मध्य प्रदेश

नशामुक्ति के लिये भोपाल में जन-जागरूकता रथ

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह 28 जून को भोपाल में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।  मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि नशामुक्ति जन-जागरूकता रथ भोपाल शहर में 28 जून को नशामुक्ति अभियन का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जन-जागरूकता रथ सामाजिक न्याय संचालनालय से पत्रकार कॉलोनी, पीएनटी कालेानी, डिपो चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, जुमेराती, मोती मस्जिद पहुँचेगी। इसी प्रकार मोती मस्जिद से पॉलीटेक्निक, न्यू मार्केट, माता मंदिर, एक्सीलेंस स्कूल, विट्टल मार्केट, मन

Read more

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने दिये जाँच के निर्देश

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशानुसार प्रदेश के किसानों को सही मात्रा एवं दाम में खाद एवं बीज प्राप्त हो इस हेतु नाप-तौल विभाग द्वारा 15 अप्रैल से विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।

विशेष जांच अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में खाद एवं बीज के विक्रेताओं के यहाँ आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है कि व्यापारी द्वारा उपयोग में लाए जा रहे नाप-तौल उपकरण नियमानुसार सत्यापित एवं सही हैं कि नहीं। खाद एवं बीज के पैकेजों पर नियमानुमार आवश्यक घोषणाएं अंकित है कि नहीं तथा पैकेजों पर अंकित मात्

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें : प्रमुख सचिव खनिज साधन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही, खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही तथा रेत खनिज की इनस्ट्रीम माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाने तथा जितनी मात्रा की ईटीपी जारी की गयी है, उससे अधिक परिवहन न हो तथा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर उत्खनन न हो, इस पर सतत निगरानी के लिये कार्यवाही करने के लिये प्रमुख सचिव, राजस्व एवं खनिज साधन विभाग ने समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रकरण दर्ज किया जाकर रोकथाम की कार्यवाही करें।

प्रमुख सचिव राजस्व एवं खनिज साधन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिये

Read more

शैक्षणिक संस्थानों को सर्व-सुविधायुक्त बनाएंगे- जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

अनूपपुर जिले के एकलव्य मॉडल तथा कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर जैसे विशिष्ठ संस्थाओं सहित अन्य विद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इन संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिलाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने अनूपपुर में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में व्यक्त यह विचार व्यक्त किये। राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री

Read more

विकासखण्ड स्तर पर नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के भवन एवं उपकरणों को युवा उद्यमियों एवं संस्थाओं को उपलब्ध कराने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई।मंत्रि-परिषद द्वारा विकासखण्ड स्तर पर कृषकों को मिटटी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा नवीन मिटटी परीक्षण प्रयोगशालाओं के भवन एवं यथा उपलब्ध प्रयोगशाला उपकरणों को युवा उद्यमियों/संस्थाओं को उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति दी गई है। इससे युवा उद्यमियों/संस्थाओं के माध्यम से किसानों के मृदा नमूनों का परीक्षण कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड (स्वाइल हैल्थ कार्ड) उपलब्ध कराये जाएंगे।

मध्यप्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (निर्वाचन अपराध) अधिनिय

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री श्री शाह को दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान  केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड़ लगाने से की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह को मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।  

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री श्री यादव से भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार 26 जून को मध्य प्रदेश भवन में सौजन्य भेंट कर अंतर्राज्यीय विषयों पर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री द्वय डॉ. यादव और श्री शर्मा ने बाद में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का मध्यप्रदेश भवन में स्वागत किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पेट्रोलियम बोर्ड के अध्यक्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज निवास पर पेट्रोलियम एण्ड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डॉ जैन ने बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read more

आपात‍काल के दौर में आम जन, प्रेस और मीडिया पर हुई ज्यादतियों से नई पीढ़ी से परिचित करवाना सराहनीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) निर्वाचित होने पर बधाई और मंगल कामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने दायित्व संभालते ही बुधवार को पहले दिन लोकसभा में, आपातकाल की ज्यादतियों को याद किया और विस्तार से जानकारी दी। निश्चित ही यह सराहनीय है और नई पीढ़ी को इससे परिचित करवाना प्रासंगिक भी है। लोकसभा अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री बिरला ने लोकतंत्र के सबसे ब

Read more