मध्य प्रदेश

साधु-संतों ने उज्जैन में भी स्थायी आश्रम बनाने के मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा

उज्जैन में वर्ष 2008 में होने वाले वैश्विक सिंहस्थ की तैयारियां राज्य शासन ने अभी से शुरू कर दी है। सिंहस्थ में पूरे देश से आने वाले साधु-संतों से भी उज्जैन की पहचान सदैव से रही है। साधु-संतों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्थायी आश्रम निर्माण के लिए की गई घोषणा को पूरे देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हरिद्वार में जिस प्रकार साधु-संतों के अच्छे आश्रम बने हुए हैं, उसी प्रकार उज्जैन में भी साधु-संतों के स्थायी आश्रम बनवाने के प्रयास किए जाएंगे।

Read more

राज्य आनंद संस्थान द्वारा दिया जाएगा ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण

राज्य आनंद संस्थान द्वारा शासकीय एवं अशासकीय व्यक्तियों को जीवन में आनंद की अनुभूति कराने के उद्देश्य से अल्प-विराम प्रशिक्षण लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 4 से 8 नवंबर और 11 से 15 नवंबर तक ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है।

Read more

पीएम जन-मन में 5,481 पीवीटीजी बहुल गांवों में हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के महती प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ऐसे 5,481 गांव चिन्हित किये हैं, जहाँ पीवीटीजी आबादी बहुतायत में निवास करती है। इन गांवों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के 9 मंत्रालय/विभाग, अपनी 11 प्रकार की नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति को सहज और सुगम तरीके से उपलब्ध कराकर इनका कायाकल्प कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदे

Read more

समर्थन मूल्य पर पर सोयाबीन उपार्जन की कार्यवाही संवेदनशीलता से हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर सोयाचीन की खरीदी शुक्रवार से 1400 केन्द्रों पर प्रारंभ होगी। सभी संबंधित अधिकारी सोयाबीन उपार्जन की कार्यवाही संवेदनशीलता से करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अतिरिक्त सोयाबीन का उपार्जन प्रदेश सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों के पंजीयन की कार्रवाई की गई, जिसमें 3 लाख 44 हजार किसानी ने पंजीयन करवाया है। आवश्यकतानुसार खरीदी केन्द्रों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समर्

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम राइज़ स्कूल रतलाम को सम्मानित होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था में नवाचार की श्रेणी में रतलाम के विनोबा भावे सीएम राइज़ स्कूल को लंदन के T-4 एजुकेशन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार-2024 से सम्मानित किए जाने पर देश व प्रदेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीएम राइज़ स्कूल ने विश्व में भारतीय शिक्षा की पताका फहराई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि प्रदेश सरकार सदैव विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

उल्लेखनीय है कि लंदन के T-4 एजुकेशन इ

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर रिंग रोड- पैकेज वी(जबलपुर रिंग रोड का अंतिम चरण) से 4 - लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे के विकास के लिए 607.36 करोड़ रुपए की लागत के साथ मंजूरी देने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क विकास को गति देने के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह खंड मार्ग जबलपुर रिंग रोड और रीवा-जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से जबलपुर शहर में भीड-भाड़ कम होगी। क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ा

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में वाइब्रेंट विंध्य : रीवा में बायर-सेलर मीट का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। चार संभागों में सफल आरआईसी के बाद 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में 5वीं आरआईसी आयोजित की जा रही है, जिसमें "वाइब्रेंट विंध्य" बायर-सेलर मीट होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विजन राज्य में संतुलित और समान आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करना है। आरआईसी के माध्यम से प्रदेश औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। रीवा में होने वाली आरआईसी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देगी।

रीवा में बायर-सेलर मीट: व्यापारिक अवसरों को नई दिशा

रीवा में होने वाली बायर-सेलर मीट विंध

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की विकास यात्रा में "उड़ान" (उड़े देश के आम नागरिक) योजना के अभूतपूर्व 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृतव में भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। केंद्र सरकार की इस पहल में 2.8 लाख उड़ानें, 1.5 करोड़ यात्री, किफायती हवाई यात्रा एवं विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को समृद्ध किया है। विमानन क्षेत्र की ये उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर भारत

Read more

3 लाख 55 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कराई केवायसी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ताओं को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के बैंकों की तर्ज पर शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई केवायसी प्रक्रिया के तहत अब तक 3 लाख 55 हजार 105 उपभोक्ताओं ने सफलतापूर्वक केवायसी करा ली है।

कंपनी ने बताया है कि केवायसी प्रक्रिया में नर्मदापुरम ग्रामीण में 39 हजार 745, बैतूल ग्रामीण में 64 हजार 146, राजगढ़ ग्रामीण में 21 हजार 017, शहर वृत्त भोपाल में 25 हजार 573, भोपाल ग्रामीण में 29 हजार 078, गुना ग्रामीण में 26 हजार 083, विदिशा ग्रामीण क्षेत्र में 27 हजार 14, सीह

Read more

महिला वर्क-फोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने बनेगा ऑनलाइन पोर्टल

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में मंत्रालय में म.प्र. वित्त एवं विकास निगम की 79वीं संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान कार्यों की प्रगति तथा निगम के सुदृढ़ीकरण के लिये नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिला-बाल विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिला वित्त विकास निगम इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से प्रदेश के महिला वर्क-फोर्स के लिये रिसोर्स पूल तैयार करें। निगम ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर प्रदेश की महिला वर्क-फोर्स की कौशल दक्षता का प

Read more