बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 12 जिलों में खतरे के निशान से ऊपर गंगा
नई दिल्ली । बिहार में गंगा 12 जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कथित तौर पर इसने ममलखा जिले में कम से कम 10 घरों को निगल लिया है। लखीसराय में किउल जैसी अन्य नदियों के उफान के कारण एक पुल भी झुक गया है। स्थिति बिगड़ने के बाद, पटना जिला प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 76 सरकारी स्कूलों को 26 सितंबर तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी। बिहार के लखीसराय जिले में किउल नदी पर बने मालिया तेतरहाट पुल का एक हिस्सा सोमवार को झुक गया, जो 24 घंटे के भीतर राज्य में दूसरी घटना है। इसके बाद रविवार रात पटना जिले में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु पुल का ए
Read moreअमेरिका दौरे से वापस दिल्ली लौटे पीएम मोदी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा समाप्त कर भारत वापस आ गए। वे विमान से मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने शनिवार को विलमिंगटन में क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने रविवार को लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों सदस्यों के विशाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के भविष्य का शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इन तीनों दिन विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। उनके दौरे को
Read moreपहली बार इस शहर में सोने की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 77000 रुपये का आंकड़ा पार
सोने की कीमतें हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं. बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पहली बार 77,000 रुपए के लेवल को पार कर गईं. वहीं एमसीएक्स फ्यूचर मार्केट में इसकी कीमत लगभग 76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव के हाई लेवल पर पहुंच चुकी है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक इसका रेट 75,260 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुका है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जब से अपनी ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है, तभी से सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. भारत में पारंपरिक तौर पर सोने को सबसे सुरक्षित निवेश माना गया है. युद्धकाल से लेकर के मंदी, वैश्विक अनि
Read moreमुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई, सोना और हीरे की तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार, 3.12 करोड़ का माल जब्त
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार 20-21 सितंबर की रात को दो अलग-अलग मामलों में कुल 2.286 किलोग्राम सोना और हीरे जब्त किए। इन हीरे और सोने की अनुमानित कीमत 1.54 करोड़ रुपये (हीरों की कीमत) और 1.58 करोड़ रुपये (सोने की कीमत) है। यह सोना और हीरा यात्रियों के शरीर, बनियान में बने गुप्त स्थान और पैंट की बेल्ट के पास बनाए गए विशेष स्थानों में छुपाकर रखा गया था। इस मामले में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर कस्टम ने पहले मामले में दुबई से मुंबई पहुंचे एक यात्री को रोककर उसके पास से तस्करी का माल बरामद किया गया, जिसमें 24 कैरेट सो
Read moreभारत और अमेरिका सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमत
वाशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा ने दोनों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत अपना अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने को तैयार है। मोदी का विजन वन अर्थ, वन हेल्थ है, और इसी भावना के साथ, भारत रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट और क्षमता निर्माण में सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है। इस यात्रा ने न केवल भारत की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाया, बल्कि सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर सहयोग की नई संभावनाओं को भी उजागर किया है। यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और गहरा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस यात्
Read moreदिल्ली, केरल और झारखंड समेत 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुताबिक, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की गयी है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति उच्च न्यायालयों के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति/स्थानांतरण करते है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि दिल्ली उच्च न्याया
Read moreसुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम आदेश: हमारी इजाजत के बिना देश में नहीं चलेगा बुलडोजर
नई दिल्ली। देशभर में अपराधियों और अन्य मामलों में प्रशासन द्वारा की जा रही बुलडोजर एक्शन कार्रवाइयों पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक देश में कहीं भी बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की जाएगी। शीर्ष अदालत इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करेगा। देश के सभी राज्यों को कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा। बुलडोजर एक्शन के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब एक अक्टूबर को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के महिमा मंडन पर भी सवाल खड़ा किया। कोर्ट ने कहा यह रूकना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगली सुनवा
Read moreआयुष्मान भारत का 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मिलेगा लाभ
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और इससे अधिक की आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आय का सीमा बंधन न रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं देने को मंजूरी दे दी। इसके तहत स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल या इससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी। इसमें आय का कोई सीमा बंधन नहीं रहेगा।
Read moreकोलकाता केस पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, कहा- ड्यूटी पर तुरंत लौटें डॉक्टर, शाम 5 बजे तक जॉइन नहीं किया तो होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले से संबंधित याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट पेश की। बंगाल सरकार ने भी कोर्ट को स्थिति रिपोर्ट सौंपी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि, पश्चिम बंगाल सरकार ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें बताया गया है कि, जब डॉक्टर काम नहीं कर रहे थे, तब 23 लोगों की मौत हो गई। सुनवाई के बाद कोर्ट सीबीआई से नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने जांच एजेंसी को एक हफ्ते का समय दिया है। इसके
Read moreजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो भारी हथियारों से लैस आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सतर्क सेना के जवानों ने आतंकवादियों को सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश करते देखा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सेना ने नौशेरा सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि इलाके की निगरानी के लिए जमीनी और हवाई निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कह
Read more