मध्य प्रदेश

अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकस्मिक रूप से पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोकसभा निर्वाचन के सभी चरणों की प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस बल को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने सख्ती और सजगता के साथ बड़े कार्यक्रमों एवं आयोजनों की दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल-कॉ

Read more

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अग्निबाण रॉकेट के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व के प्रथम सिंगल-पीस 3डी सेमी-क्रायोजेनिक इंजन द्वारा संचालित रॉकेट अग्निबाण की अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर भारतीय वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई औ मंगलकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूर्णत: स्वदेशी निर्मित उक्त रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण नए भारत के निर्माण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में इस सफलता से देश गौरवान्वित हुआ है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह भारत का महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिन्दवाड़ा घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिन्दवाड़ा में एक युवक द्वारा परिवार के 8 लोगों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हूँ। राज्य शासन द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके को छिन्दवाड़ा जाकर पीड़ित परिजन से मिलने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक जाँच में आरोपी मृत युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना की जाँच के निर्देश दिये हैं।  

Read more

अवैध उत्खनन के 200 प्रकरण दर्ज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण तथा ओवरलोडिंग पर कार्यवाही जारी है। नदियों में निर्धारित मापदंड से हटकर उत्खनन करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगौन, हरदा एवं शहडोल सहित प्रदेश में लगभग-200 प्रकरण दर्ज कर डंपर, पोकलेन मशीन, पनडुब्बी इत्यादि ज़ब्त की गयी है और एक करोड़ 25 लाख रूपये का राजस्व अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गत दिवस विभागों की समीक्षा के दौरान, नदियों से अवैध उत्खनन करने वालों पर स

Read more

बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

बगैर जरूरी कारण के बिजली आपूर्ति बंद होने पर संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी यह महसूस करें कि अगर इस गर्मी में उनके घर की बिजली एक घण्टे बंद रहेगी तो उनके परिवार को कैसा लगेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात मंत्रालय में बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेस की समीक्षा के दौरान कही।

श्री तोमर ने कहा कि कंपनी के संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री से लेकर जूनियर इंजीनियर तक मोहल्ले में उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर संवाद करें। उन्हें ट्रिपिंग के कारण बतायें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पुरानी के

Read more

सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लें और निर्बाध मतगणना पूर्ण करायें - उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू

उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग श्री अजय भादू ने बुधवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के सभी अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने एनआईसी इंदौर से इस वीसी से जुड़कर प्रदेश के सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतगणना के लिये की गई तैयारियों एवं किये गये प्रबंधों की जानकारी दी। प्रदेश के सभी 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीसी में वर्चुअली शामिल हुए।

वीसी में उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू ने क

Read more

जल स्रोत संरक्षण व पुनर्जीवन अभियान 5 जून से 16 जून तक चलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जल स्रोत संरक्षण व पुनर्जीवन अभियान 5 जून से 16 जून तक संचालित होगा। गौरतलब है कि पहले यह अभियान 5 जून से 15 जून तक संचालित होना था। नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त श्री भरत यादव ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना जारी की है।

श्री यादव ने समस्त नगरीय निकायों को निर्देश जारी किये हैं कि जल स्रोतों के संरक्षण विषय पर आधारित जल सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक निकाय में आयोजित होगा। 8 जून को जल स्रोतों की विशेष साफ-सफाई की जायेगी जिसमें स्थानीय लोगों को श

Read more

पुलिस निरीक्षक श्री मजोका सेवा से बर्खास्त

मध्यप्रदेश पुलिस में अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थ निरीक्षक श्री सुशील मजोका को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। श्री मजोका को नर्सिंग कॉलेजों की अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों में जांच का दायित्व सौंपा गया था। श्री मजोका के विरूद्ध सीबीआई/ एसीबी नई दिल्ली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसके पश्चात उन्हें सीबीआई: एसीबी से असंबद्ध कर सेवाएं वापस कर दी गई थीं। श्री मजोका द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी और उनके कक्ष से दो लाख रुपए की नगद राशि भी जब्त हुई थी। भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर विवेचना के बाद उन्हें 22 मई को निलंबित कर दिया गया था। उन्ह

Read more

नमामि गंगे अभियान से जोड़ें आमजन को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में एक बैठक में प्रदेश में 5 जून से प्रारंभ हो रहे नमामि गंगे अभियान की तैयारियों के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नमामि गंगे अभियान से आमजन को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और जल संरक्षण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ हो रहे जल संरक्षण अभियान, जल सम्मेलन आयोजन, जल संरचनाओं के अतिक्रमण हटाने के अभियान और जल स्रोतों को उपयोगी बनाने के कार्यों के संबंध में

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन कर 17 पदक जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह सम्पूर्ण भारत के लिए गौरवमयी ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विश्व पैरा-एथलेटिक्स में 34वें स्थान से 6वाँ स्थान प्राप्त करना भारतीय खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम को दर्शाता है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से भारतीय खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य और देश का नाम रोशन करते रहने की प्रार्थना की है।

Read more