मध्य प्रदेश

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 1 जुलाई को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वन्देमातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन गण मन" का गायन 1 जुलाई को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। इसमें मंत्रालय सहित सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वर्षा होने की स्थिति में उक्त गायन मंत्रालय क्रमांक-1 के कक्ष क्रंमाक 506 में होगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।

Read more

वर्षा ऋतु में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ‘जू’ में शाकाहारी वन्य-प्राणी सफारी बंद रहेगी

संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल ने बताया कि वर्षा ऋतु में शाकाहारी वन्य-प्राणी सफारी एक जुलाई, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक पर्यटकों के लिये बंद रहेगी।

संचालक वन विहार ने कहा कि वन्य-प्राणी संरक्षण एवं संवर्धन तथा पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से वर्षा ऋतु में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ‘जू’, भोपाल के आंतरिक क्षेत्रों में संचालित शाकाहारी वन्य-प्राणी सफारी पर्यटकों के लिये बंद रहेगी।

Read more

सामाजिक वानिकी द्वारा हरित चलित वाहन से पौधे प्रदाय करने की व्यवस्था

सामाजिक वानिकी वृत्त, भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मानसून सीजन में भोपाल तथा आसपास के क्षेत्रों में आम जन-मानस को पौधारोपण के लिये “हरित चलित वाहन’’ द्वारा भोपाल शहर तथा शहर से लगे क्षेत्रों में चिन्हित स्थान पर पौधों का विक्रय किया जायेगा।

वन संरक्षक, सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल ने बताया कि पौधों का विक्रय सोमवार को नीलबड़, रातिबड़, नेहरू नगर, कोटरा, भदभदा, अशोका गार्डन, सेमरा, प्रभात पेट्रोल पम्प रायसेन रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में, मंगलवार को करोंद, बड़वाई, ईंटखेड़ी, अरवलिया, कर्रा

Read more

बारिश के मौसम में रखें इन बातों का ध्यान

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि बारिश के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए तो कई तरह के व्यवधानों से बचा जा सकता है। घर में एम. सी. बी. (मिनियेचर सर्किट ब्रेकर) स्वीच जरूरी लगाना चाहिए, इससे घर की बिजली प्रवाह में कोई गड़बड़ी होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। इससे जानमाल की हानि को टाला जा सकता है। हर घर में अर्थिंग होना चाहिए जिसकी समय-समय पर जांच करना चाहिए। जहां पर बिजली उपकरण रखे हैं वहां पर सीलन नहीं होनी चाहिए। उनकी वायरिंग गीली जगह पर नहीं होना चाहिए। इसे सुरक्षित होना चाहिए।

Read more

जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य हासिल करें कार्मिक

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी में एक सेफ्टी मेनुअल लागू किया गया है। इस मेनुअल में ट्रांसमिशन लाईनों, सब-स्टेशनों में संपूर्ण सुरक्षा, सर्तकता और जागरूकता के साथ मेंटेनेन्स कार्य के लिये अपनाई जाने वाली गाइड लाइनों का परिपालन करने के तरीके बिन्दुवार बताए गये हैं। यह मैन्युअल डिजीटल और प्रिंट दोनों वर्जन में तैयार किया गया है। 

एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने आशा की है कि कंपनी के जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को कायम रखने में यह मैन्युअल बहुत उ

Read more

ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द का एमएसपी पर 31 जुलाई तक होगा उपार्जन

प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मौसम वर्ष 2024 में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत प्रदेश के जिलों में समर्थन मूल्य पर कृषकों द्वारा उत्पादित ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की उपज का उचित दर पर उपार्जन करने का निर्णय लिया गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया है कि उपार्जन कार्य 24 जून से आरंभ हो गया है। किसान भाईयों से ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन 31 जुलाई तक किया जायेगा।

Read more

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अधिकरण का रजत जयंती समारोह एक जुलाई को

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य में सोमवार एक जुलाई को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अधिकरण का रजत जयंती समारोह होगा। अपेक्स बैंक परिसर के समन्वय भवन में दोपहर 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सशस्त्र बल अधिकरण, नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राजेन्द्र मेनन करेंगे।

राज्य सहकारी अधिकरण के सदस्य श्री अरुण माथुर ने बताया कि महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। इस अवसर पर राज्य सहकारी अधिकरण के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश कुमार खरे भी मौजू

Read more

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने पर शिक्षक निलंबित

प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, देवरी सागर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री रामलाल अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुँचने और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने उन्हें निलंबित किया है।

सागर के प्रिंट एवं सोशल मीडिया के संस्करणों में खबर प्रकाशित हुई थी कि शास. प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, विकासखण्ड देवरी जिला सागर में पदस्थ श्री रामलाल अहिरवार ने शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं अभिभावकों के साथ अभद

Read more

5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षाओं के परिणाम 28 जून को घोषित होंगे

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली गई कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार, 28 जून 2024 को घोषित किया जायेगा।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा परीक्षा परिणाम 28 जून को अपरान्ह 4 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। इसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर अपना रोल नम्बर प्रविष्ठ कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रम

Read more

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने उमरिया में किया वन चेतना केंद्र का निरीक्षण

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरुवार को उमरिया जिले में वन चेतना केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए केन्द्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वन चेतना केंद्र का विस्तार कर मध्यमवर्गीय परिवारों और जनजातीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को टाइगर रिजर्व में कम बजट में सुविधा देने की बात कही। 

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि एक नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष स्थाप

Read more