूप में खड़े रहे, जिससे कई की हालत बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई

Read more

5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एनआईए का छापा

नई दिल्ली। नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। एनआईए ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एनआईए को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में एनआईए की छापेमारी के दौरान एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची है। मालेगांव में एक होम्योपैथी क्लिनिक से एनआईए ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। जालना से भी 1 शख्स को हिरासत में लिया गया। इनसे आतंकी गतिविधियों मे

Read more

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 30 लाख के इनामी 16 नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम था। इस कामयाबी की जानकारी बस्तर पुलिस आईजी सुंदरराज पी. ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 14 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी नक्सली नीति उर्फ उर

Read more

किसानों के लिए खुशी का दिन, पीएम मोदी आज जारी करेंगे 18वीं किस्त 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में शनिवार को आएंगे। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे।

योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसमें तीन बराबर किस्तों में भूमिधारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। 18वीं किस्त के पैसे जारी होते ही इस योजना के तहत कुल 3.45 लाख करोड़ से अधिक राशि पात्र किसानों के खाते में चली जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सि

Read more

आज महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, मुंबई मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर जाने वाले हैं, जहां वह शहर की पहली पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन, कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज ​​मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई में अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और उनका भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं, आरे जेवीएलआर और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 3 का 12.69 किलोमीटर का हिस्सा आंशिक रूप से खोला जाएगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखी ये बात

मुंबई यात्रा को लेकर पीएम मोदी एक्स पर लिखा कि कल महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में विकास और विरासत का संग

Read more

भाजपा 50 सीटें जीतेगी: खट्टर, कांग्रेस नेता हुड्डा ने साधा निशाना

हरियाणा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और ओलंपियन मनु भाकर शुरुआती वोटरों में शामिल थे। खट्टर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटें जीतेगी, जबकि कांग्रेस नेता हुड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा ने कहा था कि वह 75 सीटों को पार करेगी, लेकिन वे जो भी दावा करते हैं, वह 40 सीटों पर ही रुक गया। उन्होंने आगे कहा, "आज वे कह रहे थे कि उन्हें 50 से अधिक सीटें मिलेंगी, इसलिए आप कल्पना कर सकते हैं कि उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी।"

सूत्रों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 22.7% मतदान हुआ। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार 5

Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिम के जगदम्बा मंदिर में किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम के पोहरादेवी के जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने मंदिर में मौजूद पारंपरिक ढोल पर भी हाथ आजमाया. इसके साथ ही उन्होंने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे पीएम मोदी वाशिम को 23 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी.

पीएम मोदी ने वाशिम से ही पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की. इसके अलावा उन्होंने वाशिम में बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया. बंजारा समाज के संत रामराव महाराज ने पोहरादेवी जगदम्बा माता मं

Read more

चंद्रयान-4 चांद से दो से तीन किलो मिट्टी का सैंपल लेकर आएगा

नई दिल्ली ।  चंद्रयान-4 मिशन पर सबकी नजरे हैं। साल 2029 में इसे लॉन्च किया जाएगा और इसकी संभावित लागत 2104 करोड़ रुपये है। पिछले दिनों इसरो ने खुशखबरी दी थी कि चंद्रयान-4 चांद से दो से तीन किलो मिट्टी का सैंपल लेकर आएगा। चंद्रयान-4 में पांच तरह के मॉड्यूल काम करेंगे। एसेंडर मॉड्यूल (एएम), डिसेंडर मॉड्यूल (डीएम), री एंट्री मॉड्यूल (आरएम), ट्रांसफर मॉड्यूल (टीएम) और प्रपल्शन मॉड्यूल (पीएम)। इन्हें दो अलग अलग एमवीएम 3 लॉन्च व्हीकल्स में लॉन्च किया जाएगा। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो ने बताया है कि चंद्रमा पर लैंड करने के बाद रोबोटिक आर्म जिसे सरफेस सैंपलिंग रोबोट भ

Read more

उखरुल में हिंसा, 3 की मौत

इंफाल। मणिपुर के उखरुल जिले में बुधवार को नगा समुदाय के दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163, 2023 की उप-धारा 1 के तहत इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अगले आदेश तक लोगों के घरों से निकलने पर रोक है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष नगा समुदाय के हैं, लेकिन हुनफुन और हंगपुंग नाम के दो अलग-अलग गांव हैं। दोनों पक्ष एक जमीन पर अपना दावा करते हैं। स्वच्छता अभियान के तहत विवादित जमीन की सफाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसा हुई। इलाके में असम राइफल्स को तैनात किया गया है।

Read more