उज्जैन

नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों का प्रेम और आशिर्वाद सदैव मिलता रहे। हमारा भी यह प्रयास है कि लाड़ली बहनों के चेहरे पर सदा मुस्कान बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रमुख त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहन अपनी रक्षा के लिए भाई को राखी बाँधती है। यह पर्व मात्र रक्षा का संदेश नहीं देता अपितु प्रेम, समर्पण, निष्ठा व संकल्प के द्वारा आपसी प्रेम को भी बाँधने का वचन देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को सुख, समृद्धि और आत्म सम्मान से परिपूर्ण जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आ

Read more

सावन की अंतिम सवारी में आस्था, उमंग और उत्साह का उमड़ा जन-सैलाब

सावन माह के अंतिम सोमवार भगवान महाकाल की सवारी धूमधाम से निकाली गई। सावन माह की अंतिम सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के सभामंडप में सपरिवार भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की। पुजारी घनश्याम शर्मा और आशीष पुजारी द्वारा पूजन कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संपूर्ण सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल की आराधना और भजन-कीर्तन करते हुए नंगे पाँव चले।

   इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित

Read more

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय उज्जैन से होगा संचालित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि बाबा महाकाल की नगरी से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय संचालित होगा। उज्जैन के गौरव में वृद्धि करने आज का दिन इतिहास का एक नया अध्याय लिखेगा। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को एक नये शहर के गौरव देने का क्रम प्रदान किया है। हजारों वर्ष से उज्जैनी की एक अलग पहचान है। काल के प्रभाव में समय बदलता है। हर काल, हर युग, हर कल्प, हर समय और हर अवस्था में अगर इसी नगरी का अस्तित्व मिलता है, तो यह हमारी प्यारी नगरी अवंतिका है, जिसका हर युग में हर समय अपना अस्तित्व रहता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में धार्मिक न

Read more

अपर कलेक्टर द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई

उज्जैन। मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री एमएस कवचे द्वारा प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई। अपर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिये गये।

महिदपुर तहसील के ग्राम खेड़ा खजुरिया निवासी कृषकों ने आवेदन देकर शिकायत की कि उन सभी ने अपनी-अपनी भूमि पर सोयाबीन की फसल लगाई है। वहां जाने के एकमात्र परम्परागत रास्ते को गांव के कुछ दबंग लोगों के द्वारा 10 फीट गहरा गड्ढ़ा खोदकर बन्द कर दिया गया है। इस वजह से सभी किसान भूमि पर कीटनाशक छिड़काव के लिये वाहन नहीं ले जा

Read more

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महिदपुर तहसील में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के साक्षी रहे अत्यन्त प्राचीन नारायणाधाम मन्दिर पहुंचकर दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल है। नारायणा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मन्दिर और आसपास के परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाये कि पूरे विश्व से लोग यहां दर्शन के लिये आयें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें आज नारायणाधाम पहुंचकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी तीज-त्यौहार अत्यन्त

Read more

महाकाल की सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी होंगे शामिल

सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी पूरे प्रोटोकाल और धूमधाम से निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सवारी में शामिल होंगे। इस वर्ष सावन के माह में अब तक निकली भगवान महाकालेश्वर की सवारी का आकर्षण कुछ अलग ही रहा है। हर सवारी अपने आप में अनूठी रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी की वैभवता को बढ़ाने में अनूठे प्रयोग किये, जिससे न केवल प्रदेश के अपितु देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। सावन माह के अंतिम सवारी की प्रमुख बात यह है, इसमें सीआरपीएफ और आर्मी का बैण्ड शामिल होगा। इसी दिन प्रमुख हिन्दू त्योहार रक्षाबंधन भी है ।

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में करेंगे धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को सिंहस्थ मेला कार्यालय, कोठी पैलेस उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का शुभारम्भ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तहसील खाचरौद में निजानंद पीठ आश्रम और तहसील नागदा में स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.15 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेंगे और यहां पूजन-अर्चन कर भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होंगे।

 

Read more

बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे -मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के अशीर्वाद से मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के रघुनन्दन गार्डन पंवासा, सुमन गार्डन एवं शिवांजली गार्डन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। दुनिया भारत देश एवं भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सरका

Read more

बाबा महाकाल की सवारी की पूजा में शामिल हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल

श्रावण माह के चौथे सोमवार को आज उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल महाकाल की सवारी में शामिल हुए। उन्होंने सुबह उज्जैन पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन किये। इसके बाद बाबा महाकाल की सवारी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने उज्जैन जिले में पदस्थ कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें प्रदेश और विभाग के हित में पूरी कर्मठता और समर्पण

Read more

जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

उज्जैन। मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा आमजन से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये गये।

ग्राम डुंगरखेड़ा तहसील झारड़ा निवासी जीवन सिंह ने आवेदन दिया कि उनकी पैतृक भूमि पर स्वामित्व के लिये काफी वर्षों से न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन था, जिसका निर्णय उनके पक्ष में आया है। इसके बावजूद अनावेदक द्वारा उनके स्वामित्व की भूमि पर से कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा है। विगत माह प्रतिप्रार्थी द्वारा उनके ऊपर

Read more