पीएम मोदी ने मुंबई के खारघर में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर का किया उद्घाटन
नवी मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन के प्रयासों से निर्मित श्री श्री राधा-मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान और भक्ति की महान भूमि पर इस्कॉन के प्रयासों से श्री श्री राधा-मोहन मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है।
इस्कॉन के संतों से अपार प्रेम और स्नेह मिला
मंदिर परिसर में इस्कॉन के 5 हजार से अधिक संतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस्कॉन के संतों का अपार प्रेम और स्नेह ही है कि मुझे ऐसे अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का
Read moreतिरुपति मंदिर में भगदड़, पुलिस ने दर्ज की दो अलग-अलग एफआईआर, आलोचनाओं से घिरी चंद्रबाबू नायडू सरकार
तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। 8 जनवरी को वैकुंठ एकादशी के दर्शन के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद चंद्रबाबू नायडू की सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। विपक्ष ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया है।
पहली एफआईआर में एक महिला का नाम शामिल
पहला मामला तमिलनाडु के मेट्टूर सलेम जिले की रहने वाली 50 वर्षीय आर मल्लिगा का है, जो विष्णुनिवासम में दर्शन के लिए टोकन लेने की कतार में गिर गई थी। बलैयापल्ली मंडल के तहसीलदार पी. श्रीनिवास
Read moreछत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 25 से अधिक मजदूर मलबे में फंसे
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप बनने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से 8 मजदूरों की मौत।
जेएनएन, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पा
Read moreसुप्रीम कोर्ट का निर्देश: मोटर दुर्घटना पीड़ितों को एक घंटे के भीतर मिले कैशलेस इलाज
एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मोटर दुर्घटना पीड़ितों के लिए जल्द से जल्द ''गोल्डन आवर'' में कैशलेस इलाज की योजना बनाने का निर्देश दिया है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा-2(12-ए) के तहत गोल्डन आवर घायल होने के बाद एक घंटे की अवधि को कहते हैं जिसमें इलाज मिलने से मृत्यु रोकी जा सकती है।
जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस अगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने बुधवार को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 162(2) का हवाला दिया और सरकार को 14 मार्च तक योजना बनाने का आदेश दिया। पीठ ने कहा कि इसके बाद और समय नहीं दिया जाएगा।
मोटर दुर्घटनाएं बढ़ने के वर्तमान परिदृश्य में धारा-162 महत्वप
Read moreउत्तर भारत में ठंड का सितम
कोहरे और शीतलहर की चपेट में चल रहे उत्तर भारत में बुधवार को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। कश्मीर घाटी में रात का तापमान अधिकांश इलाकों में शून्य से नीचे रहा। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में यह जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है।
बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत
Read moreउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कर्नाटक के श्रीक्षेत्र धर्मस्थल में श्री मंजुनाथ मंदिर में नई कतार प्रणाली का उद्घाटन किया
कर्नाटक: कर्नाटक के श्रीक्षेत्र धर्मस्थल में श्री मंजूनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई कतार प्रणाली का उद्घाटन किया। इस दौरान जगदीप धनखड़ ने मंदिरों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि - 'वीआईपी संस्कृति समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। खासकर धार्मिक स्थलों पर इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए।'
भारत में हो रहे राजनीतिक बदलावों पर जताई चिंता
अपने मुख्य भाषण में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आज के राजनीतिक माहौल में व्याप्त प्रवृत्ति की आलोचना की, जहां लोग संवाद करने के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों को बाधित करते हैं। उ
Read moreब्रह्मपुत्र पर बन रहे सबसे बड़े बांध का भारत के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर सकता है चीन
नई दिल्ली । चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट शुरू करने को तैयार है। अब इस बांध को लेकर जानकारों का कहना है कि इससे भारत को बाढ़ और सूखा सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, चीन का कहना है कि इससे भारत और बांग्लादेश पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। नदी को तिब्बत में यारलुंग जांगपो भी कहा जाता है। पिछले महीने, चीन ने तिब्बत में भारतीय सीमा के करीब ब्रह्मपुत्र नदी पर यारलुंग जांगबो नामक बांध बनाने की योजना को मंजूरी दी थी। योजना के अनुसार, विशाल बांध हिमालय की पहुंच में एक विशाल घाटी पर बनाया जाएगा, जहां से ब
Read moreभारत समेत कई देशों में तेजी से फैल रहा है डीपफेक डेटिंग स्कैम
नई दिल्ली। आपने हाल के दिनों में भारत के मेट्रो सिटीज में डेटिंग स्कैम के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन एआई जनरेटिड डीपफेक रोमांस स्कैम एक नई चुनौती बनकर उभरा है। साइबर स्कैम का यह नया वर्जन है। जिसके असर में भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के अधिकतर देश आ चुके हैं। अब इसका अगला लेवल पश्चिमी देश हैं। इसका खुलासा बीते दिनों हॉन्ग कॉन्ग की पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। दावा किया कि एशिया में डीपफेक रोमांस स्कैम तेजी से फैल रहा है। जिसमें एआई यानी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से 46 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम वसूलने का अनुमान है।
हॉन्ग कॉन्ग पुलिस ने डीपफेक रोमा
Read moreतिरुपति मंदिर हादसा: टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, छह की जान गई
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में हुई जहां टोकन बांटे जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इस बीच, कुछ महिला श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाते हुए पुलिस द्वारा सीपीआर दिए
Read moreचार से सात जनवरी तक मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है और पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक बार फिर पहाड़ों के साथ मैदानी राज्यों में ठंड को बढ़ाएगा। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी घाटी के निचले इलाकों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हिमाचल के शिमला सहित प्रदेश भर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई, इससे पांच शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।
उत्तराखंड में होगा हिमपात यहां के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से प्रदेश में हल्की वर्षा व हिमपात होगा जबकि चार से सात जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में झमाझम वर्षा व पहा
Read more