उज्जैन

बाबा महाकाल की आगामी सवारियों में 350 जवानों का पुलिस बैंड और 1000 कलाकारों द्वारा डमरू से दी जाएगी प्रस्तुति

उज्जैन 24 जुलाई,2024/कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि बाबा महाकाल की सवारी की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाएं। भगवान की सवारी के श्रद्धा,उत्साह , उमंग और आकर्षण के क्रम में 29 जुलाई को सवारी में जनजातीय दलों के प्रस्तुतियां के साथ 350 जवानों के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद आगामी सवारी में नासिक, काशी से आए कलाकारों के डमरू की प्रस्तुतियां होगी। इसी के साथ सवारियों में दत्त अखाड़ा में भारतीय संगीत के परंपरागत वाद्य यंत्रों में केंद्रित प्रस्तुतियां भी होगी। संबंधित विभागों द्वारा समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। बुधवार को प्रशासनिक संकुल भव

Read more

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षक किया

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार राजस्व महा अभियान 2.0 में समस्त राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए चल रहे अभियान अन्तर्गत संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने बुधवार शाम को प्रशासनिक संकुल भवन और नवीन तहसील कार्यालय स्थित तहसील न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, स्वामित्व योजना और खसरे की समय/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री आदि के प्रकरणों की विस्तार से जानकारी

Read more

बाबा महाकाल की सवारी में पहली बार जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति

उज्जैन में बाबा महाकाल की सावन महीने की पहली सवारी सोमवार को निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सवारी में पहली बार जनजातीय कलाकारों का दल प्रस्तुति दे रहा है। अब तक सवारी में केवल परंपरागत भजन मंडल दल ही शामिल होते थे।

बाबा महाकाल की सवारी में धार-झाबुआ के भील जनजातीय दल के सदस्यों ने उत्साह से सहभागिता करते हुए भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से भागीदारी कर रहे हैं।

प्रति सोमवार अलग अलग जिलों से जनजातीय कलाकार उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल सवारी में हिस्सा लेंगे।

Read more

इस वर्ष श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की 7 सवारियां निकलेंगी

प्रथम सवारी सोमवार 22 जुलाई को और अन्तिम एवं शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जायेगी

उज्जैन। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जायेंगी। इस वर्ष भगवान श्री महाकालेश्वर की सात सवारियां निकलेंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 22 जुलाई को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम एवं शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जायेगी। श्रावण मास में पांच सवारी एवं भादौ मास में दो सवारी निकलेगी। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में प्रथम सवारी सोमवार 22 जुलाई, द्वितीय सवारी सोमवार 29 जुलाई, तृतीय सवारी सोमवार

Read more

होमगार्ड/एसडीईआरएफ की टीम ने रामघाट पर डूब रही युवती को जीवित बचाया

उज्जैन। संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर दो दिवस से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे के करीब शिप्रा नदी के रामघाट पर पुलिस चौकी के सामने स्नान कर रही छतरपुर निवासी युवती संगीता पति कृष्ण कुमार सेन एकाएक गहरे पानी में डूबने लगी। युवती को डूबता देख घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान महेश सोलंकी द्वारा तत्काल नदी में उतरकर डूब रही युवती को जीवित बचाया गया।

जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट ने बताया कि रामघाट पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के 30 जवानों को शिफ्टवार घाट पर तैनात किया गया है। एक दिवस पूर्व भी देवास डेम से श

Read more

शिप्रा के घाटों की बदलेगी सूरत

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। सिंहस्थ के उद्देश्य से शिप्रा में निरंतर जल प्रवाह रहे, इसके लिए बैराजों के निर्माण के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। कान्ह नदी के व्यपवर्तन से प्रदूषण को रोका जा सकेगा। शिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं के लिए स्नान सुविधा के उद्देश्य से सुविधाजनक घाटों का निर्माण होगा। घाटों के निर्माण में लगने वाले पत्थर और अन्य सामग्री का चयन भी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक अ

Read more

'एक पेड़ मां के नाम'अभियान के तहत शांतिधाम परिसर नरवर में लगाएं गए 200 पोधें

उज्जैन,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज उज्जैन की ग्राम पंचायत नरवर स्थित शांति धाम परिसर में पौध-रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौध-रोपण कर रोपे गए पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया। शांतिधाम परिसर में पीपल,आम ,नीम, बरगद आदि विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाएं गए। सभी लगाएं गए पौधों को वायुदूत अंकुर पर अपलोड भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण के बीच कलेक्टर श्री सिंह द्वारा त्रिवेणी का पौधा लगाया गया।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि पौध

Read more

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने संभाला धार्मिक न्यास,धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार

सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उज्जैन में स्थानांतरित

उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर श्री संजय गुप्ता को आगामी आदेश तक संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। नवीन प्रभार मिलने के बाद संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन किये और आरती में शामिल हुए। उसके बाद प्रशासनिक संकुल भवन स्थित संभागायुक्त कार्यालय में नवीन दायित्वों का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान धार्मिक न्य

Read more

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा में आयोजित जन-संवाद शिविर को किया सम्बोधित

उज्जैन / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए संकल्प के साथ विकास का क्रम निरंतर जारी है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को अंगीकार करते हुए हम सभी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंचाएं। जन सामान्य की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी संवेदनशीलता के साथ बिना विलंब के किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित जन संवाद शिविर को समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित

Read more

उज्जैन में 80 हजार स्मार्ट मीटर लगे

उज्जैन। डिजिटलाइजेशन और उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्राथमिकता के साथ कर रही है। मालवा-निमाड़ के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया था। इन सभी स्थानों पर उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी व्यापक रूप से घटी हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह की स्थिति में 14 शहरों(जिला मुख्यालयों) में स्मार्ट मीटर की स्थापना हुई है। इनमें इंदौर शहर

Read more