मध्य प्रदेश

राज्य महिला एवं बालिका सशक्तिकरण नीति होगी तैयार

मध्यप्रदेश में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिये नीति तैयार करने के लिये भोपाल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन 27 एवं 28 जून 2024 को किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 27 जून को भोपाल के होटल पलाश रेसिडेंसी में प्रात: 10 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। कार्यशाला में लगभग 45 से ज्यादा विभागों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

कार्यशाला के पहले दिन गुरूवार को महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के

Read more

मंत्री श्री शुक्ला ने नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष को दी बधाई

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने राजस्थान के वरिष्ठ सांसद श्री ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि श्री बिरला वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ सांसद है। उनके दीर्घकालीन संसदीय ज्ञान का लाभ संसद में प्रथम बार निर्वाचित होने वाले सदस्यों को भी मिलेगा।

मंत्री श्री शुक्ला ने आशा की है कि श्री बिरला का लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरा कार्यकाल संसदीय इतिहास में एक आदर्श स

Read more

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला को बधाई दी

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने वरिष्ठ सांसद श्री ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि श्री बिरला वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं सांसद है। उनके दीर्घकालीन संसदीय अनुभव का लाभ संसद में लोकसभा सदस्यों को मिलेगा।

Read more

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Read more

लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री बिरला को श्री शुक्ल ने दी बधाई

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्री ओम बिरला को भारत की 18वीं लोकसभा का स्पीकर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री बिरला का सुदीर्घ संसदीय जीवन एवं लोकतांत्रिक अनुभव भारत की लोकसभा के सहज संचालन में सहायक होगा।

Read more

नशामुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बने - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अवनति की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से 'अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर 'नशा मुक्त' स्वच्छ, सुरक्षित व समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नशामुक्ति के लिए समाज को जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं। विंध्य क्षेत्र में युवाओं में नशीले पदार्थ की लत के प्रति चिंतित होकर हॉल ही में उन्होंने लखन

Read more

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्र. 123 अमरवाड़ा (अजजा) के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 9 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को 7 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन में अब 9 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान म

Read more

इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे मंत्रीगण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद ने आज प्रदेश की प्रगति‍की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। निर्णय लिया गया कि राज्य के मंत्रीगण इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे और शासन से कोई वित्तीय सहायता नहीं लेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी सैनिक जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में से 50 प्रतिशत राशि शहीद की पत्नी को और 50 प्रतिशत राशि शहीद के माता-पिता को दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

 

Read more

लोकतंत्र सेनानियों की देश व संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को नमन - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आपातकाल के कठिन काल में संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने और अपने परिवार की चिंता किए बिना संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों की देश के प्रति प्रतिबद्धता को नमन है। उनकी जीवटता के बल पर ही लोकतंत्र को देश में पुनर्स्थापित किया जा सका। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष का स्मरण करते हुए दिव

Read more

विकासखण्ड स्तर पर नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के भवन एवं उपकरणों को युवा उद्यमियों एवं संस्थाओं को उपलब्ध कराने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई।मंत्रि-परिषद द्वारा विकासखण्ड स्तर पर कृषकों को मिटटी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा नवीन मिटटी परीक्षण प्रयोगशालाओं के भवन एवं यथा उपलब्ध प्रयोगशाला उपकरणों को युवा उद्यमियों/संस्थाओं को उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति दी गई है। इससे युवा उद्यमियों/संस्थाओं के माध्यम से किसानों के मृदा नमूनों

Read more