18 वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से हुआ शुरु
परीक्षाओं में गड़बड़ी, प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों की नाखुशी के बीच 18 वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरु होने जा रहा है। जो तीन जुलाई तक चलेगा। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों द्वारा दिलाई जाएगी। हालांकि इससे पहले लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर को राष्ट्रपति शपथ दिलाएगी।
द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर पद पर सत्ता के सदस्य की नियुक्ति को लेकर विरोध किया है और कहा है कि सदन में और भी वरिष्ठ सदस्य थे, जि
Read moreअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में योगाभ्यास किय। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पीएम मोदी ने वज्रासन से लेकर बलासन, भुजंगासन, शलभासन और उत्तानपादासन तक योग की कई क्रियाएं कीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कश्मीर आने का सौभाग्य मिला है। हमें योग से जो शक्ति मिलती है, मैं श्रीनगर में उसे महसूस कर रहा हूं। मैं देश के सभी लोगों और दुनिया के कोने-कोने में योग करने वालों को कश्मीर की धरती से योग दिवस की बधाई देता हूं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक या
Read moreवायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ेंगी चुनाव',रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देशभर में सियासी दल आंतरिक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और राहुल गांधी की संसदीय सीट को लेकर फैसला किया। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। इस मीटिंग में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। खरगे ने मीडिया से बातचीत
Read moreकंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी के पास हादसे का शिकार
बिहार-बंगाल की सीमा के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। रांगापानी रेलवे स्टेशन पर सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुआ। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया।
अश्विनी वैष्णव ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण ब
Read moreBJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए,
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान भी किया। पार्टी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सांसद बिप्लब कुमार देव को सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौह
Read moreअमरनाथ यात्रा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जम्मू । 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर केंद्र सरकार गंभीर है क्योंकि यात्रा पर आतंकवादी किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बल की 500 कंपनियां तैनात की जाएंगी। अमरनाथ यात्रा पर सुरक्षा और जांच एजैंसियों के साथ गृह मंत्रालय ने अहम बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यात्रा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहता है। सुरक्षा एजैंसियों ने
Read moreछात्रों की सभी चिंताओं का निष्पक्षता और समानता के साथ समाधान किया जाएगा : धर्मेंद्र प्रधान
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद एनटीए ने नीट यूजी में छात्रों को कृपांक (ग्रेस मार्क्स) देने का निर्णय रद्द कर दिया है। दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने भी नीट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं है। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि छात्रों की सभी चिंताओं का निष्पक्षता और समानता के साथ समाधान किया जाएगा।
प्रधान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "केंद्र सरकार नीट परीक्षार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता ह
Read moreचंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें
बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की मौजूदगी में आयोजित भव्य समारोह में चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश में एनडीए, जिसमें टीडीपी, बीजेपी और जनसेना शामिल हैं, ने 164 सीटों के साथ विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया। एक साथ हुए लोकसभा चुनावों में, गठबंधन को राज्य की 25 संसदीय सीटों में से 21 सीटें मिलीं। चंद्रबाबू नायडू ने पहली बार 1995 में, फिर 1999 और 2014 में मुख्यमंत्री के रूप में आंध्र प्रदेश की कमान संभाली थी। नायडू के नाम आंध्र के मुख्
Read moreलेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे सेना के नए प्रमुख
नई दिल्ली, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख होंगे। जनरल द्विवेदी मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। जनरल मनोज पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की बात करें तो वह वर्तमान में ‘वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ (उप सेना प्रमुख) के रूप में सेवा दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम को 30 जून की दोपहर से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। वर्तमान सेना प्
Read moreमोदी सरकार 3.0 : मंत्रियों ने संभाला कार्यभार
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नई सरकार में चार हाई- प्रोफ़ाइल मंत्रालय - गृह, रक्षा, वित्त और विदेश का प्रभार क्रमशः अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को दिया गया हैं. विभागों का बंटवारा होते ही पीएम मोदी के मंत्रियों ने आज पदभार संभालने का काम शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार कामकाज संभाला | बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, रसायन व ऊर्वरक मंत्रालय का जिम्मा मिला
Read more