मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के टकराने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदना प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक सागरताल में श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत संगीत की नगरी ग्वालियर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान कर ग्वालियरवासियों को जल संरचनायें सहेजने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केन्द्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के मंत्रिगण सर्वश्री नारायण सिंह कुशवाह, तुलसीराम सिलावट व प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जन-प्रतिनिधिगणों ने कतारबद्ध खड़े होकर सागरताल की साफ-सफाई के लिये श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Read moreखेलों के उत्थान के लिए मध्यप्रदेश सरकार हर संभव सहयोग करेगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 210 करोड़ रूपए की लागत से 20 हजार दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत स्व्. माधवराव सिंधिया के नाम किया है। यह स्टेडियम न केवल ग्वालियर, प्रदेश व देश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर में नवनिर्मित स्टेडियम के लोकार्पण एवं एमपीएल-2024 मध्यप्रदेश लीग – सिंधिया कप के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। जल संसाधन म
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में की गई इस पहल के तहत 20 बंदी क्षमता की खुली जेल का निर्माण किया गया है, जिसमें बंदी अपने परिवार सहित निवास कर सकेंगे। इस खुली जेल की निर्माण लागत 3 करोड़ 25 लाख 48 हजार रुपए है। खुली जेल में 20 दण्डित बंदी अपने परिवार के साथ रहकर अपने कौशल अनुरूप रोजगार प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्
Read moreशिप्रा तीर्थ परिक्रमा केवल यात्रा नहीं पुरातात्विक, आध्यात्मिक स्थलों के महत्व को बढ़ाने, सहेजने और संवारने का माध्यम बनेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा केवल यात्रा नहीं यह शिप्रा तट पर स्थित पुरातात्विक, आध्यात्मिक स्थलों के महत्व को बढ़ाने, सहेजने, संवारने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के पावन रामघाट पर मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जयिनी में पुण्य पावन सलिला मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर धर्म, आस्था और विश्वास का अद्भुत दृश्य निर्मित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर शिप्रा की पूजा-अर्चना अभिषेक व आरती कर ध्व
Read more"जल ही जीवन है" मिशन को अपनाना जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि "जल ही जीवन है" मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया
Read moreमानसून दौरान अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने एम.पी. ट्रांसको के फील्ड
जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) की त्रैमासिक रिव्यू मीटिंग में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी समय रहते प्रदेश में अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक स्पेयर पार्ट्स मौजूद रखें। इस बात की भी पूरी तैयारी कर लें कि विषम परिस्थितियों में मध्य प्रदेश के किसी भी कोने में इन सामानों को पहुंचाने के लिए कैसी व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने मानसून पूर्व ट्रां
Read moreसुरक्षित भविष्य के लिए जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना हमारा कर्तव्य है
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नदियों के उद्गम स्थल की मानस यात्रा कर रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को तीन नदियों के उद्गम स्थल पहुँचे। मंत्री श्री पटेल ने सिवनी ज़िले की ग्राम पंचायत शाखादेही स्थित बावनथडी नदी तथा बालाघाट ज़िले के कटंगी जनपद में अम्मा माई स्थित चंदन नदी और वारासिवनी में कास नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर वृक्षारोपण, पूजन और जनसंवाद किया।
हमारा कर्तव्य नदियों की धारा बनी रहे अविरल
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नदियों के सूखे उद्गमों के बीच बावनथड़ी के उद्गम स्थान पर स्त्रोत से बहती जलधारा आनंदित और आशान्व
Read moreअमरवाड़ा विधानसभा के लिये नामांकन के दूसरे दिन एक नाम निर्देशन पत्र जमा हुआ
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए 14 जून 2024 से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन 15 जून को एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। दिनांक 16 एवं 17 जून को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र नहीं जमा किये जायेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 21 जून 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को ह
Read moreसंगीत जीवन को तनावमुक्त करता है - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संगीत जीवन को तनाव से मुक्त कर देता है। गायन और वादन की कला जीवन में मिठास घोल देती है। श्री शुक्ल रीवा में 32वें सुरताल महोत्सव में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सतना के प्रसिद्ध गायक दीपक अंश तथा अदभुत नर्तक आदित्य मालवीय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विन्ध्य के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिल रहा है अवसर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम विन्ध्य के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। मुकेश एण्ड मुकेश आर्केस्ट्रा ने पिछले 32 वर्षों से विन्ध्य में संगीत की अलख जगाई है।
Read more