अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर ने नुरतलु से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजाखस्तान पहुंचे। दो दिवसीय बैठक से पहले उन्होंने अस्ताना में कजाखस्तान के अपने समकक्ष मूरत नुरतलु से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्हें नुरतलु से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।उन्होंने कहा, 'आज अस्ताना में कजाखस्तान के डीपीएम और विदेश मंत्री मूरत नुरतलू से मिलकर खुशी हुई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के

Read more

यूके में कई भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव मैदान में

ब्रिटेन में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव में अच्छी खासी संख्या में भारतीय मूल के सांसद जीतकर संसद पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि ब्रिटेन की आगामी संसद देश के इतिहास की सबसे विविधतापूर्ण संसद हो सकती है, जहां अल्पसंख्यक वर्गों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। ब्रिटेन के फ्यूचर थिंक टैंक की समीक्षा में ऐसा दावा किया जा रहा है। लेबर पार्टी से सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक वर्ग से सांसद चुने जा सकते हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में दावा किया जा रहा है कि लेबर पार्टी को आगामी चुनाव में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है। थिंक टैंक के अनुसार, अगली संसद में 14 प्रतिश

Read more

इमरान को राहत- तोशाखान घोटाले मामले में कोर्ट ने किया रिहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पार्टी के कई वरिष्ठ सहयोगियों को जेल में बंद प्रधानमंत्री को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में बरी कर दिया।  इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा बरी किए गए अन्य नेताओं में शाह महमूद कुरैशी, शेख रशीद, असद कैसर, शहरयार अफरीदी, फैसल जावेद, राजा खुर्रम नवाज और अली नवाज अवान शामिल हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट यासिर महमूद ने बुधवार को सुनवाई के दौरान फैसला सुनाया, जिसे पिछले सप्ताह बरी करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुरक्षित रखा गया था। प

Read more

नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल के बीच हुआ समझौता

काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर सरकार बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दरअसल नेपाली मीडिया के अनुसार, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाएंगी। इसके तहत नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड की कुर्सी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाली कांग्रेस के नेता शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्किस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के नेता केपी शर्मा ओली के बीच सोमवार की रात समझौता हुआ है और मंगलवार को इसे सार्वजनिक किया जा सकता है। देउबा और ओली के बीच शनिवार को हुई बैठक उस वक्त

Read more

पीएम मोदी के मॉस्को दौरे से और मजबूत होंगे संबंध

मास्‍को। भारत को रूस का पुराना दोस्त बताते हुए यहां मॉस्को के राजदूत वसीली नेबेन्ज्या ने कहा कि उनके देश के नई दिल्ली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से द्विपक्षीय संबंध और बेहतर होंगे। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि नेबेन्ज्या ने जुलाई महीने के लिए रूस के सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभालने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संभावित मॉस्कों दौरे पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "भारत क

Read more

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, तो जरा ठहरिए। क्योंकि अब ये उतना आसान नहीं रहा जितना हुआ करता था। यहां छात्र वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। छात्रों को पढ़ाई के लिए अब खर्च ज्यादा करना होगा। दरअसल, यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा शुल्क को दोगुने से भी अधिक कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यह कदम रिकॉर्ड प्रवासन पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। 

यह किया बदलाव

अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क एक जुलाई से बढ़ गया है। अब यह शुल्क 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 39,493.11 रुपये से बढ़कर 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 88,998.56 रुपये हो गया है। वहीं विजिटर वीजा

Read more

उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच में गरमागर्मी जारी है। उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी। बता दें कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया, और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है। मिसाइल लॉन्च के बारे में उत्तर कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इसको लेकर कहा है कि मिसाइलों को दक्षिणपूर्वी उत्तर कोरिया के जांगयोन शहर से उत्तरपूर्वी दिशा में 10 मिनट की दूरी पर लॉन्च किया गया था। इसमें कहा गया है कि पहली मिसाइल ने 600 किलोमीटर (370 मील) और दूसरी मिसाइल ने 120 किलोमीटर (75 मील) तक उड़ान भरी, ल

Read more

चीनी राष्ट्रपति एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का 24वें शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रतिनिधित्व करेंगे।

चीनी मंत्रालय ने कहा कि दो से छह जुलाई तक राष्ट्रपति चिनफिंग अस्ताना में एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और एससीओ सदस्य देशों के बीच समग्र सुरक्षा सहयोग क

Read more

ट्रंप से बहस में पिछड़ने के बाद आलोचकों के निशाने पर बाइडन

वॉशिंगटन। अमेरिका के अटलांटा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच पहली बहस हुई। इस बहस में डोनाल्ड ट्रंप भारी पड़े और जो बाइडन बोलते हुए लड़खड़ाते नजर आए। जिसके बाद बाइडन की बढ़ती उम्र को लेकर चिंताएं फिर से उभर आई हैं और बाइडन के कई आलोचक उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी माना है कि बाइडन के लिए यह एक बुरी बहस वाली रात थी। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन में अभी भी अपना भरोसा जताया और कहा कि नवंबर में बहुत कुछ दांव पर है। बहस के बाद सोशल मीडिया पर जो बाइडन को लेकर काफी मीम्स प्रसारित होने शुरू हो गए। साथ ही

Read more

स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, चुनावी जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज है। मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने आम चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में लंदन के प्रतिष्ठित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में प्रार्थना की, जिसे नेसडेन मंदिर के नाम से जाना जाता है।बीती शाम जब ब्रिटिश पीएम सुनक काफिला भव्य मंदिर परिसर में पहुंचा तो का जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर का दौरा करने और स्वयंसेवकों तथा समुदाय के नेताओं से बातचीत करने के ब

Read more