उज्जैन

अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में डमरू नाद का विश्व रिकार्ड

उज्जैन / श्रावण मास का तीसरा सोमवार उज्जैन में नई आभा लेकर आया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने मनमोहक लयबद्ध प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। भगवान भोलेनाथ के प्रिय वाद्य यंत्र डमरू के नाद से अवंतिका नगरी गूंजी। उज्जैन में 1500 वादकों ने डमरू वादन कर फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन न्यूयॉर्क के 488 डमरू वादन का रिकार्ड तोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर उज्जैन ने डमरू वादन का विश्व कीर्तिमान रचा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एडिटर श्री ऋषिनाथ ने डमरु वादन के वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ म

Read more

हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौध-रोपण

उज्जैन / हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन नगर में वृहद स्तर पर पौध-रोपण किया जा रहा हैं। नगर निगम उज्जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधें लगाएं। उज्जैन नगर अंतर्गत 500 से अधिक स्थानों पर पौधें लगाएं जा रहें है। करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

विक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में मयूर वन और चामुंडा माता चौराहा के सामने नगर वन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया,राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अन

Read more

बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड

श्रावण-भादौ मास के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और भक्ति का दृश्य और अधिक विहंगम होगा। सवारी में 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन कर विश्व कीर्तिमान रचेंगे। भोपाल और उज्जैन के डमरु वादक के दल द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

डमरू वादकों द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ पर प्रातः 11 बजे विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। जिला प्रशासन और महाकाल प्रबंध समिति द्वारा डमरू वादन के कार्यक्रम की समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। डमरू वादकों के दलों को महाकाल प्रबंध समिति की ओर से विशेष प्रशिक

Read more

ईकेवाईसी कैंप में ग्रामीणों से जन-संवाद कर जाना राजस्व प्रकरणों के निराकरण का हाल

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग के समस्त राजस्व जिलों में 'राजस्व महाअभियान 2.0' एवं 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' का सफल और सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। संभागायुक्त श्री गुप्ता संभाग के जिलों में भ्रमण कर राजस्व न्यायालयों में अभियान के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। संभागायुक्त उज्जैन श्री गुप्ता ने शनिवार को राजस्व महाअभियान के तहत नीमच जिले के उपखंड मुख्यालय मनासा में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय ,तहसील न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निर

Read more

राशन वितरण के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के आवेदन लिए जाएं

उज्जैन / राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति की कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि आरसीएमएस में रीडर लॉगिन और पीओ लॉगिन पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराएं। आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कैम्प लगाकर नक्शा बाटांकन के प्रकरणों में दावे आपत्ति आमंत्रित कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी और प्लानिंग क्षेत्र में नक्शा तरमीम के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें ताकि

Read more

जन-संवाद शिविर का लाभ जिन्हें मिला है वे अन्य लोगों को भी बतायें -श्रीमती यादव

उज्जैन। शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुसार राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करने तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित समस्याओं का वार्ड स्तर पर निराकरण करने के उद्देश्य से वार्ड-34 स्थित जयसिंहपुरा में जैन मन्दिर धर्मशाला में जन-संवाद शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, स्थानीय पार्षद श्रीमती भारती विजय सिंह चौधरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद

Read more

जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

उज्जैन। मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा आमजन से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये गये। साथ ही लम्बित समस्याओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट बुलाई गई।

जनसुनवाई में उज्जैन की गीता कपूर ने कलेक्टर को बताया कि वे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी सहायता करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी की आगामी शिक्षा के लिये आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के स

Read more

वन मंत्री श्री रावत ने उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर के दर्शन किये

उज्जैन। वन मंत्री श्री रामनिवास रावत ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाकर मध्य प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के कार्य पर विशेष ध्यान देंगे एवं मध्य प्रदेश को वन अच्छादित प्रदेश बनाएंगे।

Read more

‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ योजना अंतर्गत बाल हितैषी ग्राम पंचायत गठन हेतु सामुदायिक कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

उज्जैन। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन उज्जैन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत बाल हितैषी ग्राम पंचायत गठन की जिले में पहल की गई है, जिसके अनतर्गत जिले के उज्जैन एवं घट्टिया ब्लॉक की 10-10 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। बाल हितैषी ग्राम पंचायत गठन की दिशा में ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बन्धित घट्टिया एवं उज्जैन ब्लॉक के सामुदायिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 23-24 जुलाई को आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विकास खंड के 55 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में श्रम विभाग के इंस्पेक्टर श्री सुमित उचहरिय

Read more

खाद्य सुरक्षा विभाग उज्जैन शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही

उज्जैन। आगामी त्यौहारों एवं श्रावण में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। इस हेतु उज्जैन शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में 25.07.2024 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा माय गेलेक्सी आईस्क्रीम बम्बाखाना उज्जैन से फरियाली कुल्फी, बटर स्कोच, स्वीट वेनिला, चोका बलास्ट के नमूनें, ए.के. इन्टरप्राईजेस पटनी बाजार उज्जैन से चाय का नमूना एवं गोकुल रस रेस्टोरंेट पटनी बाजार उज्जैन से आटा, तुअर दाल, चावल, मिर्च पावडर एवं धनिया पावडर आदि के नमूनें लिये गये। उपरोक्त सभी जांच हेतु खाद्य

Read more