मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के गौरव दिवस पर दीं शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के गौरव दिवस के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1949 में 1 जून को भोपाल रियासत का विलीनीकरण हुआ था। विलीनीकरण आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों , बलिदानियों के कारण ही भोपाल को उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो सका। इन सभी का योगदान अविस्यरणीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल ने विकास के अनेक आयाम देखे हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी के विकास में सभी वर्गों ने सहयोग दिया है। स्वच्छता और हरियाली भोपाल की पहचान बनी है। भोपाल को भारत की श्रेष्ठ राजधानियों

Read more

भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित ई-केवायसी करवाकर आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें

गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग द्वारा गैस पीड़ितों को आयुष्मान पोर्टल से ई-केवायसी कराने के बाद कार्ड वितरित किये जा रहे हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 31 मई 2024 की स्थिति में 23 हजार 296 में से 13 हजार 383 गैस त्रासदी पीड़ित आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। बताया गया है कि शेष सत्यापित भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित आवश्यकतानुसार आयुष्मान पोर्टल से ई-केवायसी करवाकर आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। गैस राहत विभाग द्वारा शेष गैस पीड़ितों के संकलन और सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जानकारी सत्यापन के बाद पीड़ितों के कार्ड जल्द ही बनाये जा सकेंगे।

Read more

राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिन बच्चों के संग मनाया। उन्होंने राजभवन मंदिर प्रांगण में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। बच्चों को दुलार और स्नेह के साथ मिष्ठान का वितरण किया। जन्म दिवस पर श्री पटेल ने राजभवन परिसर स्थित मंदिर में विधिवत् पूजन-अर्चन किया। राजभवन की गौशाला पहुँच कर गोमाता का पूजन किया। गोमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाया। राजभवन परिसर में शमी, बरगद और पीपल के पौधों का रोपण किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन के जवाहर खण्ड स्थित कार्यालय में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल, रेड क्

Read more

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्यप्रदेश) श्री अनुपम राजन ने 1 जून को भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तेज गर्मी के मद्देनजर मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत 4 जून को भोपाल लोकसभा क्षेत्र में जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।

श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीप नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले में सीप नदी के रामेश्वर घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ .यादव ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देए दिए हैं। कलेक्टर एवं एसपी घटना स्थल पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से नाव दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि

Read more

निजी विद्यालय फीस व अन्य जानकारियाँ 8 जून तक पोर्टल पर अपलोड करें

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी पोर्टल पर आगामी 8 जून तक अपलोड कर दें। शासन द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर निजी स्कूलों में अनियमितताओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये गये हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर्स को दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा फर्जी व डुप्लीकेट ISBN पाठ्य-पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। अभियान में अनियमितताएँ चिन्हित होने पर संबंधित प्रकाशक एवं बुक सेलर्स के विरुद्ध नियमानुरूप कार्

Read more

नर्सिंग कॉलेज की त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले 14 राजस्व अधिकारियोंके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई

म.प्र. शासन ने नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं की त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुतकर्ता राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले 14 राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर दिये हैं।

प्रमुख सचिव राजस्व ने बताया है कि म.प्र. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन मध्यप्रदेश नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं को मान्यता प्रदान करने के संदर्भ में गठित निरीक्षणकर्ता दल के सदस्य के रूप में त्रुटिपूर्ण निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले 14 अधिकारियों के विरुद्ध लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर राजस्व वि

Read more

116 प्रेक्षक रखेंगे मतगणना पर नजर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सभी चार चरणों की 4 जून को मतगणना होगी। मतगणना के लिए प्रदेश में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना की निगरानी के लिए 116 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सभी 29 लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए मतगणना प्रेक्षक

संसदीय क्षेत्र और मतगणना प्र

Read more

लोकमाता देवी अहिल्या बाई का जीवन, व्यक्तित्व और चरित्र हम सबके लिये आदर्श - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई का व्यक्तित्व, जीवन और चरित्र हम सबके लिये आदर्श है। वह एक तपोनिष्ठ, धर्मनिष्ठ तथा कर्मनिष्ठ शासक, प्रशासक रही है। उनसे हम सबको प्रेरणा लेना चाहिये। डॉ. यादव ने कहा कि धर्म के भाव के साथ शासन व्यवस्था चलाने का उन्होंने बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। वर्ष भर चलने वाले त्रिशताब्दी समारोह के दौरान पूरे देश में जगह-जगह माता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन, उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर

Read more

नमामि गंगे अभियान को बनाएं जनता का अभियान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नदियों के पुनर्जीवन, जल संरक्षण और बरसात के पहले नालों की साफ-सफाई जैसे कार्य जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सहयोग से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। प्रदेश के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में 'नमामि गंगे अभियान' को जनता का अभियान बनाने की पूरे प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में प्रदेश में 5 से 16 जून तक चलने वाले 'नमामि गंगे अभियान' की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा समीक्षा कर रहे थे। वीसी में जिलों में मौजूद अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी जुड़े।

अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय वि

Read more