अंतर्राष्ट्रीय

जुलाई की शुरुआत में हो सकती है सुनीता विलियम्स की वापसी

नई दिल्ली। नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा बोइंग का सीएसटी-100 स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 15 दिन से अंतरिक्ष में अटका है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर वहां फंसे हैं। नासा का कहना है कि जुलाई की शुरुआत में किसी समय वापसी का लक्ष्य रखा जा सकता है। दोनों 5 जून को स्टारलाइनर के साथ परीक्षण उड़ान के लिए अंतरिक्ष स्टेशन तक गए थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें स्टारलाइनर के साथ 13 जून को धरती पर लौटना था लेकिन विमान में गड़गड़ी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई है। नासा ने बृहस्प

Read more

पीएम मोदी अगले माह जा सकते है रूस

रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी पहली बार रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा को लेकर दोनों देशों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, किसी भी देश ने इस यात्रा को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय और रूसी अधिकारी इस बारे में लगातार एक दूसरे से संपर्क में हैं।

पीएम मोदी कब गए थे रूस?

वहीं, पीएम मोदी जुलाई में अगर रूस की यात्रा पर जाते हैं तो पांच सालों में मास्को की उनकी पहली यात्रा होगी। मालूम हो कि इससे पहले उन्होंने सितंबर, 2019 में रूस की यात्रा की थी। हालांकि, पीएम म

Read more

दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं शेख हसीना

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार की शाम को शेख हसीना से मुलाकात करेंगे। शनिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर भारत पहुंच चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद यह किसी विदेशी नेता का पहला भारत दौरा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीएम हसीना बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक उड़ान में सवार होकर हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर

Read more

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भयानक आग

अमेरिका का लॉस एंजिल्स भी इन दिनों प्रचंड गर्मी से त्रस्त है। लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कई दिनों से भीषण आग लगी हुई है। जंगल की इस आग में अबतक 10,000 एकड़ से ज्यादा प्रकृतिक संपदा जलकर राख हो गई है।लॉस एंजिल्स प्रशासन ने 1,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आग के कारण शहर के एक प्रमुख अंतर्राज्यीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया और पास में ही स्थित झील को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक, आग ने लॉस एंजिल्स से लगभग 62 मील उत्तर-पश्चिम में गोर्मन में अंतरराज्यीय 5 फ्रीवे के पास 3,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र को जला दिया है

Read more

अजीत डोभाल ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक से की मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भारत पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत पहुंचकर एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। सुलिवन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (iCET) की मीटिंग में शामिल होंगे। वो NSA के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करेंगे।एनएसए सुलिवन ने आज पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। इससे पहले वे फरवरी में भारत आने वाले थे, पर उन्हें उस वक्त दौरा टालना पड़ा था। अब वे दो दिन तक अपनी भारत यात्रा पर हैं।

Read more

रामफोसा दूसरी बार बने राष्ट्रपति

केपटाउन । साउथ अफ्रीका में सिरिल रामफोसा लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं। रामफोसा की अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ गठबंधन किया है। इसी के साथ गठबंधन सरकार के पास अब संसद में 400 में से 283 सीटें हैं। इसी के साथ पिछले 30 साल में यह पहली बार है जब नेल्सन मंडेला की बनाई अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने देश में गठबंधन की सरकार बनाई है। दरअसल, साउथ अफ्रीका में 29 मई को आम चुनाव हुए थे। इसमें नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को सबसे अधिक 40 प्रतिशत वोट हासिल हुए, लेकिन वह बहुमत से चू

Read more

G-7 बैठक में शामिल होने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर इटली रवाना हो गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी है।  यहां वे दुनिया की सात बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह G7 की बैठक में भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में सात सदस्य देशों अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी भाग लेगा। 

G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक 

G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में बोर्गो एग्नाज़िया के लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है क

Read more

दक्षिण कुवैत की एक इमारत में भीषण आग से 41 लोगों की मौत

कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में भारतीय समेत 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आग बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे,जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। वहां रह रहे कई श्रमिक कथित तौर पर भारतीय थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 40 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। जयशंकर ने एक्स पर कहा, 'कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो

Read more

अंतरिक्ष में पहुंच खुशी से झूमीं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर गुरुवार को सुरक्षित अंतरिक्ष पहुंच गए। इस दौरान विलियम्स खुशी से झूमती दिखीं। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के रास्ते में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने उड़ान क्षमता (मैनुअल पायलटिंग) का परीक्षण भी किया। दोनों ने अंतरिक्ष यान के सदस्यों के तौर पर अपने हाथों में इसका नियंत्रण लेकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली सुनीता पहली महिला बन गई हैं।

बता दें, अंतरिक्ष यान आमतौर पर ऑटो होता है, लेक

Read more

चीन ने प्रधानमंत्री मोदी और राजग को आम चुनाव में जीत पर बधाई दी

बीजिंग। चीन ने  कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण हितों को ध्यान में रखकर भारत के साथ काम करने को तैयार है | चीन ने आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विजयी होने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी | उन्होंने कहा कि चीन अपने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों एवं उनकी जनता के मौलिक हितों के वास्ते भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। साल 2020 में पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबं

Read more