नदियों की धारा को भी अविरल, प्रदूषण रहित बनाना संपूर्ण समाज का दायित्व-मंत्री श्री पटेल
“उद्गम मानस यात्रा में मैंने जाना कि प्रकृति ने अपने संसाधनों से हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है। समय रहते हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के आनंदित जीवन के लिए इनका संरक्षण, संवर्धन करना होगा।” पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यह बात मंडला ज़िले की ग़ौर नदी तथा डिंडोरी जिले की छोटी महानदी के उद्गम स्थल की यात्रा के दौरान कही है। मंत्री श्री पटेल द्वारा जल गंगा संवर
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीआईपी मार्ग पर काफिला रुकवा कर किया आचार्य विनम्र सागर जी का स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वीआईपी मार्ग भोपाल में जैन मुनि श्री विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य जैन मुनियों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। छिंदवाड़ा प्रवास से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नजर वीआईपी मार्ग से पैदल यात्रा कर जा रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी और उन्होंने वाहनों का काफिला रुकवा कर सभी का स्वागत किया। आचार्य जी ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से जैन मुनियों के दल के साथ पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल आगमन पर जैन मुनि और उनके सहयोगिय
Read moreप्रदेश में सर्वसुविधायुक्त 369 सीएम राइज स्कूलों का संचालन आरंभ - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त 369 सीएम राइज स्कूलों का संचालन आरंभ कर दिया है। इन स्कूलों में विश्व स्तरीय बिल्डिंग, स्मार्ट क्लास, डिजिटल टीचिंग, नि:शुल्क वाहन सुविधा, एक्सपोजर विजिट के साथ-साथ अन्य आधुनिक संसाधनों की सुविधा विद्यार्थियों को प्राप्त होगी। अन्य विद्यालयों में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश के 416 विद्यालयों में पीएमश्री योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इन सुविधाओं का अन्य शालाओं में भी विस्तार होगा। प्रद
Read moreसेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन क्षेत्र में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों के लिए प्रगति के नए द्वार खुलेंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व में सेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन क्षेत्र के सिरमौर ताइवान के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर द्वारा शैक्षणिक और अनुसंधान संबंधी गतिविधियों के लिए किए जा रहे एमओयू से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों के लिए प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने ताइवान के छह अलग-अलग विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया है। राज्य सरकार की हरसंभव कोशिश होगी कि ताइवान के साथ प्रदेश के संबंध प्रगाढ़ हों और शासन स्तर पर एमओयू क्रियान्वयन में कोई कठिनाई नहीं आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्या विश्
Read moreस्कूल चले हम अभियान प्रतीक है विकास, विस्तार व भविष्य की यात्रा का - मंत्री श्री पटेल
“जीवन में शिक्षा ही एक ऐंसी रोशनी है जिससे हम हर अंधेरे से लड़ सकते हैं। आगे चलने का रास्ता शिक्षा के माध्यम से ही जरूरी है। जो संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हैं, उनका यश और उनकी सफलताएं बड़ीं और लम्बी होती हैं। स्कूल चले हम अभियान प्रतीक है विकास, विस्तार व भविष्य की यात्रा का।” यह बात नरसिंहपुर ज़िले में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। मंत्री श्री पटेल ज़िले के सी.एम. राइज विद्यालय एवं धमना जनपद पंचायत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में श
Read moreपी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैठक हुई
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश में पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के हाई लेवल डेलीगेशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने बैंक अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित कार्य योजना से अवगत कराया। श्री श्रीवास्तव ने सौर ऊर्जा संबंधित परियोजनाओं के लिए समुचित वित्तीय व्यवस्था करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे यह योजना आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बैंक
Read moreहरित चलति वाहन द्वारा फलदार, शोभादार, छायादार एवं औषधीय पौधे प्रदाय किये जायेंगे
सामाजिक वानिकी वृत्त, भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मानसून सीजन में भोपाल तथा आसपास के क्षेत्रों में आम जन-मानस को पौधारोपण के लिये “हरित चलित वाहन’’ द्वारा भोपाल शहर तथा शहर से लगे क्षेत्रों में चिन्हित स्थान पर पौधों का विक्रय किया जायेगा।
वन संरक्षक, सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल ने बताया कि पौधों का विक्रय सोमवार को नीलबड़, रातिबड़, नेहरू नगर, कोटरा, भदभदा, अशोका गार्डन, सेमरा, प्रभात पेट्रोल पम्प रायसेन रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में, मंगलवार को करोंद, बड़वाई, ईंटखेड़ी, अरवलिया, कर्राखेड़ा, गुलमोहर, शाहपुरा, त्रिलंगा, चूनाभट्टी एवं आसपास के क्षेत्रों में, बुध
Read moreसभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर माता-पिता के साथ देश और प्रदेश का नाम रोशन करें: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ सीएम राइज स्कूल में स्कूल के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल चलें हम अभियान के तहत यह कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ सभी जिलों तथा जिलों के प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने स्कूल में प्रवेश पाने वाले नवीन बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें मंच से ही पुस्तके भी भेंट की।
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मनाया जा रहा है। बच्चों का स्वागत कर स्कूलों
Read moreअमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिये नामांकन के तीसरे दिन तीन नाम निर्देशन पत्र जमा हुए
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123 अमरवाड़ा (अजजा) में उपचुनाव के लिए 14 जून 2024 से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन 18 जून को 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। दिनांक 14 जून से अब तक तीन अभ्यर्थियों द्वारा चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 21 जून 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 18 जून को होगा "स्कूल चलें हम अभियान 2024" का राज्य स्तरीय आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 जून को "स्कूल चलें हम अभियान 2024" का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रात: 9:30 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वेबकास्ट सहित अन्य संचार माध्यमों से किया जायेगा।
आयोजित ''प्रवेशोत्सव'' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवप्रवेशी विद्यार्थियों का शाला में स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री श्री विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रतापसिंह के साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
18 जून को पूरे प्रदेश की शासकीय शाला
Read more