अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में 21 सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव

कोलंबो।श्रीलंका के चुनाव आयोग ने घोषणा किया कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर को होगा। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख 15 अगस्त घोषित की है। चुनाव आयोग ने कहा कि देश के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति का कार्यकाल 17 नवंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से करीब एक महीने और ज्यादा से ज्यादा दो महीने के बीच में ही किया जा सकता है। नवंबर 2019 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले गोटबाया राजपक्षे ने दक्षिण एशियाई देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच जुलाई 2022 म

Read more

जयशंकर की ASEAN देशों के साथ बैठक, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय ASEAN की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनतियाने में हैं। शनिवार को उन्होंने अपने तुर्किये समकक्ष हकन फिदान के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

रूसी विदेश मंत्रालय ने शेयर की तस्वीर

वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आसियान कार्यक्रमों के मौके पर मुला

Read more

कनाडा के पर्यटक शहर में जंगल की आग का कहर, 50% इमारतें खाक

पश्चिमी कनाडा के पर्यटक शहर जैस्पर भीषण जंगल की आग के कारण तबाह हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे 50 प्रतिशत से अधिक इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा इमारतों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

जैस्पर अल्बर्टा क्षेत्र में पहाड़ी नेशनल पार्क के बीच में स्थित है। यहां शहर और पार्क में हर साल 2 मिलियन से अधिक पर्यटक आते हैं। सोमवार को इस क्षेत्र को आनन-फानन में खाली करा दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि शहर में 10,000 लोग और पार्क में 15,000 से ज्यादा पर्यटक मौजूद थे। दरअसल वर्तमान में अल्बर्टा में 176 जंगल में आग लगी हुई है, जिनमें से 50 से

Read more

भारत और ब्रिटेन ने टेक्नोलॉजी सहयोग पहल शुरू करने का किया एलान 

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान दोनों देशों ने यूके-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (TSI) को लॉन्च किया। साथ ही दोनों देशों ने इस शुभारंभ का स्वागत किया।

दोनों पक्षों ने टेलीकॉम, क्रिटिकल एलीमेंट, सेमी-कंडक्टर, एआई, क्वांटम, बायोटेक और उन्नत सामग्री समेत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (CET) में सहयोग का विस्तार करने के लिए दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के नेतृत्व में स

Read more

विदेश मंत्री जयशंकर लाओस पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस के वियनतियाने पहुंचे हैं। जयशंकर ने आसियान देशों के साथ भारत के जुड़ाव को आगे बढ़ाने के बारे में आशा व्यक्त की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "आसियान बैठकों में भाग लेने के लिए वियनतियाने पहुंचे। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के एक दशक पूरे होने पर आसियान के साथ भारत के संबंधों को और गहरा करने की उम्मीद है।"

तीन दिवसीय यात्रा पर वियनतियाने पहुंचे विदेश मंत्री

विदेश मंत्

Read more

आगामी चुनाव में हिस्सा न लेने के बाद बाइडन राष्ट्र को करेंगे संबोधित 

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, हाल ही में जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने का एलान किया था। अब चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद बाइडन पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस एलान के बाद से वो सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए थे। आज वो संबोधन करने वाले हैं।

संबोधन के दौरान वो राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के अपने फैसले के बारे में बताएंगे और नवंबर के आम चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन करेंगे।

संबोधन को दौरान इन मुद्दों पर करेंगे बातचीत

बता दें कि आज शाम 8 बजे (स्

Read more

काठमांडू : टेकऑफ होते ही विमान काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की गई जान 

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किये गये हैं।

विमान में सवार थे 19 लोग

रिपोर्ट के अनुसार पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटना स्थल पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है। 

पायलट को ले जाया गया अस्पताल

हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI

Read more

येलोस्टोन नेशनल पार्क में अंडरग्राउंड हाइड्रोथर्मल में हुआ विस्फोट 

दक्षिणी मोंटाना और पूर्वी इडाहो में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क में बुधवार को अंडरग्राउंड हाइड्रोथर्मल विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यह विस्फोट हुआ वैसे ही वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

नेशनल पार्क के बिस्किट बेसिन क्षेत्र में हुआ विस्फोट

ये विस्फोट नेशनल पार्क के बिस्किट बेसिन क्षेत्र में हुआ है। वीडियो में कई टूरिस्ट अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी जा सकती है। यू

Read more

भूकंप के झटकों से हिला टोक्यो

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस लगे। जापानी मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 10:07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है लेकिन, झटकों के बाद लोग डर गए और घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की गहराई का केंद्र 90 किलोमीटर था। जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब आया। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो तक महसूस किए गए। जापानी मौसम विभाग ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बता दें कि ज

Read more

गाजा में इजराइल का हमला...

गाजा । गाजा में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 15 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इजराइल द्वारा किया गया ये ताजा हमला उस समय में किया गया है, जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हो रहे है। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने वाले है। अपनी यात्रा के दौरान नेतन्याहू अमेरिकी संसद को संबोधित कर हमास के खिलाफ नौ महीने से जारी युद्ध के लिए अपना पक्ष रखने वाले हैं, जबकि संघर्ष विराम वार्ता जारी रहेगी। युद्धग्रस्त गाजा में पोलियो का वायरस सामने आने के बाद

Read more