मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 से 30 नवम्बर जर्मनी की यात्रा पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 से 30 नवम्बर को जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव म्यूनिख एवं स्टूटगार्ट में कई कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए संभावनाओं से जर्मनी के उद्योगपतियों को अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 नवम्बर की देर शाम यू.के. (बर्मिंघम) से जर्मनी के म्यूनिख के लिये रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 नवम्बर को म्यूनिख में भारत के कौंसुलेट जर्नल द्वारा होटल फिएर यारत्साइतेन केम्पिंस्की में ब्रीफिंग की जायेगी। इसके बाद बवेरिया राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ज

Read more

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यूके में प्रवास के दौरान ब्रिटिश संसद परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वे सभी संभावनाएं हैं, जिसके बल पर वह पूरे देश और दुनिया में बड़े पैमाने पर निवेशकों को आमंत्रित कर सकें। उन्होंने कह

Read more

कूनो नेशनल पार्क में चीता शावकों का जन्म एक उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "चीता स्टेट" मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता "निर्वा" द्वारा शावकों को जन्म देने पर प्रोजेक्ट के संरक्षण में सम्मिलित सभी वनकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो में खुशियां आईं हैं और किलकारियां गूंजी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आज चीता प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश को बड़ी उपलब्धि मिली है। जल्द ही वन विभाग की तरफ से शावकों की संख्या की पुष्टि का कार्य भी संपन्न होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वनकर्मी निरंतर अपने समर्पित प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी

Read more

सरल संयोजन पोर्टल से ऑनलाइन बिजली कनेक्शन लेना आसान

सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से भोपाल शहर में घरेलू, गैर घरेलू तथा अस्थाई श्रेणी के लगभग 1 लाख 90 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को घर बैठे ही नवीन कनेक्शन प्रदान किये गए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं हेतु सरल और सुवधिाजनक तरीके से त्वरित नवीन बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया है कि कंपनी के पोर्टल पर आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में तत्काल नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नये कनेक्शन लेने के लिए बि

Read more

19 जिलों में बनेंगे जनजातीय ग्रामीण हाट बाजार

जनजातीय कार्य, लोक सेवा प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के चहुंमुखी विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए)" चलाया जा रहा है। इस अभियान में मध्यप्रदेश के 11 हजार 377 चिन्हित जनजातीय बहुल गांवों में हर जरूरी विकास कार्य कराये जायेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि अभियान में होने वाले विकास कार्यों के लिये 6 सेक्टर्स बनाये गये हैं। पहले सेक्टर में "जनजातीय बहुल गांवों में घरेलू एवं सामुदायिक बुनियादी संरचनाएं" तैयार की जायेंगी। इ

Read more

संविधान निर्माण के साथ अलंकरण में भी मध्यप्रदेश के मनीषियों ने दिया अविस्मरणीय योगदान

भारतीय संविधान के निर्माण में मध्यप्रदेश के मनीषियों ने भी अपना अमूल्य और अविस्मरणीय योगदान दिया है। लगभग तीन वर्ष में लिखे गए संविधान को संविधान सभा के 299 सदस्यों ने तैयार किया, इनमें मध्यप्रदेश के भी 19 मनीषी शामिल हैं। संविधान की निर्मात्री समिति के प्रमुख बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मस्थल भी मध्यप्रदेश में इंदौर जिले का महू कस्बा है। इनके साथ ही सर डॉ. हरिसिंह गौर संविधान सभा के सदस्य तो थे ही, उन्होंने निर्माण से पूर्व ही सर्वप्रथम संविधान का प्रारूप प्रस्तुत किया था। उन्होंने संविधान को संवारने के साथ इसमें सम्मिलित करने के लिए हिंदू लॉ की व्याख्या भी की

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ब्रिटिश संसद में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ब्रिटेन यात्रा के दौरान आज उन्हें ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया, जहां ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन इंडिया (ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट) की अध्यक्ष बैरोनेस वर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैरोनेस वर्मा के साथ वेस्टमिंस्टर के ऐतिहासिक भवन ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स का दौरा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिटिश सांसदों से मुलाकात की, जिसमें प्रदेश में व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की विकास परियोजनाओं, निवेश के अनुकूल माहौल और राज्

Read more

भारत-ब्रिटेन साझेदारी अब लिविंग-ब्रिज, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज पार्टनरशिप पर केन्द्रित-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ब्रिटिश सांसदों के साथ दोपहर भोज किया। इस दौरान सांसदों से वार्ता में डॉ. यादव ने कहा, “ब्रिटिश संसद में आज मेरी यात्रा ने एक बार फिर याद दिलाया कि हमारी लोकतांत्रिक परंपरा कितनी समृद्ध है, जैसे कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, "यह साझेदारी इतिहास से भी जुड़ी है और भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।”  प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंध अब लिविंग-ब्रिज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर भोज के आमंत्रण को स्वीकार कर समय निकालने के लिए ब्रिटिश

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव संविधान दिवस पर यूके में अम्बेडकर हाउस में बाबा साहेब को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह 7:30 बजे संविधान दिवस पर यूके में डॉ. बी.आर. अंबेडकर हाउस में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ भारतीय संविधान की प्रति लेकर जायेंगे और संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इंटरैक्टिव सेशन को यूके में भारत के उच्चायुक्त, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश में औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक भी संबोधित करेंगे।

सत्र के ब

Read more

मुख्य सचिव श्री जैन की अध्यक्षता में हुआ समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम हुआ। समाधान ऑनलाइन में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है अधिकारी-कर्मचारी जनता के प्रति संवेदनशील रहें। जनसमस्याओं के प्रति समर्पित भाव से रुचि लें। जनता के काम का सकारात्मक समाधान होना चाहिए, तभी उनमें संतुष्टि का भाव जागृत होगा। श्री जैन ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सत्यता पर आधारित होना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि झूठी रिपोर्टिंग करने वालों क

Read more