राष्ट्रीय

फुलरताल के एक राहत शिविर में पहुंचे राहुल गांधी

असम भीषण बाढ़ की चपेट में है। यहां के 28 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है।  ब्रह्मपुत्र समेत राज्य भर में कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। वह फिलहाल सिलचर में हैं।राहुल गांधी के सिलचर पहुंचने पर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने उनका स्वागत किया। उसके बाद कांग्रेस नेता फुलरताल के थलाई में युवा देखभाल केंद्र में राहत शिविर का दौरा किया।

Read more

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM हिमंत

असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, अब तक बाढ़ से 52 लोगों की मौत हो गई है और 22 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 515 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, इन राहत शिविर में कम से कम 3.86 लाख लोग शरण लिए हुए हैं। अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा घटना का जायजा लेने डिब्रूगढ़ पहुंचे हुए हैं।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ शहर की स्थिति की जायजा लिया। डिब्रूगढ़ पिछले आठ दिनों से पानी में डूबा हुआ है और बिजली की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर कुछ इलाकों का पैदल दौरा किया और लोगों से बातचीत की। उन्होंन

Read more

सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाओं को भी मातृत्‍व अवकाश का हक : उड़ीसा हाईकोर्ट

ओडिशा हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति एस. के. पाणिग्रही की एकल पीठ ने 25 जून को ओडिशा वित्त सेवा (ओएफएस) की महिला अधिकारी सुप्रिया जेना की तरफ से साल 2020 में दायर याचिका पर सुनवाई करते बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को अन्य महिलाओं के समान मातृत्व अवकाश और अन्य लाभ प्राप्त करने का अधिकार है।बता दें कि सुप्रिया जेना सरोगेसी से मां बनीं, लेकिन ओडिशा सरकार में उनके उच्च अधिकारी की तरफ से उनको 180 दिनों के मातृत्व अवकाश से वंचित कर दिया गया। इसलिए, उन्होंने सरकार के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था। इस मामले में

Read more

सीएम सरमा ने नाव से किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। बाढ़ से 29 जिलों के 21.13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में अधिकांश प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। सोनितपुर जिले में दो जबकि मोरीगांव, डिब्रूगढ़, दरांग, गोलाघाट, बिस्वनाथ और तिनसुकिया जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

पानी में 11 जानवर डूब गए

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 515 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां करीब 3.86 लाख लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद कई बाढ़ प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों, ऊंची स्थलों, स्कूल भवनों, सड़कों और पुलों पर शरण ले रहे ह

Read more

गीतांजलि समूह के पूर्व अधिकारी के खिलाफ वारंट पर लगी रोक

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के सिलसिले में मेहुल चोकसी के गीतांजलि समूह के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को मुंबई की एक विशेष धन शोधन निरोधक अदालत ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। विशेष न्यायाधीश एसएम मेंजोंगे ने गीतांजलि समूह के पूर्व अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रमुख सुनील वर्मा के भारत लौटने और अदालत में पेश होने के लिए वारंट पर रोक लगाई।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि वर्मा की हीरा कारोबारी चोकसी और अन्य के साथ मिलकर किए गए बैंक घोटाले के पीछे अहम भूमिका थी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएनबी धोखाधड़ी के एक मामले में

Read more

पीएम मोदी ने कीर स्टारमर को दी बधाई

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्जकर इतिहास रच दिया है। वहीं ऋषि सुनक की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर को बधाई दी है। बता दें कि अभी तक लेबर पार्टी 410 सीटों पर कब्जा जमा चुकी है। कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 118 सीटों पर सिमट चुकी है। बता दें ब्रिटेन में 326 बहुमत का आंकड़ा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि यूके के आम चुनाव में उल्लेखनीय जीत पर कीर स्टारमर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-यूके व्यापक रणनीतिक

Read more

तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर Singapore से आए यात्री के पास से 1.16 करोड़ रुपये का सोना बरामद

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से सोने जब्ती का मामला सामने आया है। सिंगापुर से आए एक पुरुष यात्री को तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर एक करोड़ से भी अधिक सोने के साथ पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है। तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश में एक पुरुष यात्री को रोका। चेकिंग के दौरान उसके पास से 1.605 किलोग्राम का सोना जब्त किया गया। बताया जा रहा है शख्स ने घुटने के नीचे कपड़ों के अंदर एक पेस्ट के रूप में सोने को छिपाया हुआ था।जब्त किए गए सोने का वजन 1.605 किलोग्राम और इसकी मार्केट वैल्यू 1.16 करोड़ रुपये है,

Read more

राहुल गांधी हाथरस का करेंगे दौरा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो दिन पहले (2 जुलाई) को एक सत्संग के दौरान मची भगगड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी सभी नेताओं ने दुख व्यक्त किया था।वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस का दौरा करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दी है।कांग्रेस महासचिव (संगठन) वेणुगोपाल ने इस त्रासदी को एक "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" करार दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान प्रभावित लोगों से बातचीत भी करेंगे।उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस कांड की न

Read more

हेमंत सोरेन आज लेंगे झारखंड के सीएम पद की शपथ

हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया जाएगा।बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज ही हेमंत सोरेन को राजभवन बुलाया था। हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे थे, जहां राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया था। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सरकार बनाने के लिए निमंत्रण मिलने के बाद हेमंत सोरेन सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी जानकारी दी। राज्यपाल के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने सरकार बनाने का आमंत्रण देने के लिए शुक्रिया कहा।उ

Read more

हाथरस सत्‍संग आयोजन समिति के छह लोग गिरफ्तार

अलीगढ़। हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक इस घटना में आयोजन समिति से जुड़े छह सेवादारों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस घटना के मुख्य आयोजक-मुख्य सेवादार की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र, मंजू यादव, मुकेश कुमार शामिल हैं। घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि जोन स्तर पर सभी जिलों में एसओजी की टीमों को आरोपियों के चिह्नीकरण व गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। साथ ही मौके से मिले साक्ष्यों को विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है। गिरफ्तार लोगों ने बताया है कि बाबा के चरण रज लेने से काफी कष्ट दूर हो जाते

Read more