मध्य प्रदेश

कोदो और कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगा उपार्जन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा पंचायत राज व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन दिल्ली में सौजन्य भेंट कर उनके मंत्रालयों से संबंधित प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के श्रीअन्न को प्रोत्साहन देने के आह्वान पर मध्यप्रदेश में उत्पादित कोदो और कुटकी को

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री श्री शाह को दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान  केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड

Read more

इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे मंत्रीगण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद ने आज प्रदेश की प्रगति‍की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। निर्णय लिया गया कि राज्य के मंत्रीगण इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे और शासन से कोई वित्तीय सहायता नहीं लेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी सैनिक जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में से 50 प्रतिशत राशि शहीद की पत्नी को और 50 प्रतिशत राशि शहीद के माता-पिता को दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

Read more

लोकतंत्र सेनानियों की देश व संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को नमन - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आपातकाल के कठिन काल में संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने और अपने परिवार की चिंता किए बिना संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों की देश के प्रति प्रतिबद्धता को नमन है। उनकी जीवटता के बल पर ही लोकतंत्र को देश में पुनर्स्थापित किया जा सका। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्

Read more

आगामी बजट में सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यकता अनुसार प्रावधान किया जाए: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि आगामी विभागीय बजट वर्ष 2024-25 में विभाग की सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यकता अनुसार बजट प्रावधान किया जाए, जिससे निर्माणाधीन सभी परियोजनाएं समय से पूर्ण हो सकें और जनता को इनका समय पर पूरा लाभ मिल सके।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट आज मंत्रालय में आगामी बजट के संबंध में विभागीय अधिकारियों से

Read more

विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विमानन संबंधित रोजगार पाठ्यक्रम शुरू किए जायेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विमानन संबंधित विविध रोजगारपरक नवीन संकाय एवं पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जायेंगे। इसके अनुसार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में (पूर्व में सीपीएल से संचालित संस्थान से अनुबंध के उपरांत) 4 वर्षीय बीएससी (एविएशन एवं सीपीएल) डिग्री कोर्स संचालित होगा। प्रदेश के समस्त 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बीबीए टूरिज्म एवं होटल मैनेजमेंट डिग्री कोर्स शुरू किए जाने हैं, जिन

Read more

नियत समय में कार्य पूर्ण करें : मंत्री श्री शुक्ला

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभागीय कार्यों को नियत समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव मौजूद रहे।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि विभागीय योजनाओं से अधिकतम हितग्राहियों को लाभ पहु

Read more

आगामी पशु गणना हेतु भारत सरकार द्वारा मोबाइल एप लॉन्च

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 21वीं पशुधन गणना की तैयारी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रणनीति बनाने और सशक्त करने के लिए कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन भी मौजूद थे। कार्यश

Read more

नर्सिंग छात्रों के भविष्य के प्रति सरकार संवेदनशील : श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में नर्सिंग कोर्स में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के संचालन कैलेंडर की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने निर्देश दिये कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र परीक्षाओं का आयोजन कर परिणाम जारी किए जायें। परीक्षाओं के आयोजन से बीएससी नर्सिंग, एमएससी, पीबीबीएससी वर्ष

Read more

स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष में लाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल में राज्य स्तरीय “दस्तक सह स्टॉप डायरिया” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के विभिन्न पैरामीटर आईएमआर, एमएमआर, सीएमआर आदि में मध्यप्रदेश को शीर्ष स्तर में ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नौनिहालों की स्वास्थ्य सुरक्षा के इस अभियान क

Read more