मध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जन चेतना कार्यक्रम

05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर जन मानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जन-चेतना के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 7 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में वन विहार के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों को पॉलीथीन के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई तथा पॉलीथीन उपयोग न करने की सलाह दी गई। साथ ही श्रमदान के तहत वन विहार में मुख्य मार्ग के आस-पास कचरा एकत्रित कर कचरा मुक्त किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय 'भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता' पर समाज में संदेश प्रसारित करना है। वन विहार भ्रमण के लिये आये पर्यटक

Read more

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता आवश्‍यक

विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को भोपाल के एकांत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के लिए शपथ ली गयी। कार्यक्रम में अपर मुख्‍य सचिव, वन श्री जे.एन. कंसोटिया ने कहा जन-साधारण को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की आवश्‍यकता है।

श्री कंसोटिया ने बताया कि विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के माध्‍यम से शाला विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्‍तव ने विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम - भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे स

Read more

वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना आवश्यक : राज्यमंत्री श्री लोधी

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेश वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुये सभी से पौधरोपण का आव्हान किया। उन्होंने कहा पौधे जरूर लगायें, क्योंकि पेड़ हमें जिंदगी और ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। नोहटा में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। "सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगायें हम" का नारा सभी ने कार्यक्रम में लगाये।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत आवश्यक

Read more

मंत्री श्री टेटवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) परिसर में संत शिरोमणि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि मानव के अस्तित्व के लिये पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। सभी को इस दिवस पर न केवल पौधरोपण करना चाहिये, बल्कि पौधे की वृक्ष बनने तक सम्पूर्ण देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिये। सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री संजय गोयल, सीईओ एमपीएसएसडीईजीबी श्री सोमेश मिश्रा एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपीएसडीपी श्री गौतम सिंह सहित उपस्थित सभी अधि

Read more

राज्यपाल श्री पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाया

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन के अधिकारी आवास परिसर में सागौन का पौधा लगाया। उन्होंने राजभवन में सागौन पौधरोपण का शुभारम्भ किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री पटेल की पहल पर राजभवन में सागौन के सौ पौधों के रोपण का कार्य किया जाएगा।

Read more

"जल गंगा संवर्धन" अभियान में आमजन आगे बढ़कर करें सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हो रहे "जल संरक्षण-संवर्धन" के विशेष अभियान "जल गंगा संवर्धन अभियान" में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर पारंपरिक देशज दृष्टि और संस्कार के अनुरूप जल तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टि से जल के औषधतत्व, उसकी सार्वभौमिकता को प्राथमिकता आधारित "जल गंगा संवर्धन अभियान" विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2024) से प्रारंभ हो रहा है। यह गंगा दशमी (16 जून 2024) तक चलेगा। जल संवर्धन और संरक्षण के लिये आमजन को प्रेरित करने के लिये विविध गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन कर अ

Read more

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन

राज्य शासन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।

समिति मे अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव, ऊर्जा,वित्त, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मेनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, को सदस्य बनाया गया हैं। अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, सदस्य सचिव होंगे। एवं चेयरमैन, स्टेट लैवल बैंकर्स कमेटी,  सह सदस्य सचिव होंगे।

समिति द्वारा योजना के सभी घटकों के अंतर्गत प्रगति

Read more

राज्यपाल श्री पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को पुष्प-गुच्छ भी भेंट किया।

Read more

मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित

मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी श्रीअनुपम राजन ने बताया कि लोकसभानिर्वाचन 2024 के अंतर्गतमध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभासंसदीय क्षेत्रों के निर्वाचनपरिणाम घोषित कर दिये गये हैं।निर्वाचन परिणाम की जानकारी इसप्रकार है:- 

संसदीयक्षेत्र क्र. 

संसदीयक्षेत्र का नाम 

विजेताअभ्यर्थी 

प्राप्तकुल वोट 

जीतका अंतर 

1. 

मुरैना 

श्रीशिवमंगल सिंह तोमर 

5,15,477 

52,530 

2. 

भिण्ड (अजा) 

श्रीमतीसंध्या राय 

5,37,065 

64,840 

3. 

ग्वालियर 

श्रीभारत सिंह कुशवाहा 

6,71,535 

70,210 

4. 

गुना 

श्रीज्योतिरादित्य

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्व सम्पन्न होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्व सम्पन्न होने पर सभी मतदाताओं को धन्यवाद और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को भी बधाई दी है।

Read more