राष्ट्रीय

PM Modi ने रोहित-विराट को फोन कर दी जीत की बधाई

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वो कमाल कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों भारतीयों को 17 साल से था। बारबाडोस में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया।कपिल देवल, एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा उस लिस्ट में शामिल हो गए, जिनकी कप्तानी में भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। भारत की इस जीत के बाद पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स पर रोहित-विराट और कोच राहुल द्रविड़ की तस्वीरें शेयर की हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने भारतीय क्रिकेट टीम से बात की और उन्हें टी20 वर

Read more

कप्तान रोहित और विराट ने किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर टी20 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया। हालांकि इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने फैंस को झटका भी दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान किया है। पहले यह एलान पूर्व कप्तान विराट कोहली ने किया वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसकी घोषणा की। इस बीच विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक करने वाली पोस्ट की है। इसमें उन्होंने विजेता टीम की एक तस्वीर पोस्ट करते हु

Read more

उत्तर भारत में अगले चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही उत्तरी भारत में आने वाले 4 दिनों में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है।मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पंजाब और आसपास के हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तेलंगाना में गरज के साथ और तेज हवाएं चलने की संभावना है।वहीं यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरें

Read more

जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने थलसेना अध्यक्ष

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को उनके कार्यकाल के अंतिम दिन औपचारिक विदाई दी गई। जनरल पांडे ने 26 महीने का शानदार कार्यकाल पूरा किया और दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।मूलतः 30 मई को सेवानिवृत्त होने वाले जनरल पांडे की सेवा को सरकार ने एक अतिरिक्त महीने के लिए बढ़ा दिया था, जिससे वह 30 जून तक सेवा कर सकेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद होनी थी, जो 4 जून को निर्धारित थे।लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह आज अपना कार्यभार संभ

Read more

अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कश्मीर में हाईटेक उपकरणों के साथ कमांडो और स्नाइपर तैनात

अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मजबूत सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी ने वीरवार को अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में कुछ आतंकी घटनाओं ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। ऐसे कई इनपुट मिलने के बाद पुख्ता रणनीति बनाई गई है। हाईटेक उपकरणों के साथ यात्रा मार्गों पर कमांडो और स्नाइपर तैनात किए गए हैं। साथ ही कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि बाबा बर्फानी के भक्तों को परेशानी न हो।

आईजीपी ने कहा, अमरनाथ यात्रा कश्मीर के कई जिलों से गुजरती है। इसी स

Read more

मेडिकल में प्रवेश के लिए खत्म की जाए नीट: स्टालिन

नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। विपक्ष जहां दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए जोर दे रहा है। वहीं, अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) से छूट देने और राष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा को समाप्त करने की मांग की है। तमिलनाडु को नीट से छूट देने के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री स्टालिन

Read more

दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा एक जुलाई तक स्थगित

नीट पेपर लीक सहित देश में लगातार परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर आज शुक्रवार 28 जून को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की ओर से इस मुद्दे को बेहद जोर देकर सदन में उठाया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने नीट पेपर लीक का  मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। सदन से युवाओं को सही संदेश जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस के मणिकम टैगोर सहित कई सांसदों ने नीट विवाद पर स्थगन प्रस्ताव दिया है, हालाँकि सदन में राहुल गाँधी की मांग पर अभी अध्‍यक्ष की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है। कार्यव

Read more

विक्रम मिस्री होंगे भारत के नए विदेश सचिव

भारत को नए विदेश सचिव मिल गए हैं। सरकार ने देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है। विक्रम मिस्री की नियुक्ति 15 जुलाई को होगी।वर्तमान में भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा हैं। आपको बता दें कि क्वात्रा का कार्यकाल इस साल 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था लेकिन केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। विनय मोहन क्वात्रा ने 30 अप्रैल 2022 को विदेश सचिव का कार्यभार संभाला था। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्री की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि विक्र

Read more

भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा

Read more

स्पीकर पद चुनाव: ओम बिरला के खिलाफ सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बन पाने के बाद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होगा।

एनडीए ने जहां बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को अपना उम्मीदवार चुना है, वहीं विपक्ष ने दिग्गज कांग्रेस नेता के सुरेश को मैदान में उतारने का फैसला किया है। सरकार ने विपक्षी दल इंडिया गुट के यह कहने के बाद कि वह अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है, लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को तैनात किया था। आम चुनाव में ओम

Read more