अंतर्राष्ट्रीय

किम जोंग ने दिखाई ताकत, परमाणु लैस 250 मिसाइल लॉन्चर सेना को सौंपे 

प्योंगयांग।  उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए अपनी सेना के परमाणु कार्यक्रम के निरंतर विस्तार कर रहे हैं। उत्तर कोरिया ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैन्य इकाइयों में परमाणु सक्षम 250 मिसाइल लॉन्चर शामिल किए हैं।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश की युद्ध सामग्री संबंधी फैक्टरियों में इन मिसाइल लॉन्चर को सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के लिए बनाया है। किम ने प्योंगयांग में एक कार्यक्रम में कहा कि नए मिसाइल लॉन्चर उसकी अग्रिम मोर्चे की इकाइयों को दक्षिण कोरिया के खिलाफ जबरदस्त प्रतिरोधक क्ष

Read more

नेपाल जलमार्ग और रेलवे का करेगा विस्तार, पीएम ओली ने जताई संभावना

काठमांडु। नेपाल के पीएम केपी ओली ने देश के जलमार्ग और रेलवे के विकास और भारत के साथ संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया है। वार्षिक प्रगति समीक्षा बैठक में ओली ने सिविल सेवकों को भारत की सीमा के पास हनुमान नगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं को चलाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में 1970 से स्टीमर सेवाओं की अनुमति देने वाला कानून होने के बावजूद बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।  ओली ने कहा कि हनुमान नगर में एक बंदरगाह, एक सीमा शुल्क कार्यालय और वीजा केंद्र बनाया जाना चाहिए। जलमार्गों के

Read more

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आतंक के खतरे का स्तर बढ़ाया, संभवत: को किया संभावित

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने आतंकवाद के खतरे की चेतावनी के स्तर को संभवत से बढ़ाकर संभावित कर दिया। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं में बढ़ती कट्टरता और इजराइल-हमास संघर्ष के चलते सामुदायिक तनाव के बारे में चिंताओं का हवाला दिया है। ऐसा पहली बार है जब नवंबर 2022 के बाद से खतरे के स्तर को पांच-स्तरीय नेशनल टेररिजम थ्रेट एडवाइजरी सिस्टम के बीच बढ़ा दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि अधिकारियों का मानना ​​है कि मौजूदा हालात में आतंकवाद एक बड़ा खतरा है, लेकिन उन्हें किसी विशेष खतरे के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आस्ट्रेल

Read more

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, PM शेख हसीना ने दिया इस्तीफा

ढाका। बांग्लादेश में पिछले महीने से जारी जानलेवा हिंसा के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकर-उज-जमान ने पुष्टी करते हुए कहा कि शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ हसीना ने ढाका छोड़ दिया है और किसी सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं। इस बीच समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि शेख हसीना एक सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं।

बहन के साथ प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास छोड़ा

शेख हसीना अपनी बहन के साथ में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास 'गणभवन' छोड़कर सुरक्षित जगह पर चली ग

Read more

कमला हैरिस के चयन पर ट्रंप की प्रचार टीम ने उठाया सवाल 

वॉशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने दावा किया कि कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गईं डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक भी वोट नहीं पड़ा। ट्रंप की प्रचार टीम ने कमला के चयन की प्रक्रिया को साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाला करार दिया। कमला (59) ने पर्याप्त डेलीगेट (प्रतिनिधियों) के वोट हासिल कर लिए, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया। अमेरिका में पांच नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति च

Read more

ताजा हिंसा में 32 लोगों की मौत के बाद बांग्लादेश में कर्फ्यू की घोषणा, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और सत्तारूढ़ अवामी लीग के समर्थकों के बीच रविवार को हुई झड़प में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच मुंशीगंज में हुई झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हुए हैं। खबर में हालांकि, मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने की PM शेख हसीना के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की और आरक्षण में सुधार को लेकर हाल

Read more

रुस ने किया नया नाटो बनाने की घोषणा, कई आसियान देशों ने दिखाई रुचि

वियनतियाने। रूस ने आसियान शिखर सम्मेलन में यूरेशियाई नाटो का ऐलान किया है। इस बैठक में शामिल हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि कई आसियान देशों ने यूरेशिया में नई सुरक्षा संरचना बनाने के रूस के विचार में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि सदस्य देश चाहते हैं कि पश्चिम चीन और रूस को नियंत्रित करने के लिए आसियान के भीतर संकीर्ण प्रारूपों पर जोर दे रहा है। इसे अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।  अमेरिका ने नाटो शीत युद्ध के दौरान रूस का मुकाबला करने के लिए बनाया था। इस गठबंधन में वर्तमान में 32 देश शामिल हैं। इस गठबंधन का सबसे नवीन

Read more

न्यूयॉर्क के पार्क में हुई फायरिंग, एक की जान गई, छह घायल

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही है। हर दूसरे दिन गोलीबारी से लोगों के मरने की खबर सामने आती है। इस बीच अब न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में छह लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 

7 लोगों को लगी गोली

पुलिस ने बताया कि घटना शाम 6 बजकर 20 मिनट की है। मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और उसने पाया कि 7 लोग गोली लगने से घायल हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल से भाग रहे हैं।

20 वर्षीय लड़के की मौत

पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी के कारण 20 वर्षीय लड़के

Read more

कैलिफोर्निया के जंगलों लगी आग, लाखों एकड़ जमीन जलकर राख

अमेरिका। अमेरिका का कैलिफोर्निया शहर आग से जूझ रहा है। जंगल में तेज से बढ़ रही आग को हजारों अग्निशामक बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के पार्क की आग ने 350,000 एकड़ से लेकर उत्तर की 90 मील से ज्यादा जमीन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।  मीडिया रिपोर्ट में कैलिफोर्निया और अग्नि सुरक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि क्षेत्र में ठंडे तापमान और ज्यादा तेज हवा की उम्मीद जताई जा रही है, संभावित रूप से इसके प्रसार को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार शाम तक जमीन के 10 फीसदी हिस्से पर लगी आग काबू पा लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि 134 संरचनाएं नष्ट हो गई है। साथ ह

Read more

मध्य माली में दो बसों के बीच भिड़त.......16 लोगों की मौत 

बमाको । मध्य माली में दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में करीब 16 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए, जिसमें छह की हालत गंभीर है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। मालियन परिवहन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना मध्य माली के ओउआन में राष्ट्रीय सड़क संख्या 6 पर सुबह 8:30 बजे हुई। दुर्घटना में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। दुर्घटना के संभावित कारण अत्यधिक गति और लापरवाही से गाड़ी चलाना था और वास्तविक परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए जांच चल रही है।

Read more