मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 2024-25 में “वेज एंड मीन्स’’ एडवांस को इक्विटी में परिवर्तित कर भारतीय खाद निगम में 10,700 करोड़ रुपए की इक्विटी डालने को मंजूरी देने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसान-कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया जाना अभिनंदनीय- वंदनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये निर्णय एक ओर कृषि क्षेत्र को सशक्त करेगा, वहीं किसानों के कल्याण के लिए नए युग की नींव रखेगा। मुख्यमंत्री

Read more

छठ पर्व का भारतीय संस्कृति में है विशेष महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का बुधवार रात्री को उज्जैन मिथिलांचल विकास समिति द्वारा छठ पर्व पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निमंत्रण स्वीकार कर कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छठ पर्व का आयोजन 08 नवंबर को प्रातः 07:30 पर विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विक्रम सरोवर में किया जा रहा है। छठ पर्व पर होनेवाली सूर्य देवता की उपासना एवं पूजा-अर्चना में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Read more

सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 में मुख्यमंत्री के आदेश दिनांक 13.09.2023 एवं इसके परिपालन में विभाग द्वारा जारी अधिसूचना 3 अक्टूबर, 2023 का अनुसमर्थन किया गया। इस निर्णय से महिला आरक्षण 35 प्रतिशत होगा।

254 नए उर्वरक विक्रय केंद्रो की स्थापना की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 में (खरीफ एवं रबी सीजन में) 254 नए उर्वरक विक्रय केन्द्र स्थापित करने पर मानव संसाधन पर होने वाली संभावित व्यय की वास्तविक राशि अधिकतम 1 करोड़ 72 लाख रूप

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक में मेगा स्तर की औद्योगिक इकाइयों के 10 प्रकरणों को कस्टमाइज्ड पैकेज के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त परियोजनाओं में लगभग 2100 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश की संभावना है। प्रस्तावित परियोजनाओं से करीब 6200 व्यक्तियों को सीधे रोजगार प्राप्त होने का अनुमान है।

बैठक में टेक्सटाइल की 3 इकाइयों, लक्ष्मीनाथ कल्पना जिला खरगोन, विश्वेश्वरा डेनिम जिला नीमच, मोहिनी एक्टिव लाइफ जिला इंदौर, खाद्य प्र-संस्करण की 5 इकाइयों, डाबर जिला धार, हिन्दुस्तान कोकाकोला जिला राजगढ़, मॉड्लेज़ जि

Read more

चीता परियोजना कॉरिडोर प्रबंधन के लिये मध्यप्रदेश एवं राजस्थान सरकार की संयुक्त समिति गठित

राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान सरकार के मध्य चीता परियोजना के लिये कॉरिडोर प्रबंधन के संबंध में संयुक्त समिति गठित की गयी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान को समिति का संयुक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी मध्यप्रदेश-राजस्थान, संचालक सिंह परियोजना चीता प्रोजेक्ट शिवपुरी, क्षेत्र संचालक/संचालक/मुख्य वन संरक्षक संबंधित टाईगर रिजर्व/वन वृत्त राजस्थान, वन मण्डलाधिकारी, कूनो राष्ट्रीय उद्यान श्योपुर, वन मण्डलाधिकारी क्षेत्रीय वन मण्डल संबंधित जिला, राजस्थान, राष्ट्

Read more

सिंहस्थ में बिजली व्यवस्था के लिए 62 करोड़ की लागत से चार नए ग्रिड, नई विद्युत लाइनें, भूमिगत केबल का होगा कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिंहस्थ 2028 की तैयारी कर रही है। स्थाई प्रकृति के 62 करोड़ के कार्यों को मंजूरी मिल गई है। वृत्त स्तर पर इसकी तत्काल तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई हैं। 

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सिंहस्थ के लिए होने जा रहे नए विद्युत कार्यों से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही उज्जैन शहर और उज्जैन ग्रामीण के बिजली उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी और कम वोल्टेज की शिकायत नहीं रहेगी।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजन

Read more

पीपीपी मोड पर बनाए जाएं आईटी पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शासकीय विभाग जन-कल्याण के लिए ड्रोन तकनीक के अधिक उपयोग के लिए प्रयास बढ़ाएं। अवैध वृक्ष कटाई, अवैध खनिज उत्खनन, सघन बस्तियों में पुलिस पेट्रोलिंग में ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाया जाए। वन क्षेत्रों में शिकार की घटनाएं भी ड्रोन तकनीक से ज्ञात कर अपराधियों को दंडित करने में उपयोग किया जाए। मैपकास्ट के साथ‍क्रिस्प और इस तरह की अन्य संस्थाएं समान स्वरूप की गतिविधियों का संयुक्त रूप से समन्वय पूर्वक संचालन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय कक्ष में हुई बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की गतिविधियों की समीक

Read more

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 11 ने किया लगातार 100 दिन से ज्यादा विद्युत उत्पादन

 

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों द्वारा लगातार विद्युत उत्पादन करने की श्रृंखला में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी 250 मेगावाट की यूनिट नंबर 11 ने लगातार 100 दिन से अध‍िक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड कायम किया है। उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक चार के अंतर्गत यूनिट नंबर 10 व यूनिट नंबर 11 विद्युत उत्पादन कर रही हैं। रिकार्ड कायम करने वाली यूनिट नंबर 11 इस वर्ष 28 जुलाई से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है।

यूनिट नंबर 11 ने हासिल की उत्पादन की अन्य उपलब्ध‍ियां

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्

Read more

पुलिस को फ्यूचर रेडी होना होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दुरूपयोग और सायबर क्राइम के खतरे से समाज को बचाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को फ्यूचर रेडी होना होगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी की अद्यतन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रत्येक थाने में सायबर डेस्क, हर जिले में सायबर थाना और राज्य स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किया जाए। सायबर फ्रॉड और क्राइम से लोगों को बचाने के लिए सघन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस, सोशल मीडिया पर चलने वाली गतिविधियों और मैसेज आदि पर निगरानी रखें तथा भ्रामक, गलत खबर फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करें। का

Read more

गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक

भारतीय हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ त्रिलंगा रोड पुरानी माखनलाल यूनिवर्सिटी केम्पस, भोपाल में यह बाजार लगाया गया है। संपूर्ण भारत के हस्त-शिल्पियों की उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही स्वयं हस्त-शिल्पियों द्वारा बिक्री भी की जा रही है। बाजार में लगभग सौ स्टॉल्स लगाये गये हैं।

Read more