एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंद्रपुरी के सी सेक्टर में 45 लाख रुपए लागत की बीमा हॉस्पिटल से चीनी टाइल्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने श्री दुर्गा मंदिर इंद्रपुरी सेक्टर ए में लगभग 7 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। कर्मवीर नगर में 22 लाख रुपए लागत के कम्युनिटी हॉल क
Read moreपिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, श्री सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है।
आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संब
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में राज्य में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये गठित टास्क फोर्स का पुनर्गठन
राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया गया है।
गठित टास्क फोर्स की शीर्ष समिति में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत को उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को पदेन सचिव और प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य को पदेन सह सचिव नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्षता में कार्यकारी समिति भी गठित की गई है। इसमें मुख्य सचिव, अप
Read moreवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के प्रवेश के लिये संशोधित दरें प्रभावशील
मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के प्रवेश के लिये संशोधित दरें जारी कर दी गई हैं। यह दरें 7 नवम्बर, 2024 से प्रभावशील होंगी।
संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि प्रवेश के लिये संशोधित दरों में पैदल भ्रमण प्रति व्यक्ति 25 रुपये, स्वयं की साइकल से 30 रुपये, उद्यान की साइकिल से 40 रुपये, दोपहिया मोटर वाहन 2 व्यक्ति 80 रुपये, ऑटो रिक्शा चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति 120 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन अधिकतम 5 व्यक्ति 300 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन 5 व्यक्ति से अधिक क्षमता वाले 500 रुपये, मिनी बस अधिकतम 20 व्यक्ति 1100 रुपये, बस 20 से अधिक व्यक्ति 2200 रुपये,
Read moreअचल संपत्ति के बाजार मूल्य गाइड लाइन के अनुमोदन के लिए हुई केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक
मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम, 2018 के नियम-9 के तहत वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिये अचल संपत्ति के बाजार मूल्य गाइड लाइन के अनुमोदन के लिये केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्ष, केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड/महानिरीक्षक पंजीयन, मध्यप्रदेश ने बैठक की अध्यक्षता की।
केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड के समक्ष राजधानी भोपाल के लिए उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को संबोधित पत्र में उल्लेखित जिला मूल्यांकन समिति भोपाल के प्रस्ताव को संबंधितों से चर्चा किये जाने के बाद पुनः प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया।
Read moreसागर के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सागर के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद , उर्वरक के वितरण में किसान भाइयों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे। सागर का बहु प्रतीक्षित सागर बाईपास का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। सागर से भोपाल फोरलेन सड़क का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा यहां 2100 करोड़ रुपए की लागत से सागर-दमोह फोरलेन भी बनेगा। उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने सागर कलेक्टर कार्यालय में जिला योजना समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
राइट टू हेल्थ के साथ-साथ राइ
Read moreगांधीसागर समूह जलप्रदाय योजना बनेगी 920 ग्रामों के लिये वरदान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर जिले में 1211.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना से 920 ग्रामों के लिए वरदान बनेगी। योजना से 2 लाख 40 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। आगामी दिसम्बर 2024 तक योजना पूर्ण की जाकर घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। वर्तमान में योजना का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योजना से न सिर्फ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे एवं सामुदायिक सहभागिता से ग्रा
Read moreअवयस्क हाथी को कटनी से किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव श्री एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि गत दिवस अवयस्क हाथी के कटनी जिले में भटक कर आ जाने के कारण तथा मानव-हाथी द्वंद की स्थिति को रोकने के लिये बुधवार को अवयस्क हाथी को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है।
श्री कृष्णमूर्ति ने बताया है कि अवयस्क हाथी को रेस्क्यू करने में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व, संजय टाइगर रिजर्व, रेस्क्यू स्क्वाड और कटनी तथा उमरिया वन मण्डल का अमला शामिल रहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अवयस्क हाथी पूरी तरह से स्वस्थ है एवं उसे वन्य-जीव चिकित्सकों की निगरानी में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रखा गया है
Read moreपीएम-विद्यालक्ष्मी योजना से विद्यार्थियों की प्रगति के द्वार खुलेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना मंजूर करने का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक वंदन-अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट में मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीएम- विद्यालक्ष्मी योजना मंजूर कर उन सभी विद्यार्थियों की राह आसान कर दी है, जिनके लिए आर्थिक कारणों ने बाधाएं खड़ी कर दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना से विद्यार्थियों की प्रगति के द्वार खुलेंगे। मेधावी विद्यार्थियों
Read moreबाघ को करंट लगाकर शिकार करने वाले आरोपियों की जमानत खारिज
स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) जबलपुर इकाई द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बालाघाट जिले के 2 आरोपी मुन्नालाल धुर्वे एवं तेजराम उइके को वन्य-प्राणी बाघ के अवयवों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से बाघ के 3 नग दाँत बरामद कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की गयी। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार कर बाघ को करंट लगाकर मारना बताया। उनके द्वारा बताये गये स्थल पर स्थानीय अमले के साथ मौका शिनाख्त में एक गड्ढे से खोदकर बाघ के शरीर की लगभग 98 नग छोटी-बड़ी सभी हड्डिया एवं नाखून को निकाल कर विधिवत जप्त कर विभिन्न फॉरेंसिक लैब भेजा गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी मु
Read more