राष्ट्रीय

दिल्ली में ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप बरामद की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 2 हजार करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है। एक बरामदगी दक्षिण दिल्ली में एक छापे के बाद हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल ने करीब 565 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस ड्रग्स की कीमत 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और ये ड्रग्स राजधानी में किसके लिए गए थे, इसकी डिलीवरी किसको होनी थी, इस गिरोह के साथ कौन कौन से लोग जुड़े हैं। इन सवालों का जवाब तलाश रही है। दिल्ली पुलिस के अनुस

Read more

नाकाम हो रहे प्रयास: कम होने की बजाय और बढ़ रहीं हैं पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं

नई दिल्ली। पंजाब में पराली जलाने पर प्रतिबंध है। इसके साथ ही जागरुकता अभियान के तहत किसानों पराली नहीं जलाने के प्रति सतर्क किया जा रहा है। इसके बाद भी पराली की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं बल्कि और अधिक बढ़ रही हैं।हालात ये हैं कि धान की कटाई का सीजन अभी शुरू ही हुआ है, और पंजाब में 30 सितंबर तक पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल की तुलना में 10 गुना बढ़ चुकी हैं।  पंजाब में 31 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की खेती होती है, और पराली जलाने की प्रथा ने किसानों को एक तरह की मजबूरी में डाल दिया है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने 16 जिलों और 663 गांवों की पहचान की है, जहां

Read more

नकली नोट से खरीदा 1.60 करोड़ का सोना

अहमदाबाद ।  गुजरात में नकली नोटों से फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये नकली नोट एक सराफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से जब्त किए गए हैं। व्यापारी ने बताया कि उन्हें एक करोड़ 30 लाख रुपए की यह कैश रकम एक व्यक्ति ने सोने के 2100 ग्राम बिस्किट खरीदने के एवज में दी थी। जब मशीन से रुपयों की गिनती की जाने लगी तो इन नोटों के नकली होने का पता चला। नोटों पर महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई है। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पु

Read more

सोमनाथ मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने 9 धार्मिक स्ट्रक्चर हटाए, 150 लोग हिरासत में 

सोमनाथ । गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में जिला प्रशासन ने अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। सोमनाथ मंदिर और सर्किट हाउस क्षेत्र के पीछे की नौ अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने 150 लोगों को हिरासत में लिया और 1,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया। सोमनाथ मंदिर और सर्किट हाउस के पीछे असामाजिक तत्वों की ओर से कई अतिक्रमण किए गए थे। हमने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया है। हमने 1,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। नोटिस जारी करने के बावजूद कब्जाधारक अतिक्रमण हटाने को त

Read more

लड्डू विवाद: मिलावट करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई: एक्टर सुमन 

अनंतपुर। दक्षिण फिल्म अभिनेता सुमन ने सोमवार को तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मिलावट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  उन्होंने कहा कि जिसने भी आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदुओं की भावनाओं खिलवाड़ किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि मैं इस बात को फिर दोहराता हूं कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। सुमन अनंतपुर के गुंथकल्लू में एक दुकान का उद्घाटन कर रहे थे। जहां उन्होंने तिरुपति के लड्डू विवाद पर अपनी प्रति

Read more

केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुरुवार को श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की है और वेरिएबल डीयरनेस अलाउंस (वीडीए) को संशोधित किया है। इस फैसले से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत का सामना करने में मदद मिलेगी। संशोधित मजदूरी दरों का फायदा उन मजदूरों को मिलेगा जो निर्माण, लोडिंग-अनलोडिंग, चौकीदारी, सफाई, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि जैसे कार्यों में लगे हुए हैं, और जो केंद्र सरकार के दायरे में आते हैं। इस फैसले से असंगठ

Read more

हिमाचल में भी दुकानदारों को लिखना होगा नाम 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सभी स्ट्रीट वेंडरों और खाद्य प्रतिष्ठानों (खाने-पीने की दुकानों) में मालिकों और स्टाफ सदस्यों के नाम प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। इस कदम को योगी आदित्यनाथ सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए देखा जा रहा है। योगी सरकार ने फैसले का उद्देश्य खाने की दुकानों में स्वच्छता और स्वच्छता लाना बताया है। हिमाचल के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को स्वच्छ और स्वच्छ भोजन तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के समान निर्णय लिया है। विक्रमादित्य ने कहा, शहरी व

Read more

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, जवानों का बढ़ाया हौंसला

नई दिल्ली। देश की महामहीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, सियाचिन बेस कैंप पहुंची। उन्होंने वहां तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ाया और सियाचिन युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत की शुरुआत 13 अप्रैल, 1984 को भारतीय सेना ने की थी और यह युद्ध स्मारक उन सभी शहीदों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने इस ऑपरेशन में अपने प्राण गवांए थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर आप सभी जवानों और अधिकारियों से मिलने की मेरी इच्छा आज पूरी हो गई। मैं आप सबसे मिलकर बेहद खुशी महसू

Read more

मिजोरम के सिलचर-आइजोल हाईवे मे अनिश्चितकालीन नाकेबंदी

आइजोल। मिजोरम की लाइफ लाइन सिलचर-आइजोल हाईवे में आज सुबह से ही नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। कोलाशिव जिले के जमीन मालिकों ने हाईवे को अनिश्चितकालीन रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया है।  जमीन मलिकों ने यह नाकेबंदी जमीन को बिना मुआवजा दिए संरक्षित वन क्षेत्र घोषित किए जाने के विरोध में की है। वन क्षेत्र घोषित हो जाने से यहां के किसानों की खेती और रोजी-रोटी का नया संकट पैदा हो गया है।  यहां के लोग पिछले कई दशकों से राजमार्ग के किनारे खाली पड़ी जमीन पर खेती कर रहे थे। उनकी दुकान भी आसपास लगी हुई थी। वहीं पर यह किस रहते भी थे। राज्य सरकार ने हाल ही में इस क्षेत्र को वन संरक्षित

Read more

अमेरिका, चीन के बाद भारत बना सबसे शक्तिशाली देश 

मेलबर्न । सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत से आगे चीन और लिस्‍ट में सबसे ऊपर अमेरिका का नाम है। ऑस्‍ट्रेलिया के लोवी इंस्‍टीट्यूट थिंक टैंक की ओर से जारी किए गए एशिया पावर इंडेक्‍स में भारत ने अच्‍छी छलांग लगाई है। इसमें कहा गया है कि जापान की  आर्थिक स्थिति में गिरावट की वजह से उसकी ताकत में कमी आई है। जापान अब चौथा सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली एशियाई देश बन गया है। इस लिस्‍ट को हर साल इन देशों के संसाधान और प्रभाव को ध्‍यान में रखकर जारी किया जाता है। इस लिस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिय

Read more